जनसंवाद से पुलिस ने जानी कमियां, कहा वारदातों से निपटने जरूरी है जनभागीदारी, एसआई जाकिर मंसूरी को जीरन बिट से हटाने की उठी मांग...
Updated : December 03, 2025 04:00 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
प्रशासनिक
जीरन। अंचल में लगातार घटित हो रही चोरी की वारदात पर लगाम कसने और सुरक्षा व्यवस्था में जनभागीदारी को लेकर पुलिस थाना जीरन द्वारा थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर, थाना प्रभारी उमेश यादव, एमपीईबी जेई राहुल वर्मा उपस्थित थे। नगर में विगत कई समय से हो रही चोरी की वारदातों पर कैसे लगाम लगाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था में जनभागीदारी से कैसे सहयोग मिले इस पर चर्चा की गई। जिस पर नागरिकों द्वारा पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी जो खराब है या बंद उन्हें तत्काल प्रभाव से चालू किए जाने की बात कही गई। जिस पर थाना प्रभारी उमेश यादव द्वारा जल्दी ही दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया, साथ ही नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर संस्थान के आसपास और विशेषकर मंदिरों में अवश्य रूप सीसीटीवी लगावाए। पुलिस की गश्त में सुधार करने ग्राम नगर सुरक्षा समिति को पुनः सक्रिय करने के सुझाव नगरवासियों द्वारा दिए गए। इसके अलावा इंदिरा आवास कॉलोनी में बिना वैरिफिकेशन किराए पर रहे लोगों की जांच किए जाने, खेत कुओं पर मोटर चोरी, केबल चोरी और ऑयल चोरी पर संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने की बात नगरवासियों ने रखी। जनसंवाद में सभी नागरिकों ने एसआई जाकिर हुसैन मंसूरी के व्यवहार से असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें जीरन कस्बा बिट से हटाकर अन्य बिट पर लगाने की मांग की। शांति समिति और जनसंवाद कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया। थाने से संबंधित समस्याओं पर थाना प्रभारी उमेश यादव ने खुलकर बात की तो वहीं नगर परिषद की समस्या को लेकर सीएमओ विकास डावर ने सकारात्मक सुधार का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, पार्षद यशवंत सगवारिया, दिलीप सुथार, राजेश लक्षकार, नगर सुरक्षा समिति सदस्य शांतिलाल तूफान, विजय शर्मा, भारत प्रजापति, मंदिर समिति के नरेंद्र सिंह सोनीगरा, कुंदन शर्मा, पत्रकार दुर्गाशंकर भट्ट, अवध शर्मा, हेमंत अहिरवार, गोविंद शर्मा नगर के विशिष्ट जन, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण,सर्व समाजजन, मुस्लिम कमेटी के सदर, मंदिर समिति प्रमुख, आदि उपस्थित रहे।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 04, 2025 03:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 04, 2025 03:02 AM
जनसंवाद से पुलिस ने जानी कमियां, कहा वारदातों से निपटने जरूरी है जनभागीदारी, एसआई जाकिर मंसूरी को जीरन बिट से हटाने की उठी मांग...
December 03, 2025 04:00 PM
नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, चन्दन चोर गिरफ्तार, चन्दन चोरी करने वाले उपकरण जप्त…
December 03, 2025 03:20 PM
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर की कार्रवाई, 38 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान....
December 03, 2025 02:48 PM
लालानाथ के ब्लाईंड मर्डर मामले में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...
December 03, 2025 02:30 PM
ट्रेक्टर ट्रोली चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के ट्रेक्टर ट्रोली बरामद...
December 03, 2025 02:27 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास एवं तीस हजार रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 03, 2025 01:28 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
December 03, 2025 01:20 PM
नपाध्यक्ष व एसडीएम पहुंचे कमल चौक चौराहा, सड़क चौड़ीकरण व पार्किंग स्थल का किया मुआयना, श्रीमती चोपड़ा बोली शीघ्र मिलेगी पार्किंग स्थल की सौगात...
December 03, 2025 01:11 PM
सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुई सीएमओ, नियमित भ्रमण के दौरान नीमच सिटी सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण, होटल व्यवसायी सहित अन्य दुकानदारों को दिए सफाई रखने के निर्देश, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी...
December 03, 2025 01:10 PM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 39 रोगियों ने लिया लाभ...
December 03, 2025 01:03 PM
रावणरूण्डी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
December 03, 2025 01:02 PM
अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर एक लाख रूपये का जुर्माना....
December 03, 2025 01:01 PM
खाद्य विभाग द्वारा मनासा की एक दुकान से दो घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त...
December 03, 2025 12:59 PM
इंडस्ट्री इंटरेक्शन सेशन का सफल आयोजन, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन,सकारात्मक दृष्टिकोण पर व्याख्यान..
December 03, 2025 12:42 PM
लोक अदालत 13 दिसम्बर को सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट...
December 03, 2025 12:29 PM
किसान नेता आंजना ने समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र का किया निरीक्षण,किया सरकार का धन्यवाद....
December 03, 2025 12:13 PM
36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह दिव्यांगजन कानूनी सहायता हेतु 15100 पर तुरंत संपर्क करें, विधिक सेवा सचिव श्री निगवाल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन....
December 03, 2025 11:35 AM