FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट लिपिक को उम्रकैद की सजा...

  Updated : January 21, 2026 03:44 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम :- महिला के साथ शादी का लालच देकर लंबे समय तक शोषण करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (अजा-अजजा अत्यायाचार निवारण अधिनियम) रवींद्र प्रताप सिंह चुंडावत की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए न्यायिक प्रक्रिया की मिसाल कायम की है। प्रभारी सहायक निदेशक अभियोजन अधिकारी योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला लंबे समय से चला आ रहा शोषण और धोखाधड़ी का है, जिसमें अभियोजन पक्ष के मजबूत सबूतों ने आरोपी को फंसा दिया। पीड़िता जो दो मासूम बच्चों की अकेली मां है रतलाम में किराए के मकान में रहती है। घटना की शुरुआत छह साल पहले हुई जब 13 फरवरी 2018 को वह अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। वहां लिपिक के पद पर तैनात आरोपी अश्विन जैन (37 वर्ष), पुत्र अशोक जैन, निवासी समता परिसर रतलाम, से उसकी मुलाकात हुई। प्रमाण पत्र के लिए मोबाइल पर हुई बातचीत से दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। अगले ही दिन, 14 फरवरी 2018 को सुबह करीब 10 बजे अश्विन पीड़िता के घर पहुंचा। शादी का झूठा वादा करते हुए उसने पहली बार शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद वह बार-बार पीड़िता के घर आता, शादी का आश्वासन देता और शोषण करता रहा। पीड़िता ने भरोसा करते हुए चुप्पी साधे रखी, लेकिन आरोपी का असली चेहरा तब उजागर हुआ जब 17 सितंबर 2024 को वह रात के अंधेरे में घर घुसा और बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने शादी का जिक्र किया, तो अश्विन ने साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया और मिलना भी छोड़ दिया। आहत और अपमानित पीड़िता ने अपनी बड़ी और छोटी बहनों को सारी घटना सुनाई। बहनों के समझाने पर उसने आखिरकार थाने पहुंचकर 25 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और केस को कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष ने दस्तावेजी साक्ष्य, लिखित बयान और गवाहों के बयानों को मजबूती से पेश किया। कोर्ट ने इन सभी को प्रमाणित मानते हुए अश्विन जैन को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(N) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। सजा में आजीवन कारावास के साथ 1,000-1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अच्छुसिंह गोयल ने की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज पुलिस को ST/SC act में 4 साल से फरार ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में मिली सफलता...

January 21, 2026 04:47 PM

शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट लिपिक को उम्रकैद की सजा...

January 21, 2026 03:44 PM

दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूट, इलाज के बहाने आए बदमाश सोने-चांदी व नगदी ले उड़े, जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में दहशत....

January 21, 2026 03:31 PM

श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर कल नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह..

January 21, 2026 02:36 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज मनाएगा तीन दिवसीय ब संत पंचमी पर्व (खण्डेलवाल दिवस)....

January 21, 2026 02:17 PM

पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म - पंडित नागर, भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न....

January 21, 2026 01:58 PM

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...

January 21, 2026 01:56 PM

युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी...

January 21, 2026 01:55 PM

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

January 21, 2026 01:37 PM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार...

January 21, 2026 12:57 PM

ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 100 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

January 21, 2026 12:50 PM

विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महामहिम राज्‍यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुरूस्‍कृत करेंगे, मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्‍मानित....

January 21, 2026 12:46 PM

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व गौ सेवा के साथ 22को , गौ माता का वार्षिक छप्पन भोग बफर डिनर...

January 21, 2026 12:33 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने श्री राज राजेश्वरी गुरुकुल में किया सेवा प्रकल्प...

January 21, 2026 12:26 PM

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

January 21, 2026 12:24 PM

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

January 21, 2026 12:23 PM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

January 21, 2026 12:22 PM

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित...

January 21, 2026 12:20 PM

पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

January 21, 2026 12:18 PM