FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

  Updated : January 21, 2026 01:37 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- युवा दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, बाल अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा व पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के निर्देशों की पालना में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में सहायक नोडल अधिकारी सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट व जाप्ता कानि. सुशीला कंवर व निर्मल वैष्णव द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर चित्तौड़गढ़, एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंती चित्तौड़गढ़ मे जाकर छात्र-छात्राओ को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमो की जानकारी, साईबर सुरक्षा एवं बाल अधिकार, बाल संरक्षण और पोक्सो एक्ट के प्रति जागरुक किया। उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर संबंधित विभाग को देने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा बाल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। उक्त आयोजन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मय स्टॉफ के उपस्थित रहे। उक्त दोनों विद्यालयों से करीब 250 विद्यार्थियों ने उक्त कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमे से 70 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिताओ, क्विज प्रतियोगिताओ व निबन्ध प्रतियोगिताओ में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे सीखी गई जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में भी इनका प्रचार-प्रसार करें। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा, जिसमें विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूट, इलाज के बहाने आए बदमाश सोने-चांदी व नगदी ले उड़े, जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में दहशत....

January 21, 2026 03:31 PM

श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर कल नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह..

January 21, 2026 02:36 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज मनाएगा तीन दिवसीय ब संत पंचमी पर्व (खण्डेलवाल दिवस)....

January 21, 2026 02:17 PM

पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म - पंडित नागर, भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न....

January 21, 2026 01:58 PM

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...

January 21, 2026 01:56 PM

युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी...

January 21, 2026 01:55 PM

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

January 21, 2026 01:37 PM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार...

January 21, 2026 12:57 PM

ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 100 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

January 21, 2026 12:50 PM

विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महामहिम राज्‍यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुरूस्‍कृत करेंगे, मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्‍मानित....

January 21, 2026 12:46 PM

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व गौ सेवा के साथ 22को , गौ माता का वार्षिक छप्पन भोग बफर डिनर...

January 21, 2026 12:33 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने श्री राज राजेश्वरी गुरुकुल में किया सेवा प्रकल्प...

January 21, 2026 12:26 PM

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

January 21, 2026 12:24 PM

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

January 21, 2026 12:23 PM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

January 21, 2026 12:22 PM

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित...

January 21, 2026 12:20 PM

पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

January 21, 2026 12:18 PM

मनसापूर्ण बालाजी मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर समाजसेवी अशोक अरोरा ने की मंदिर समिति से चर्चा, 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान...

January 21, 2026 11:50 AM

भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई...

January 21, 2026 11:44 AM