FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...

  Updated : December 02, 2025 04:28 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- हमारे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे इसके लिए डॉक्टर अपने घर परिवार को त्याग कर 24 घंटे 7 दिन रोगियों का इलाज के लिए सेवा में तत्पर रहता है। जिस चिकित्सक की सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के नागरिकों पर है वहीं उसे असुरक्षित छोड़ देते हैं। रोगियों को चाहिए कि वह डॉक्टर को देवगुरु की जैसे आदर दे तो डॉक्टर भी रोगी के प्राणों की रक्षा के लिए त्याग की भावना के साथ उपचार में रात दिन परिश्रम पुरुषार्थ करेंगे। स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टर का योगदान अविस्मरणीय होता है। यह बात आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के दिन डॉक्टर विपिन माथुर ने कही। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला ईकाई नीमच के शपथ विधि समारोह 30 अक्टूबर को रात 8 बजे एक निजी होटल इन राईस सयाजी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा राष्ट्र और समाज के बीच एक सेंतु का कार्य करता है। चिकित्सक भी नैतिक शिक्षा का पालन करते हुए समाज का संरक्षण करने का कार्य करते हैं। सरकारी और निजी दोनों चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आधुनिक युग में कई चुनौतियां सामने हैं। इलाज के दौरान चिकित्सकों पर हमले, रोगी के परिजनों का दुर्व्यवहार चिकित्सकों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। सरकार को भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर चिकित्सा अधिनियम में और अधिक सुधार करना चाहिए ताकि चिकित्सक सुरक्षित रहेगा तो रोगी का उपचार होगा और रोगी का उपचार होता तो नागरिक सुरक्षित रहेंगे नागरिक सुरक्षित रहेंगे तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। सरकार को युवा वर्ग के लिए वित्तीय कार्यक्रम शुरू करना चाहिए ।उद्योगों की तरह चिकित्सकों को पर भी समानता का नियम लागू होना चाहिए। देश के नागरिकों को भी चिकित्सकों के मूल्यों को समझना होगा और उनसे समन्वय स्थापित कर चिकित्सा क्षैत्र में प्रेम सद्भाव बढ़ाना होगा तभी स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। चिकित्सक रात दिन सेवा करता है लेकिन उस पर भी मारपीट हमले और मुकदमे का भय रहता है तो परिवार से दूर होकर अपने आप को असंतुलित महसूस करता है कई चिकित्सक तो आत्महत्या के स्तर पर भी प्रभावित हो जाते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो रहे हैं लोगों को चिकित्सा सुविधा बढ़ रही है तो लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ रही है समाज के लोगों को भी चिकित्सकों के प्रति संतुलन के स्तर पर ध्यान देना होगा। चिकित्सकों को स्वयं स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध आहार व्यायाम पर भी पूरा ध्यान फोकस करना होगा। देश के राजनेताओं को स्वास्थ्य नीति और राजनीति प्रशासन में समन्वय स्थापित करना होगा। राष्ट्र विकास में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों को राजकीय प्रतिनिधि की तरह सम्मान मिलना चाहिए। चिकित्सकों के अनुभव को समाज विकास में सहभागिता मिलती है। नीमच जिला इकाई में विगत वर्ष महिलाओं ने कर्तव्यों का निर्वहन किया पहली बार है जब महिलाएं अपने कर्तव्य का स्थानांतरण पुरुषों को प्रदान कर रही है । लक्ष्य कितना भी मुश्किल हो महिलाएं भी उसे पूरा कर सकती है। उदयपुर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉक्टर कुशल गहलोत ने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ का नाम आते ही मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है देश में 17 इकाइयां सेवारत है जो चिकित्सकों के हित एवं स्वस्थ भारत में चिकित्सा विकास के लिए प्रयासरत है ।केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां हितकारी होती है चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन अपनी भूमिका का निर्वहन सजकता के साथ कर रहा है ।नया नेतृत्व है। नया नेतृत्व विकसित करना चाहिए ।तभी सच्ची समाज की सेवा हो सकती है।
आई एम ए निर्वतमान सचिव डॉक्टर मनीषा चमड़ियां ने कहा कि संगठन के माध्यम से चिकित्सा शिविर, चिकित्सा सेवा, स्वतंत्रता ,गणतंत्र दिवस जन्माष्टमी पार्व चिकित्सकों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि के लिए मालवा कान‌ सेमिनार ,भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । निराश्रित महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 11 सिलाई मशीन है प्रदान की गई। समाज सेवा के लिए सेवा गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाक्टर मनीष चमड़ियां ने कहा कि ई म ए का मूल्य उद्देश्य अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करना,आपसी समझ, विचार विमर्श कर सौभाग्य पूर्ण वातावरण बनाना और सदस्यों की प्रोफेशनल स्किल को विकसित करना है इसके लिए हमारे द्वारा वर्ष भर विभिन्न विषयों के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और नवीनतम चिकित्सा पद्धति और तकनीक नीमच मैं उपलब्ध करायी जाएगी,सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल प्रतियोगिता सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम कराएंगे सामाजिक विकास के लिए निशुल्क निदान एवं उपचार शिविर, वृक्षारोपण,रक्त दान शिविर, विभिन्न सामाजिक संगठन और क्लब के साथ मिल कर सेवा गतिविधियां की जाएगी शहर और राष्ट्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे निर्वतमान अध्यक्ष डॉक्टर सुजाता गुप्ता ने संगठन प्रतिवेदन एवं स्वागत उद्बोधन दिया। ध्वज वंदना डॉक्टर सोनाली गोयल ने तथा प्रार्थना डॉक्टर सविता चमड़ियां ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया डॉ महेंद्र पाटील अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर 8 नए चिकित्सा सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। नवीन सत्र की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ मनीष चमड़ियां, सचिव डॉ आदित्य भंडारी, कोषाध्यक्ष जेसी वर्मा, संरक्षक डॉ .आर के खाद्योंत ,डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर एलबीएस चौधरी ,पूर्व अध्यक्ष डॉ सुजाता गुप्ता, पूर्व सचिव डॉक्टर मनीषा चमड़ियां, उपाध्यक्ष डॉ एस आर सिंहल ,डॉ संगीता भारती, डॉक्टर दीपक सिंहल, संयुक्त सचिव डॉक्टर एस वधवा, केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ राजेंद्र ऐरन, डॉक्टर मितुल चमड़ियां , प्रदेश प्रतिनिधि डॉ मुकेश पाटीदार ,डॉ अभिषेक तिवारी, डॉक्टर अभिषेक शर्मा ,डॉक्टर निलेश पाटीदार, प्रवक्ता डॉ नवीन जैन, कार्यकारिणी सदस्य डॉ .आर पी महेश्वरी, डॉक्टर रमेश दक, डॉ. एके दुबे ,डॉक्टर आरके भंडारी, डॉक्टर के नरूला ,डॉ. एलआर अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, मधु जोशी, डॉ आशीष जोशी, डॉक्टर डॉ. प्रकाश पटेल, डॉक्टर मनीष मेहता, डॉक्टर यशवंत पाटीदार, खेल समिति डॉ .अंजू जोशी, डॉक्टर एम एल पाटीदार, डॉ. अरनव चंदेल एवं सांस्कृतिक समिति डॉक्टर शक्ति शर्मा पद एवं समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा की शपथ ली। आईएमए को मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर 2024 25 का एप्रिशिएसन अवार्ड 2025 डॉक्टर सुजाता गुप्ता, डॉक्टर मनीष चमड़ियां एवं डॉक्टर निधि प्रधान को प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रश्मि पटेल ने किया तथा आभार डॉक्टर आदित्य भंडारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अरनिया माली राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी...

