FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की नकली नोट के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, उज्जैन व नीमच में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : December 09, 2025 05:29 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से राज्य में सक्रिय नकली नोट नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।
उज्जैन पुलिस की कार्रवाई - थाना चिमनगंज मंडी एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 17 लाख 50 हजार रूपए के नकली 500 के नोट बरामद किए गए है। पूछताछ में उज्जैन-इंदौर के बीच सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। थाना चिमनगंज मंडी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर उज्जैन में डिलीवरी के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने राजरायल कॉलोनी और पांड्याखेड़ी ब्रिज क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान ब्रिज के नीचे दो संदिग्ध युवक मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्‍हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए युवको से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपने नाम हिमांशु उर्फ चीनू गौसर निवासी गौघाट रेलवे कॉलोनी उज्जैन तथा दीपेश चौहान निवासी शिवगंगा सिटी, उज्जैन बताए। दोनों की तलाशी लेने पर हिमांशु के कब्जे से 11 लाख रूपए और दीपेश से 6 लाख 50 हजार रूपए के नकली नोट बरामद हुए। नोटों में सुरक्षा फीचर, धागा और माइक्रो प्रिंट जैसी चीज़ों की नकली कॉपी की गई थी, जिससे वे सामान्य नजर में असली प्रतीत होते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंदौर में अरविन्दो अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कालोनी के एक फ्लैट में अपने साथी राजेश पिता टेकचंद बरबटे के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करते थे। उन्‍होंने बताया कि वह 10 लाख रूपए नकली नोट के बदले 1 लाख रूपए असली नोट का सौदा किया करते थे । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ की आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट मामले में जेल जा चुका है आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर स्थित फ्लैट पर दबिश दी। तलाशी में नोट प्रिंटिंग मशीन, हाई-सिक्योरिटी पेपर, सुरक्षा धागा, प्रिंटिंग केमिकल, कटर मशीन तथा बड़ी मात्रा में अधपकी एवं तैयार नकली नोट शीटें बरामद की गईं। फ्लैट को पूरी तरह एक मिनी प्रिंटिंग यूनिट के रूप में तैयार किया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। आरोपियो के विरूद्ध थाना चिमनगंज मंडी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
नीमच पुलिस की कार्रवाई - पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में नकली नोट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमच सिटी की टीम को सायबर सेल की मदद से बड़ी सफलता प्राप्‍त हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 500 रुपये के नोटों के 50 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त कर आरोपी ईश्वर पिता वर्दीचंद खारोल निवासी ग्राम सरजना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सुनिल पिता श्यामदास बैरागी निवासी ग्राम सरजना के साथ मिलकर नकली नोट छापे थे। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस प्रकार पुलिस ने इन दोनों कार्रवाइयों में लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन व अन्य सामग्री जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....

January 22, 2026 03:58 PM

एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...

January 22, 2026 03:19 PM

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

January 22, 2026 03:13 PM

घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....

January 22, 2026 02:32 PM

स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...

January 22, 2026 02:21 PM

जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....

January 22, 2026 02:17 PM

राजस्‍व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्‍डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्‍य की 0.010 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

January 22, 2026 01:34 PM

पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...

January 22, 2026 01:34 PM

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

January 22, 2026 12:15 PM

बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...

January 22, 2026 12:02 PM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....

January 22, 2026 11:43 AM

श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

January 22, 2026 11:22 AM

सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...

January 22, 2026 09:48 AM

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

January 22, 2026 07:46 AM

सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....

January 22, 2026 07:35 AM

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...

January 22, 2026 02:54 AM

ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....

January 22, 2026 02:47 AM

सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....

January 22, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 22, 2026 02:36 AM