FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....

  Updated : November 25, 2025 02:06 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 ने पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी तत्परता, पेशेवर दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का प्रभावी प्रदर्शन किया है। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए डायल-112 की टीमों ने कई गंभीर घटनाओं को समय रहते रोकने में सफलता हासिल की तथा आपात स्थिति से जूझ रहे अनेक नागरिकों को सहायता पहुंचाई है।. मैहर- हाईटेंशन लाइन टॉवर पर चढ़े युवक को सूझबूझ, संयम और साहस से सुरक्षित उतारा. थाना देहात मैहर क्षेत्र में एक युवक मानसिक तनाव की स्थिति में हाईटेंशन लाइन टॉवर पर चढ़ गया। स्थिति अत्यंत संवेदनशील थी, क्योंकि जिस टॉवर पर वह चढ़ा था, वहां अत्यधिक वोल्टेज की बिजली प्रवाहित होती है और थोड़ी सी चूक से बड़ी दुर्घटना संभव थी। सूचना मिलते ही डायल–112 की एफआरव्ही टीम मौके पर पहुँची। स्थिति अत्यंत संवेदनशील होने के बावजूद डायल–112 की एफआरव्ही टीम ने पूरी सावधानी और संयम से कार्य करते हुए युवक से संवाद किया। लगातार समझाइश और सहयोग के बाद टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जवानों की साहसिकता और धैर्यपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते एक बहुमूल्य जीवन बचाया जा सका। मऊगंज- बहुती प्रपात में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को रोकने दुर्गम क्षेत्र में पैदल पहुंचकर पुलिस ने टाला हादसा. नईगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बहुती प्रपात पर पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति. आत्महत्या के उद्देश्य से पहुँच गया था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डायल–112 की टीम त्वरित गति से घटनास्थल पहुँची। प्रपात का क्षेत्र दुर्गम होने के कारण पुलिस को पैदल पहुंचना पड़ा। टीम ने संवेदनशील तरीके से संवाद स्थापित करते हुए व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने से रोका। टीम की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के चलते एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। तत्पश्चात सुरक्षित रूप से थाने लाकर उसकी परामर्श प्रक्रिया (काउंसलिंग) कराई गई और परिजनों के सुपुर्द किया गया. सागर- कॉरिडोर ब्रिज पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बचाया. जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्रांतर्गत कॉरिडोर ब्रिज पर एक युवक मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। राहगीरों ने युवक को रेलिंग पर खड़ा देखा और तत्काल डायल–112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल–112 की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची। जवानों ने युवक से बातचीत करना चाहा और उसे शांत करने की कोशिश की। युवक प्रारंभ में बातचीत के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जवानों ने धैर्य रखते हुए निरंतर उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान संभव है और वह अकेला नहीं है। लगातार प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित पकड़कर नीचे उतारा गया, जिसके बाद उसे एफआरव्ही वाहन से थाने लाकर प्राथमिक काउंसलिंग कराई गई तथा परिवार को सूचित किया गया. मध्यप्रदेश पुलिस की डायल–112 के माध्यम से मैहर, मऊगंज और सागर में की गई इन संवेदनशील, त्वरित और प्रभावी कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि राज्य पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और जीवन-रक्षा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मौके पर पहुँचकर पुलिस द्वारा प्रदान की गई सहायता ने कई लोगों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....

November 25, 2025 02:06 AM

नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....

November 25, 2025 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 25, 2025 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 25, 2025 01:59 AM

सर्वसमाज के हक अधिकारो के लिए करणी सेना परिवार 21 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा में करेगा जनक्रांति आंदोलन, 2 दिसम्बर को जनसम्पर्क हेतु जीवन सिंह शेरपुर आयेगे नीमच....

November 24, 2025 01:48 PM

बायोफोर्टीफाइड गेहूं की उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन..

November 24, 2025 11:51 AM

तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया....

November 24, 2025 11:49 AM

एस.आई.आर. अभियान में आई तेजी, नीमच जिले में 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, जावद विधानसभा शीर्ष पर, जिले में 4 लाख 39 हजार से अधिक फॉर्म डिजिटाइज किए गए...

November 24, 2025 11:47 AM

गोवंश तस्करी के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....

November 24, 2025 11:44 AM

नीमच बना सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश का अग्रणी जिला, सिंगोली परियोजना से प्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन को मिली नई गति, प्रदेश में 30% से अधिक हरित ऊर्जा उत्पादन, देश के हरित ऊर्जा लक्ष्य में बड़ा योगदान....

November 24, 2025 02:29 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 24, 2025 02:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 24, 2025 02:18 AM

नीमच के चार सटोरियो को पुलिस ने रात्रि को कार में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया, 2.38 लाख रुपए नकदी व 6 लाख रुपए का हिसाब किताब जप्त किया....

November 23, 2025 04:38 PM

पुशपति नाथ मेला परिसर में जुआ खेलते 09 जुआरियोँ को पकडने में मिली सफलता...

November 23, 2025 03:37 PM

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 11 में से 9 महिला बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण....

November 23, 2025 03:24 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीश श्री राजपूत ने किया जिला जेल का निरीक्षण

November 23, 2025 03:22 PM

प्रतापपूरा को मिला नई पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों में खुशी की लहर.…

November 23, 2025 03:20 PM

बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कोई जनहानि नही....

November 23, 2025 03:18 PM

अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, फव्वारा चौक पर शव रखकर किया चक्काजाम....

November 23, 2025 03:06 PM