FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...

  Updated : January 21, 2026 01:56 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के विरोध में आज ग्राम बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ एवं ‘पंचायत कांग्रेस कमेटी’ के गठन का विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुश्री मीनाक्षी नटराजन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने ग्रामीण मजदूरों के हक की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाने का शंखनाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कांग्रेस ने इसे कानून बनाकर मजदूरों को अधिकार के रूप में दिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार बजट में कटौती कर इसे खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों का पसीना और उनका हक कांग्रेस की प्राथमिकता है और अब पंचायत स्तर पर गठित कमेटियां हर मजदूर की आवाज बनकर किसी भी स्तर पर होने वाली धांधली को रोकेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा को तकनीकी पेच और बजट की कमी के बहाने दमघोंटू स्थिति में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलना और काम के बदले मशीनों का उपयोग करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। बाहेती ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पंचायत स्तर पर सशक्त निगरानी तंत्र खड़ा कर रही है ताकि गरीब का हक कोई बिचौलिया न छीन सके और हर हाथ को काम की गारंटी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लड़ेंगे और जीतेंगे के संकल्प के साथ कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र का आधार है। केंद्र सरकार ने इसका बजट कम कर ग्रामीण जनता के साथ धोखा किया है। सरकार ने मनरेगा को रोजगार गारंटी से मिशन बनाकर उचित नहीं किया। कार्यक्रम को नाथूसिंह राठौर एवं विनोद दक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, नारायणदास बाहेती, बलवंत पाटीदार, विनोद सिंह भंवरसा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हिदायत उल्ला खान, दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा, ब्लॉक प्रभारी मनोहर गुर्जर, जिला युवा अध्यक्ष मन्नू बना बंगरेड, राकेश जेवरिया, रामप्रताप जाट, प्रहलाद चौहान, पूरन गुर्जर, कृपाल सिंह मंडलोई, विश्वास चंदेल, यश लोहार और राकेश मेरावत सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन थे।
बासखेड़ा पंचायत कांग्रेस कमेटी की घोषणा- संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान बासखेड़ा पंचायत कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें नाथूलाल मेघवाल को पंचायत अध्यक्ष और कैलाशी बाई को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस की सक्रियता सीधे गांव की चौपालों तक पहुंचेगी और जिले की प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का महात्मा गांधी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में ग्रामीण महिलाओं की भारी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने मनरेगा के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश राजोरा ने किया तथा आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राणावत ने व्यक्त करते हुए संकल्प दिलाया कि बासखेड़ा से शुरू हुआ यह जन-आंदोलन जिले के हर गांव तक पहुंचेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूट, इलाज के बहाने आए बदमाश सोने-चांदी व नगदी ले उड़े, जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में दहशत....

January 21, 2026 03:31 PM

श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर कल नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह..

January 21, 2026 02:36 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज मनाएगा तीन दिवसीय ब संत पंचमी पर्व (खण्डेलवाल दिवस)....

January 21, 2026 02:17 PM

पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म - पंडित नागर, भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न....

January 21, 2026 01:58 PM

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...

January 21, 2026 01:56 PM

युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी...

January 21, 2026 01:55 PM

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

January 21, 2026 01:37 PM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार...

January 21, 2026 12:57 PM

ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 100 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

January 21, 2026 12:50 PM

विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महामहिम राज्‍यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुरूस्‍कृत करेंगे, मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्‍मानित....

January 21, 2026 12:46 PM

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व गौ सेवा के साथ 22को , गौ माता का वार्षिक छप्पन भोग बफर डिनर...

January 21, 2026 12:33 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने श्री राज राजेश्वरी गुरुकुल में किया सेवा प्रकल्प...

January 21, 2026 12:26 PM

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

January 21, 2026 12:24 PM

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

January 21, 2026 12:23 PM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

January 21, 2026 12:22 PM

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित...

January 21, 2026 12:20 PM

पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

January 21, 2026 12:18 PM

मनसापूर्ण बालाजी मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर समाजसेवी अशोक अरोरा ने की मंदिर समिति से चर्चा, 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान...

January 21, 2026 11:50 AM

भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई...

January 21, 2026 11:44 AM