ग्रामीणों की जान के सौदागर जल्दी ठीक करने के चक्कर में उनकी जान से कर रहे खिलवाड़ दर्जन भर झोलाछाप....
Updated : December 15, 2025 09:45 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- ग्रामीणों की जान की किमत मात्र 100 या 200 रुपए है। रुपयों के लालच में खुल्लेआम ग्रामीणों की जान से बंगाली डॉक्टर या कहे झोलाछाप एक दर्जन से भी अधिक डॉक्टरों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। राजनीति के और प्रशासन के लोगों से सेटिंग कर बेखौफ होकर बस स्टैंड तथा गांव के मुख्य चौराहों पर झोलाछाप डॉक्टर अपना कारोबार चला रहे हैं। ग्रामीणों की जान के सौदागर यह फर्जी डिग्री डॉक्टर कई बार ग्रामीण लोगों को जल्दी ठीक करने का ठेका लेकर हाई डोज देकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं, तो कई बार इनके इलाज के कारण बीमार व्यक्ति ठीक होने की जगह और अधिक बीमार हो जाते हैं। प्रशासन की लापरवाही से पिछले कई सालों से क्षेत्र में एक के बाद एक कई झोलाछाप डॉक्टरों ने अपना मजमा जमा लिया है। दिखावे के नाम पर प्रशासन मात्र खानापूर्ति की कार्यवाही कर इति श्री कर लेता है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समाचार पत्र हमेशा से सुर्खियों से भरे रहते हैं। कुछ ही दिनों पूर्व एक फर्जी रुप से गायत्री पैथोलॉजी लेब चल रही थी जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर मौके पर जांच करने आए संबंधित अधिकारी द्वारा सील भी किया गया था। ग्रामीण अंचलों में आजादी के 78 वर्ष के बाद भी आदिवासी एवं पिछडा वर्गों के मरीजों को बडवों,भोपों के अलावा झोलाछाप डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं को प्रायवेट प्रेक्टिस करते हुए इलाज करते हैं, के भरोसे ही रहना पड़ रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीताखेड़ा में स्वीकृत कुछ पद भी वर्षों से रिक्त पड़े हुए हैं. चीताखेड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आलम यह है कि सरकारी डॉक्टर आते तो है पर आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। हां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर समय सारणी जरुर लगी हुई है जिसमें प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 6 बजे तक समय तय है पर पालन नहीं किया जा रहा है। यहां पर करोड़ों की लागत से आलीशान बिल्डिंग जरुर है पर यहां पर दो महिलाएं एएनएम पदस्थ हैं और एक डॉक्टर जो कि नीमच से डेलीअपडाउन करते हैं। यहां पर पद तो स्वीकृत है पर न तो सफाई कर्मचारी हैं और ना ही ड्रेसर और यहां तक कि लेब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स तक नहीं है। कम्प्यूटर आपरेटर भी सप्ताह में दो दिन आता है। यहां स्टाफ में कमी के चलते जिसके चलते सम्पन्न व्यक्ति तो नीमच, इन्दौर, उदयपुर और अहमदाबाद चले जाते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टरों से मजबूर वश इलाज करवाते हैं। ग्रामीणों की जान के सौदागर फर्जी डॉक्टरों ने कुछ ही वर्षों में ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर आसमान छुती एवं लंबे चौड़े प्लाटों पर आलिशान इमारतें बना ली है। यहां तक की राजनीतिक नेताओं से सांठ-गांठ कर गांव की नागरिकता भी कुछ समय में हासिल कर ली। जो कल तक दांत दाढ का इलाज कर रहा था उसने राजनीतिक और प्रशासन के लोगों से सेटिंग कर भोले भाले लोगों को अपने चुंगूल में लेकर चुनाव जीत कर बड़े नेता का खास बताकर अपने पांव जमा लिए है। आज वही कथित डॉक्टर इंजेक्शन और बोतलें चढ़ा कर इलाज कर रहा है। चीताखेड़ा बस स्टैंड के आसपास में ही 4 से 5 लोगों की जान के सौदागरों के क्लिनिक खोलकर बैठे हैं। जहां बीमार व्यक्ति को हाई डोज देकर कम समय में ठीक करने का कार्य किया जाता है। कम समय में ठीक होने के लालच में सैकड़ो ग्रामीण रोजाना उनके क्लिनिक पर इलाज करवाने पहुंचते हैं। जिनमें से कुछ ठीक हो जाते हैं तो कुछ की जान पर बन आती है। चीताखेड़ा बस स्टैंड के पास में ही अपना फर्जी क्लिनिक चला रहा एक कथित मैट्रिक फेल डॉक्टर वर्षों से एक धार्मिक संगठन की आड़ लेकर फर्जी रुप से मरीजों का इंजेक्शन और बोतलें चढ़ा कर इलाज करते देखा जा रहा है।
