FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

  Updated : January 21, 2026 12:24 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्‍यु की घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी है, कि दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए व्‍यापक जनजागरूकता के विशेष प्रयास किए जाए। सभी शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से वाहन चलाते समय, हेलमेट पहने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्‍ट लगाने के लिए प्रेरित करें। वाहन चालक सीट बेल्‍ट लगाने को अपनी आदत बनाए, जिससे कि दुर्घटना की स्थिति में उनके जीवन की सुरक्षा हो सके। यह बात मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने बुधवार को प्रदेश केसभी कमिश्‍नर, कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियों कांफ्रेंसिंग में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि की रो‍कथाम के संबंध में चर्चा करते हुए कही। वी.सी.में सभी ए.सी.एस., प्रमुख सचिव, सभी संभागों के कमिश्‍नर एवं जिला के कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्‍य सचिव श्री जैन ने अ.जा., अ.ज.जा. अत्‍याचार अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में एफआईआर के सात दिवस के भीतर पीडित को राहत राशि की प्रथम किश्‍त का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों की नियमित बैठक कर राहत प्रकरणों के निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्‍यान दें - वीडियों कांफ्रेसिंग में मुख्‍य सचिव ने सभी जिलो को आगामी गेहूं कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन के पुख्‍ता ईंतजाम करने के निर्देश देते हुए कहा, कि नरवाई जलाने की एक भी घटना ना हो। किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक करें और नरवाई जलाने से फसलों की उत्‍पादकता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी जागरूक करें। मुख्‍य सचिव श्री जैन द्वारा बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि एवं उद्यानिकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवत्‍ता में हो रहा है निरंतर सुधार - इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में बतायागया, कि जिले में प्रत्‍येक मातृ मृत्‍यु एवं शिशु मृत्‍यु की प्रतिमाह समीक्षा की जाती है। समय पर एवं सटीक रिर्पोटिंग सुनिश्चित की गई है। संस्‍था एवं समुदाय स्‍तर पर प्रत्‍येक प्रकरण की एमडीएसआर बैठक में नियमित समीक्षा कर, आवश्‍यक सुधारात्‍मक कार्यवाही की जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्‍य विभागों के समन्‍वय से स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्‍वयन किया जा रहा है। परिणाम स्‍वरूप जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवत्‍ता में निरंतर सुधार हो रहा है। नीमच के एनआईसी कक्ष में वी.सी. में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेशसहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म - पंडित नागर, भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न....

January 21, 2026 01:58 PM

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...

January 21, 2026 01:56 PM

युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी...

January 21, 2026 01:55 PM

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

January 21, 2026 01:37 PM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार...

January 21, 2026 12:57 PM

ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 100 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

January 21, 2026 12:50 PM

विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महामहिम राज्‍यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुरूस्‍कृत करेंगे, मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्‍मानित....

January 21, 2026 12:46 PM

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व गौ सेवा के साथ 22को , गौ माता का वार्षिक छप्पन भोग बफर डिनर...

January 21, 2026 12:33 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने श्री राज राजेश्वरी गुरुकुल में किया सेवा प्रकल्प...

January 21, 2026 12:26 PM

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

January 21, 2026 12:24 PM

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

January 21, 2026 12:23 PM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

January 21, 2026 12:22 PM

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित...

January 21, 2026 12:20 PM

पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

January 21, 2026 12:18 PM

मनसापूर्ण बालाजी मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर समाजसेवी अशोक अरोरा ने की मंदिर समिति से चर्चा, 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान...

January 21, 2026 11:50 AM

भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई...

January 21, 2026 11:44 AM

उचेड गौशाला के विकास की ओर एक और कदम, नवीन घास गोदाम का भूमि पूजन संपन्न....

January 21, 2026 11:41 AM

प्लास्टिक मुक्त परिसर के संकल्प के साथ ईको क्लब का स्वच्छता अभियान..

January 21, 2026 11:28 AM

जाजू कन्या महाविद्यालय में वसन्तोत्सव - 2026 की जोरदार तैयारियां शुरू....

January 21, 2026 09:07 AM