नीमच जिले में चायनीज मांझे के इस्तेमाल पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध, डी.एम.श्री चंद्रा ने किया प्रतिबंधात्मक आदेश जारी....
Updated : December 03, 2025 11:28 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले की राजस्व सीमा में नायलॉन या सिंथेटिक सामग्री से बने डोर चायनीज (मांझा) के निर्माण, विक्रय, भंडारण, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जिले में 14 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व के दौरान जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार चायनीज डोर, सिंथेटिक सामग्री या मांझा के विनिर्माण, विक्रय, भंडारण, खरीद एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया, कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश जारी होने की तिथि से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। उल्लैखनीय है,कि मीडिया व अन्य जनसामान्य द्वारा यह तथ्य ध्यान में लाया गया है, कि पतंगबाजी में उपयोग होने वाले चायना के धागे के उपयोग से पक्षियों व जनसामान्य को हानि पहुंच रही हैं। कई बार चायना के धागे से पतंग उड़ाते समय पक्षी इसमें उलझ कर, फंस जाते है और घायल हो जाते हैं एवं कई बार तो पक्षियों की मृत्यु तक हो जाती है। इस धागे से पतंगबाजी के दौरान रोड़ पर चलने वाले राहगीर भी कई बार घायल हो जाते है। चायना धागे की मजबूती इन हादसों का कारण है व इस धागे का उपयोग पतंगबाजी में किये जाने से पशु-पक्षियों व जनसामान्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। निकट भविष्य में मकर संक्रान्ति पर्व आने वाला है तथा इस त्यौहार पर बड़ी संख्या में पतंगबाजी की जाती है। इस प्रकार चायना के धागे का पतंगबाजी में उपयोग की गतिविधियों पर रोकथाम की दृष्टि से इसके उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। अतः नीमच जिले की सीमा में चायना धागे का पतंगबाजी में उपयोग करने से कानून एवं व्यवस्था तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति को रोकने व आमजन के जान-माल को खतरा उत्पन्न होने की स्थिति को रोकने के लिए यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
और खबरे
नपाध्यक्ष व एसडीएम पहुंचे कमल चौक चौराहा, सड़क चौड़ीकरण व पार्किंग स्थल का किया मुआयना, श्रीमती चोपड़ा बोली शीघ्र मिलेगी पार्किंग स्थल की सौगात...
December 03, 2025 01:11 PM
सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुई सीएमओ, नियमित भ्रमण के दौरान नीमच सिटी सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण, होटल व्यवसायी सहित अन्य दुकानदारों को दिए सफाई रखने के निर्देश, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी...
December 03, 2025 01:10 PM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 39 रोगियों ने लिया लाभ...
December 03, 2025 01:03 PM
रावणरूण्डी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
December 03, 2025 01:02 PM
अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर एक लाख रूपये का जुर्माना....
December 03, 2025 01:01 PM
खाद्य विभाग द्वारा मनासा की एक दुकान से दो घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त...
December 03, 2025 12:59 PM
इंडस्ट्री इंटरेक्शन सेशन का सफल आयोजन, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन,सकारात्मक दृष्टिकोण पर व्याख्यान..
December 03, 2025 12:42 PM
लोक अदालत 13 दिसम्बर को सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट...
December 03, 2025 12:29 PM
किसान नेता आंजना ने समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र का किया निरीक्षण,किया सरकार का धन्यवाद....
December 03, 2025 12:13 PM
36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह दिव्यांगजन कानूनी सहायता हेतु 15100 पर तुरंत संपर्क करें, विधिक सेवा सचिव श्री निगवाल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन....
December 03, 2025 11:35 AM
नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक - खाद की नहीं है कोई कमी...
December 03, 2025 11:29 AM
नीमच जिले में चायनीज मांझे के इस्तेमाल पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध, डी.एम.श्री चंद्रा ने किया प्रतिबंधात्मक आदेश जारी....
December 03, 2025 11:28 AM
विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के सामर्थ्य प्रदर्शन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित...
December 03, 2025 11:28 AM
गणित एवं विज्ञान विषय के ओलम्पियाड का आयोजन, विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा 7 दिसम्बर को...
December 03, 2025 06:33 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 03, 2025 06:28 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 03, 2025 06:24 AM
आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
December 02, 2025 04:28 PM
जिले में 36 हजार से अधिक पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, कृत्रिम गर्भाधान से अब बछीया ही पैदा होगी....
December 02, 2025 03:40 PM
पशुओं के कान पर टेग लगवाएँ पशुपालन विभाग की सेवाओं का लाभ ले...
December 02, 2025 03:38 PM