इनका कहना - कोरोनावायरस महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर हजारों की जान बचाकर सेवाएं दी,उन कोरोना योद्धाओं को बजट का हवाला देकर घर पर बेरोजगार बनाकर बिठा दिया।शासन को चाहिए कि ऐसे कोरोना योद्धाओं को बहाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सेवा का मौका दिया जाएं - सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ माली, चीताखेड़ा।
हमने साल भर पहले से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु हमारे अधिकारी को मांग पत्र दिया हुआ है,हम भी चाहते हैं अगर स्टाफ पूरा होगा तो क्षेत्र के रोगियों को इलाज का लाभ मिलेगा - मेडिकल आफिसर डॉ. शिवानी बघेल,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीताखेड़ा।
रिक्त पदों की पूर्ति करने का काम भोपाल से राज्य शासन करता है, और रिक्त पदों की पूर्ति हेतु हमने शासन से मांग कर रखी है। जिले में 35 डॉक्टर चाहिए और सिर्फ 7 डॉक्टर ही है।रही बात चीताखेड़ा गांव में प्रायवेट रजिस्टर्ड डॉक्टरों की तो सिर्फ एक ही है और फर्जी कितने है यह रिकॉर्ड जिला चिकित्सालय में ही मिलेगा - डी.एम.ओ.डॉ.विजय भारती, जिला चिकित्सालय नीमच।
और खबरे
सांसद खेल महोत्सव संपन्न, श्री विधायक परिहार ने झंडी दिखाकर विशाल रैली का शुभारम्भ किया....
December 15, 2025 04:59 PM
उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर, निरंतर फालोअप करें, प्रसव की संभावित तिथि के पूर्व गर्भवती महिला को बर्थ वेंटिंग रूम में भर्ती कराएं...
December 15, 2025 04:55 PM
नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई, रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश...
December 15, 2025 04:53 PM
बाल विवाह एवं जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम सपन्न...
December 15, 2025 04:51 PM
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण...
December 15, 2025 03:48 PM
आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, डॉक्टर पंकज छिपा 11 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार....
December 15, 2025 03:01 PM
सीबीएन की कार्यवाही, 171 किलोग्राम अफीम भूसा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, हुंडई क्रेटा कार जप्त....
December 15, 2025 02:57 PM
हत्या के प्रकरण में 21 वर्ष से फरार आरोपीया को गिरफ्तार करने में सरवानिया पुलिस को मिली सफलता....
December 15, 2025 02:53 PM
आज मुनिराज श्री का संजीत श्री संघ में मंगल प्रवेश, मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. संजीत में प्रवेश..
December 15, 2025 02:50 PM
मालवा-मेवाड की संगमस्थली नीमच में पहली बार हुई भगवान श्री चित्रगुप्तजी की दिव्य कथा सैंकडों समाजजनों ने कथा के माध्यम से जाने भगवान चित्रगुप्तजी से जुडे पौराणिक रहस्य...
December 15, 2025 02:39 PM
एक दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का हुआ समापन, विजेता उपविजेता को अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित..
December 15, 2025 01:40 PM
सांदीपनि विद्यालय सरवानिया महाराज में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन...
December 15, 2025 01:29 PM
शा, उ, मा, वि, झांतला में, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न...
December 15, 2025 12:36 PM
श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भक्त चरित्र में शास्त्री जी ने बताया कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है
December 15, 2025 12:32 PM
विश्वकर्मा काष्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन मध्यप्रदेश का निमच मोडी माता मंदिर पर हुआ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...
December 15, 2025 11:59 AM
अब प्रतिभा का हमेशा होगा सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी...
December 15, 2025 11:47 AM
रातीतलाई में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 32 बच्चों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
December 15, 2025 11:11 AM
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनके स्वत्वों के त्वरित भुगतान किया जा रहा है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने किया 18 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान….
December 15, 2025 11:10 AM
विहिंप मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने नशा मुक्ति अभियान शपथग्रहण करवाई....
December 15, 2025 11:06 AM