खाद रबी सीजन की फसलों का भविष्य की दिशा तय करती हैं, पालनहार को नहीं मिल रही हैं खाद...
Updated : December 09, 2025 09:57 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- अंचल में इस समय रबी सीजन की फसलों में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही हैं। सहकारी समिति में खाद उपलब्ध नहीं हैं कभी खाद की ट्रक आ भी जाती है तो संबंधित अधिकारी अपने चहेते बड़े किसानों को समय पर पहुंचकर खाद ले जाने की सुचना दे देते हैं छोटे किसानों को सुचना मिलती तब तक खाद ही समाप्त हो जाता है। मजबूरी में खुले बाजार में महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही हैं। इन सबके बीच प्रशासनीक अधिकारी पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में व्यापारी बैखौफ होकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रशासन खाद माफियाओं के स्टाक एवं मूल्य को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है भाजपा सरकार किसानों की नहीं बल्कि व्यापारियों के हित में काम कर रही है। बाजार में खाद माफिया किसानों को 270 रुपए यूरिया बेग के 350 से 450 रुपए तक ले रहे हैं। प्रशासन यूरिया खाद के झूठे आंकड़े बताकर खाद की कमी नहीं होने का दावा कर रहा है, जो हकीकत से ठीक विपरीत है। किसानों को फसल के लिए वर्तमान में यूरिया की सख्त जरूरत है ऐसे समयमें किसानों को खाद नहीं मिलना यह गंभीर समस्या है। किसानों का कहना है कि यह समय अत्यंत ही महत्वपूर्ण है रबी सीजन की फसलों का भविष्य की दिशा तय करती हैं ,अब यदि खाद देने में या अन्य कोई चूक हो गई तो फसल खतरे में आ जाइए। जुगाड़कर किसान जैसे-जैसे तय मूल्य से भी अधिक मूल्य पर खाद की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।
अधिक कीमत में बेच रहे यूरिया - तय कीमत से भी ज्यादा मूल्य पर यूरिया बेचने वाले व्यापारी किसने की मजबूरी का पूरा फायदा उठा रहे हैं। इस बीच बाजार में प्राइवेट खाद के व्यापारी कालाबाजारी भी जमकर कर रहे हैं सरकार ने 270 रुपए निर्धारित किए हैं इसे बाजार में 400 से 450 रुपए तक बेचा जा रहा है शिकायत के बाद जब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो व्यापारी ने किसानों को खाद्य वितरण करना बंद कर दिया था तहसीलदार के जाने के बाद फिर से खाद वितरण शुरू कर दिया।वही छोटे किसान मोटरसाइकिल से खाद की तलाश में एक गांव से दूसरे गांव में भटक रहे हैं किसान अफीम मुखिया रतनलाल माली ने बताया है कि रबी सीजन की फसलों को बचाने के लिए किसान खाद को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, वहीं ऐसी स्थिति में ना तो विपक्ष कांग्रेसी नेता और ना ही सत्ता पक्ष के सत्ताधारी नेता किसानों की पैरवी करने और खाद की व्यवस्था करने के मामले में बोलने को तैयार नहीं है कृषक सूरजमल बोरीवाल ने बताया कि व्यापारियों के गोदाम भरे पड़े हैं। जानबूझकर प्रशासन सहकारी समिति में खाद उपलब्ध नहीं कर रहा है। देरी से खाद पहुंचाने से भाजपा से जुड़े व्यापारी अपना स्टाफ कालाबाजारी कर खत्म कर सके। इसमें प्रशासन के जिम्मेदार खाद व्यापारियों से मिले हुए हैं। सहकारी समिति प्रबंधक जितेन्द्र कुमार जैन का कहना है कि वास्तव में किसानों को इस समय रबी सीजन की फसलों के लिए खाद की शक्त जरुरत है। मैंने तीन ट्रक खाद की मांग कर रखी है दो रोज में आने की संभावना है।
और खबरे
नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 11, 2026 04:23 PM
नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...
March 11, 2026 01:19 PM
34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....
March 11, 2026 11:49 AM
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....
March 11, 2026 11:42 AM
जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...
March 11, 2026 11:41 AM
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....
March 11, 2026 11:39 AM
25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...
March 11, 2026 09:52 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की बड़ी कार्रवाई, किशनगढ़-जयपुर हाईवे से 1.017 किलो MD (मेफेड्रोन) बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 11, 2026 09:48 AM
जवाहर नगर में महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी खंगालकर नीमच पुलिस ने किया खुलासा, सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
March 11, 2026 09:00 AM
रतलाम पुलिस का जागरूकता अभियान, बांछड़ा समुदाय के युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास...
March 11, 2026 08:11 AM
नीमच हाईवे पेट्रोल पंप पर भटके दो मासूम बच्चों को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया...
March 11, 2026 07:47 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, 33,240 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी, यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेंस प्रोग्राम और एक जिला-एक उत्पाद परियोजना को भी स्वीकृति....
March 11, 2026 02:15 AM
मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....
March 11, 2026 02:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 11, 2026 02:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 11, 2026 02:02 AM
महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का न्याय मार्च महिला सुरक्षा और कड़ी सजा की उठाई मांग...
March 10, 2026 04:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....
March 10, 2026 03:23 PM
13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...
March 10, 2026 02:42 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM