FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खुशियों की सर्दी अभियान के तहत देवदा में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, रमणी फाउंडेशन की फाउंडर मौलिशका व टीम देवदा स्कूल की हरियाली व व्यवस्था देखकर हुए अभिभूत, एक दिन एक रुपया दान योजना की बनी आजीवन सदस्य...

  Updated : December 06, 2025 03:00 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को उदयपुर स्थित रमणी फाउंडेशन द्वारा ‘खुशियों की सर्दी अभियान’ के अंतर्गत 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। संस्था द्वारा उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को सर्दी से राहत हेतु गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए फाउंडेशन से सहयोग का अनुरोध किया गया था। अनुरोध पर फाउंडेशन की फाउंडर व सेवा प्रकल्प प्रभारी मौलिशका अपनी टीम के सदस्यों के साथ विद्यालय पहुंची और विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले स्वेटर प्रदान किए। इस दौरान प्रधानाध्यापक जैन ने विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ‘एक दिन एक रुपया योजना’ की जानकारी दी। योजना से प्रभावित होकर रमणी फाउंडेशन की फाउंडर मौलिशका तथा सदस्य सागर वागड़े ने एक वर्ष की राशि तत्काल ऑनलाइन जमा कराकर इस योजना के आजीवन सदस्य बनने की घोषणा की। गौरतलब है कि देवदा ग्राम का प्रत्येक परिवार विद्यालय विकास हेतु प्रतिदिन एक रुपया प्रदान करता है। विद्यालय की हरियाली, स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थाओं को देखकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मौलिशका व उनकी टीम अत्यंत प्रभावित हुई। मुख्य अतिथि मौलिशका ने कहा कि बच्चों की सेवा जीवन का सबसे बड़ा सुख है और उनकी मुस्कान ही सबसे बड़ी प्रेरणा है। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में भी देवदा विद्यालय को यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कड़ाके की ठंड से ठिठुरते बच्चों के चेहरे स्वेटर पाकर प्रसन्नता से खिल उठे और वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। सभी विद्यार्थियों को रमणी फाउंडेशन की ओर से बिस्किट भी बांटे गये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमणी फाउंडेशन उदयपुर के पूर्णा शंकर पुष्करणा, सागर वागड़े, जयंत कुमार, विक्रम मेनारिया, मुरलीधर पुष्करणा, बोहेड़ा भगवती शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदयलाल सुथार एवं पूर्व अध्यक्ष गोवर्धनलाल सुथार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शिक्षिका रेखा पोखरना, रुचि दवे, प्रितिका सोलंकी, शिक्षक कमलेश कुमार वैष्णव, पूरणदास वैष्णव, प्यारेलाल मीना, रामलक्ष्मण नागर एवं जगदीशचंद्र सुथार ने किया।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया शौर्य दिवस, आतिशबाजी के साथ की भारत माता की आरती....

December 06, 2025 03:06 PM

खुशियों की सर्दी अभियान के तहत देवदा में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, रमणी फाउंडेशन की फाउंडर मौलिशका व टीम देवदा स्कूल की हरियाली व व्यवस्था देखकर हुए अभिभूत, एक दिन एक रुपया दान योजना की बनी आजीवन सदस्य...

December 06, 2025 03:00 PM

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्वस्थ धरा खेत हरा....

December 06, 2025 02:57 PM

सड़क हादसे में माता-पिता मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए सेन समाज आया आगे श्रद्धांजलि सभा में हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा....

December 06, 2025 02:42 PM

सफाई व्यवस्था का हाल जानने, सीएमओ श्रीमती बामनिया पहुंची मूलचंद मार्ग एवं प्राइवेट बस स्टैंड, दिए जरूरी निर्देश, कुछ दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण, कुछ को दी चेतावनी...

December 06, 2025 02:20 PM

बोतल में कैद किया भूत, मंत्रशक्ति से लगाई आग मॉडल स्कूल नीमच में जादू नहीं विज्ञान है का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न...

December 06, 2025 02:18 PM

साप्ताहिक जैविक हाट में नगर पालिका का जैविक खाद एवं आँवले रहे सब की पसंद, सीएमओ श्रीमती बामनिया स्वयं रही स्टाल पर मौजूद....

December 06, 2025 02:16 PM

तपोभूमि पर मनाया महापरिनिर्वाण दिवस...

December 06, 2025 02:14 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी अशोक उर्फ बंशीलाल धाकड की मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने हेतु पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, केन्द्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया...

December 06, 2025 01:49 PM

714 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तारी, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

December 06, 2025 01:36 PM

फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज से बनावटी व्यक्ति के द्वारा अलग अलग पांच फर्जी रजिस्ट्री करवाई....

December 06, 2025 01:31 PM

सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने सी.एम.एच.ओ. ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश...

December 06, 2025 01:27 PM

रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न….

December 06, 2025 01:22 PM

जैविक उत्‍पादों को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल है, जैविक हाट, कलेक्‍टर एवं जि.प.सदस्‍य सुश्री धाकड़ ने किया जैविक हाट का अवलोकन, कलेक्‍टर ने खरीदे जैविक हाट से जैविक उत्‍पाद...

December 06, 2025 01:21 PM

होमगार्ड लाईन में मनाया गया म.प्र.होमगार्ड एंव नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने होमगार्ड परेड़ का निरीक्षण कर सलामी ली, उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिक उनके प्रतिभाशाली बेटे, बेटियां सम्‍मानित...

December 06, 2025 01:18 PM

उपनगर पुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज विकास सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न 51जोडो का रखा लक्ष्य...

December 06, 2025 12:06 PM

सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक के माध्यम से हिंदु धार्मिक स्थलों के सौ वर्गमीटर की दूरी में मांसाहार की दुकानें नही रखने का प्रस्ताव रखा....

December 06, 2025 12:00 PM

खाद संकट ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अन्नदाता - विनोद दक, भाजपा सरकार के राज में किसान दुखी और परेशान, खाद संकट ने तोड़ी कमर, नहीं मिल रहा फसलों का सही दाम....

December 06, 2025 09:35 AM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...

December 06, 2025 09:23 AM