FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को 14 वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तियाब करने में मिली सफलता.…

  Updated : December 08, 2025 02:46 PM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा वर्ष 2011 में दर्ज एक महत्वपूर्ण गुमशुदगी प्रकरण में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में वर्ष 2011 में गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जिसमें सूचनाकर्ता की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 16.12.2011 की शाम से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता के अनुसार, बालिका प्रतिदिन की तरह ट्यूशन जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश की, परंतु कोई पता नहीं चला। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की गई। पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के बाद भी बालिका का पता नहीं चला। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 2013 में यह स्पष्ट किया गया था कि जिस प्रकरण में गुमशुदा बालिका नाबालिक हो, तो अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जाएगी। इसी निर्देश के आधार पर इस प्रकरण में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। लंबे समय तक कोई सफलता न मिलने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा ₹10,000 के पुरस्कार की उद्घोषणा भी की गई थी।पुलिस कार्यवाही का विवरण - पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्षों पुराने लंबित प्रकरणों की पुनः समीक्षा की गई l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सायबर सेल की तकनीकी सहायता, मुखबिर सूचना तंत्र पुराने रिकॉर्ड का विश्लेषण करते हुए लगातार पतारसी की। विशेष प्रयासों से टीम ने नाबालिक बालिका को आरोपी विमल पिता प्रदीप कुमार पसाया (उम्र 30 वर्ष), निवासी गांधीनगर, रतलाम, हाल मुकाम मयूर नगर, मूसाखेड़ी, इंदौर के कब्जे से दस्तयाब किया। जांच में सामने आया कि बालिका एवं आरोपी पहले गुजरात, राजकोट में रह रहे थे। बाद में आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां मूसाखेड़ी, इंदौर में ठहरा हुआ था। पुलिस टीम की निरंतर निगरानी और रणनीतिक कार्रवाई से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार आरोपी - विमल पिता प्रदीप कुमार पसाया (उम्र 30 वर्ष), निवासी गांधीनगर, रतलाम, हाल मुकाम मयूर नगर, मूसाखेड़ी, इंदौर को गिरफ्तार कर अपहर्ता को दस्तियाब किया गया. सराहनीय भूमिका -  इस उल्लेखनीय सफलता में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी, सउनि विनोद कटारा, प्रआर धीरज गावड़े, आर रवि चंदेल, आर अभिषेक पाठक, मा.आर रीना मकवाना, आर अर्जुन खीची, आर महेंद्र, आर विपुल भावसार(सायबर सेल), आर मयंक व्यास (सायबर सेल)की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

यूनेस्को का प्लास्टिक छोड़ो अभियान, प्लास्टिक पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक - माली...

December 08, 2025 04:12 PM

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार 26 स्थाई वारंट, 68 गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग....

December 08, 2025 03:50 PM

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को 14 वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तियाब करने में मिली सफलता.…

December 08, 2025 02:46 PM

सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस मनाया कलेक्‍टर श्री चंद्रा को प्रतीक चिन्‍ह लगाकर, राशि संग्रहण की शुरूआत की...

December 08, 2025 02:38 PM

दुग्‍ध समृद्धि अभियान नीमच के तहत नये मिल्‍क रूट तैयार करें, कलेक्‍टर ने दिए नई दुग्‍ध समितियां गठित करने के निर्देश...

December 08, 2025 02:36 PM

जिले के सभी स्‍टाप डेमों पर तीन दिन में कड़ी शटर्स लगाना सुनिश्चित करें, जिले में 290 जल संरचनाओं पर बोरी बंधान का कार्य पूर्ण, कलेक्‍टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यो की प्रगति की समीक्षा....

December 08, 2025 02:35 PM

पंचायत उप निर्वाचन 2025 का निर्वाचन कार्यक्रम जारी जिले में कुल 6 पंचायतों में रिक्‍त पदों पर होना है निर्वाचन, तारापुर व बराड़ा में सरपंच पद पर उप निर्वाचन....

December 08, 2025 02:35 PM

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक- खाद की नहीं है कोई कमी, वर्तमान में 12673 मैट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्‍ध...

December 08, 2025 02:03 PM

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने उठाया मुद्दा, नगरीय प्रशासन विभाग ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए 7 परिषदों को फंड पर सहमति दिखाई, सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल को दो शिफ्ट में संचालित करने की जरूरत पर दिया जोर, नगर परिषदों को मिलेंगे 1-1 करोड़....

December 08, 2025 01:38 PM

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

December 08, 2025 12:42 PM

बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए 40 जोड़े पंजीकृत...

December 08, 2025 10:55 AM

बघाना पुलिस को तीन वर्ष से फरार 6 स्थाई वारंट के वारंटी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता

December 08, 2025 06:26 AM

कुमावत समाज द्वारा स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित...

December 08, 2025 05:14 AM

शूटर श्री ऐश्वर्य प्रताप को वर्ल्ड कप-2025 में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई...

December 08, 2025 04:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 08, 2025 04:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 08, 2025 04:07 AM

अपनी मांगों को लेकर आज मध्य प्रदेश राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया....

December 07, 2025 01:45 PM

सांदीपनि विद्यालय में हुआ छात्र अभिभावक शिक्षक संवाद का आयोजन...

December 07, 2025 01:43 PM

ऋण राशी का गबन करने के मामले में सहायक शाखा प्रबन्धक सहित दो गिरफ्तार

December 07, 2025 01:03 PM