FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई, रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश...

  Updated : December 15, 2025 04:53 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मंदसौर जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक श्री श्री श्रीकांत बनोठ (आईएएस) ने सुशासन भवन सभागृह में सभी आरओ एवं ईआरओ की बैठक लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसआईआर गणना पत्रक वितरण, डिजिटाइजेशन, मृत, लापता एवं स्थानांतरित मतदाताओं के प्रकरण, डबल वोटर तथा वर्ष 2003 की एसआईआर में परिवारजन अथवा स्वयं का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने वाले मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल, सभी ईआरओ, इलेक्शन सुपरवाइजर, कर्मचारी मौजूद थे। रोल प्रेक्षक ने बताया कि नो मैपिंग की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं को सर्वप्रथम ईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे, इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, समय-समय पर बैठकें आयोजित करने एवं आवश्यक निर्देश देने पर जोर दिया। बैठक के दौरान प्रेक्षक ने दो बीएलओ से बीएलओ ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा ऐप को ओपन कर उसकी कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने ईआरओ को डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा बीएलओ ऐप में आ रही समस्याओं को अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि आयोग के समक्ष समस्याएं रखी जा सकें। जिले में कुल 10 लाख 53 हजार 641 मतदाता हैं, जिनमें से 10 लाख 1 हजार 680 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 7,726 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में हैं, जबकि 51,961 मतदाता मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित अथवा डबल वोटर की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी। निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच के उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सांसद खेल महोत्सव संपन्न, श्री विधायक परिहार ने झंडी दिखाकर विशाल रैली का शुभारम्भ किया....

December 15, 2025 04:59 PM

उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर, निरंतर फालोअप करें, प्रसव की संभावित तिथि के पूर्व गर्भवती महिला को बर्थ वेंटिंग रूम में भर्ती कराएं...

December 15, 2025 04:55 PM

नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई, रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश...

December 15, 2025 04:53 PM

बाल विवाह एवं जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम सपन्न...

December 15, 2025 04:51 PM

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण...

December 15, 2025 03:48 PM

आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, डॉक्टर पंकज छिपा 11 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार....

December 15, 2025 03:01 PM

सीबीएन की कार्यवाही, 171 किलोग्राम अफीम भूसा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, हुंडई क्रेटा कार जप्त....

December 15, 2025 02:57 PM

हत्या के प्रकरण में 21 वर्ष से फरार आरोपीया को गिरफ्तार करने में सरवानिया पुलिस को मिली सफलता....

December 15, 2025 02:53 PM

आज मुनिराज श्री का संजीत श्री संघ में मंगल प्रवेश, मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. संजीत में प्रवेश..

December 15, 2025 02:50 PM

मालवा-मेवाड की संगमस्थली नीमच में पहली बार हुई भगवान श्री चित्रगुप्तजी की दिव्य कथा सैंकडों समाजजनों ने कथा के माध्यम से जाने भगवान चित्रगुप्तजी से जुडे पौराणिक रहस्य...

December 15, 2025 02:39 PM

एक दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का हुआ समापन, विजेता उपविजेता को अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित..

December 15, 2025 01:40 PM

सांदीपनि विद्यालय सरवानिया महाराज में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन...

December 15, 2025 01:29 PM

शा, उ, मा, वि, झांतला में, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न...

December 15, 2025 12:36 PM

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भक्त चरित्र में शास्त्री जी ने बताया कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है

December 15, 2025 12:32 PM

विश्वकर्मा काष्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन मध्यप्रदेश का निमच मोडी माता मंदिर पर हुआ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...

December 15, 2025 11:59 AM

अब प्रतिभा का हमेशा होगा सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी...

December 15, 2025 11:47 AM

रातीतलाई में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 32 बच्‍चों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

December 15, 2025 11:11 AM

सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों को उनके स्‍वत्‍वों के त्‍वरित भुगतान किया जा रहा है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने किया 18 सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों का सम्‍मान….

December 15, 2025 11:10 AM

विहिंप मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने नशा मुक्ति अभियान शपथग्रहण करवाई....

December 15, 2025 11:06 AM