FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह दिव्यांगजन कानूनी सहायता हेतु 15100 पर तुरंत संपर्क करें, विधिक सेवा सचिव श्री निगवाल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन....

  Updated : December 03, 2025 11:35 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सहायता के उद्देश्य से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मंदसौर में विशेष उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को कुल 46 सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह केंद्र सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जहां विभाग द्वारा निरंतर दिव्यांग हित में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान निर्मल ज्योति स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा वहां पर हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। वितरित उपकरणों के अंतर्गत 15 दिव्यांगजनों को मोटर ट्राई साइकिल, 08 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 07 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 02 दिव्यांगजनों को सुगम्या केन, 01दिव्यांगजनों को टीएलएम किट, 01 दिव्यांगजनों को सीपी चेयर, 10 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 02 दिव्यांगजनों को छड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर निगवाल ने दिव्यांगजनों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, तो टोल-फ़्री नंबर 15100 पर तुरंत संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कानूनी सलाह, सहायता एवं सभी आवश्यक जानकारी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आगे कहा कि “वर्ष 2016 में लागू दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानून है। सभी दिव्यांगजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और यदि किसी भी प्रकार का भेदभाव या असमान आचरण हो रहा है तो वे न्यायालय में न्याय प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिव्यांगजन जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी वे हार नहीं मानते और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निरंतर योजनाएँ और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छोटे भवन में संचालित होता था, लेकिन शासन के विशेष प्रयासों से आज यह केंद्र बड़े एवं सुसज्जित भवन में संचालित है, जिसके लिए विशेष बजट भी स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुई सीएमओ, नियमित भ्रमण के दौरान नीमच सिटी सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण, होटल व्यवसायी सहित अन्य दुकानदारों को दिए सफाई रखने के निर्देश, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी...

December 03, 2025 01:10 PM

मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 39 रोगियों ने लिया लाभ...

December 03, 2025 01:03 PM

रावणरूण्‍डी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न...

December 03, 2025 01:02 PM

अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर एक लाख रूपये का जुर्माना....

December 03, 2025 01:01 PM

खाद्य विभाग द्वारा मनासा की एक दुकान से दो घरेलु गैस सिलेण्‍डर जप्‍त...

December 03, 2025 12:59 PM

इंडस्ट्री इंटरेक्शन सेशन का सफल आयोजन, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन,सकारात्मक दृष्टिकोण पर व्याख्यान..

December 03, 2025 12:42 PM

लोक अदालत 13 दिसम्बर को सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट...

December 03, 2025 12:29 PM

किसान नेता आंजना ने समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र का किया निरीक्षण,किया सरकार का धन्यवाद....

December 03, 2025 12:13 PM

36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह दिव्यांगजन कानूनी सहायता हेतु 15100 पर तुरंत संपर्क करें, विधिक सेवा सचिव श्री निगवाल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन....

December 03, 2025 11:35 AM

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक - खाद की नहीं है कोई कमी...

December 03, 2025 11:29 AM

नीमच जिले में चायनीज मांझे के इस्‍तेमाल पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध, डी.एम.श्री चंद्रा ने किया प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी....

December 03, 2025 11:28 AM

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्‍यांगों के सामर्थ्‍य प्रदर्शन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित...

December 03, 2025 11:28 AM

गणित एवं विज्ञान विषय के ओलम्पियाड का आयोजन, विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा 7 दिसम्बर को...

December 03, 2025 06:33 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 03, 2025 06:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 03, 2025 06:24 AM

आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...

December 02, 2025 04:28 PM

जिले में 36 हजार से अधिक पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, कृत्रिम गर्भाधान से अब बछीया ही पैदा होगी....

December 02, 2025 03:40 PM

पशुओं के कान पर टेग लगवाएँ पशुपालन विभाग की सेवाओं का लाभ ले...

December 02, 2025 03:38 PM

लाखों रुपए के सीसीटीवी कैमरे हुए फेल, रतनगढ़ मे चोरों का आतंक, हजारों रुपए की नगदी एवं खाने पीने की सामग्री पर किया हाथ साफ...

December 02, 2025 03:26 PM