December 12, 2025 01:42 PM

आई.टी.आई.रामपुरा में केम्‍पस प्‍लेसमेंट 15 दिसम्‍बर को....

December 12, 2025 01:39 PM

अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा के चुनाव परिणाम घोषित,रणजीत सिंह राणावत अध्यक्ष पद पर विजयी, अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा चुनाव-2026, मतदान शांतिपूर्ण, 177 में से 170 अधिवक्ताओं ने किया मतदान...

December 12, 2025 01:37 PM

भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, बाप ने ही साथियों के साथ की थी हत्या...

December 12, 2025 01:16 PM

दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट की दो अलग अलग कार्यवाही....

December 12, 2025 08:57 AM

भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....

December 12, 2025 07:59 AM

नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...

December 12, 2025 03:06 AM

रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....

December 12, 2025 03:02 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 12, 2025 02:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 12, 2025 02:56 AM

आर.सी.एम.एस. में राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्‍थान पर...

December 11, 2025 12:44 PM

कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....

December 11, 2025 12:43 PM

बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...

December 11, 2025 12:42 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

December 11, 2025 12:39 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

December 11, 2025 12:33 PM

अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...

December 11, 2025 11:31 AM

जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....

December 11, 2025 11:05 AM

चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....

December 11, 2025 07:29 AM

सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...

December 11, 2025 03:03 AM