FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मालवा-मेवाड की संगमस्थली नीमच में पहली बार हुई भगवान श्री चित्रगुप्तजी की दिव्य कथा सैंकडों समाजजनों ने कथा के माध्यम से जाने भगवान चित्रगुप्तजी से जुडे पौराणिक रहस्य...

  Updated : December 15, 2025 02:39 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच। मालवा-मेवाड की संगमस्थली नीमच में पहली बार भगवान चित्रगुप्तजी की संगीतमयी एकदिवसीय दिव्य कथा का आयोजन भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ समाज, मालवा-मेवाड के समस्त चित्रांश बंधुओं एवं चित्रांश संयोजक मण्डल द्वारा किया गया। श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्रीचित्रगुप्ताचार्य डॉ.स्वामी सच्चिदानंदजी महाराज (वृन्दावन धाम) के श्रीमुख से लायन डेन नीमच पर दोप. 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक कथा प्रवाहित हुई। इससे पूर्व रविवार सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से बैण्डबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कायस्थ विभूतियों के पोस्टर बैनर द्वारा सजाई गई गाडियां, वृन्दावन धाम से पधारे श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्रीचित्रगुप्ताचार्य डॉ.स्वामी सच्चिदानंदजी महाराज, सुरेशानंदजी महाराज, मंत्रलेखन के प्रणेता किरणकुमारजी खरे दमोह सहित मालवा मेवाड के सैंकडों समाजजन उपस्थित थे शोभायात्रा के मार्ग में गायत्री परिवार, ऋषभ अशोक समाज, स्वच्छता विकास अभियान, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपडा, अभिभाषक संघ, विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित कायस्थ संयोजक मण्डल कथा सेवक, कायस्थ समाज मंदसौर, रतलाम, जावरा, चित्तौड, उज्जैन, इन्दौर, शाजापुर एवं नीमच के संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा एवं कथा स्थल पर विशेष आकर्षण का केन्द्र भगवान श्रीचित्रगुप्तजी के साथ उनके बारह पुत्रों - श्रीवास्तव, गौड, सूर्यध्वज, वाल्मिकी, अष्ठाना, माथुर, भटनागर, सक्सेना, अम्बष्ठ, निगम, कर्ण, कुलश्रेष्ठ की दिव्य झांकी रही, जिसे सभी ने निहारा एवं काफी पसंद किया। यह दिव्य झांकी दीपकराय गौड द्वारा निर्मित की गई थी। शोभायात्रा में आध्यात्मिक गुरू महर्षि महेश योगी, महर्षि अरविन्द घोष, रामचन्द्र हाटपुलनेस के संस्थापक, हरे रामा हरे कृश्णा के गुरू, स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सुभाशचन्द्र बोस, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, हरिवंशराय बच्चन, महानायक अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनू निगम, किशोर कुमार, मन्ना डे, अशोक कुमार इन सभी कायस्थ महापुरूशों के पोस्टर बैनर लगाए गए थे। नीमच में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यक्रम से पूरे भारतवर्ष में और मंत्रलेखन के माध्यम से पूरी दुनिया में इसका प्रभावी एवं सकारात्मक संदेश गया है। कथा का प्रारंभ भगवान चित्रगुप्तजी की आराधना, पूजन के साथ किया गया। व्यासपीठ पर विराजे स्वामी सच्चिदानंदजी एवं सुरेशानंदजी व किरणकुमारजी खरे का संयोजक मण्डल सदस्य इंजी.बाबूलाल गौड, मंत्रलेखन के राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्रकुमार श्रीवास्तव, दीपक गौड, अमित सक्सेना, आतिश गौड, प्रत्युश गौड, अजय श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला गौड, कृष्णा निगम और मंदसौर से पधारे विक्रम भटनागर, चन्द्रशेखर निगम, बोरदिया कलां से यशवंत गौड, प्रकाश गौड, अरूणकुमार श्रीवास्तव, सौरभ भटनागर, नीमच के एड.मुकेश भटनागर, अजय भटनागर, अमित जगधारी, राजेश जौहरी, अशोक सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, रतलाम से पधारे नीरज सक्सेना, इन्दौर से पधारे चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, डॉ.कल्पना सक्सेना, उज्जैन से डॉ.सुनीता श्रीवास्तव, कायस्थ समाज नीमच, मंदसौर, रतलाम, चित्तौडगढ एवं अनेकों समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया व्यासपीठ से चित्रगुप्ताचार्य डॉ.स्वामी सच्च्दिनंद महाराज ने कहा कि मां सरस्वती के साथ चित्रगुप्तजी की भी पूजा अर्चना करें, तो बच्चे ज्ञान और संस्कार सीखने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसार के पाप और कर्म के फलों का अंकेक्षण करने वाले भगवान चित्रगुप्तजी न्याय और लेखन के आदर्श प्रेरणादायी देवता हैं। मनुष्य के पाप व पुण्य कर्मों के अनुसार ही मनुष्य राजा या रंक बन सकता है। युवा वर्ग को जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि भारत पर जेहाद का संकट आ रहा है, इससे बचने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति का पालन करना जरूरी है। साथ ही युवा वर्ग माता पिता का आदर कर उनको भगवान की तरह सम्मान दे, तो उनका जीवन सफल हो सकता है,क्योंकि माता पिता की सेवा में ही सच्चा तीर्थ होता है। उन्होंने कहा कि भगवान किसी भी जाति के नहीं होते हैं, भगवान जीवमात्र के आराध्य होते हैं। सनातन रहेगा तो देश सुरक्षित रहेगा। दुनिया में ऐसा कोई भी धर्म नहीं है जो विश्वशांति का संदेश देता हो, केवल और केवल सनातन धर्म है जो हमें विश्वशांति का संदेश देता है। इसलिए हमें सनातन पर काम करने वाले को प्रोत्साहित करना चाहिए और उस विचारधारा के साथ हमें जुडना चाहिए, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो सकता है। यह समय जागने का है। भारतवर्ष में अभी सनातन पर काफी काम हो रहा है और योग से हमारे देश में उसकी रक्षा के लिए काम करने वाली सरकारें भी काम कर रही हैं। यह हमारे लिए बहुत ही स्वर्णिम अवसर है।

कथा विश्राम के समय नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, समाजसेवी संतोष चौपडा द्वारा चित्रगुप्ताचार्यजी से आशीर्वाद ग्रहण किया। विधायक श्री परिहार ने कायस्थ समाज की अनेक विभूतियों को याद करते हुए कहा कि हम अगर इतिहास को देखें, स्वतंत्रता संग्राम को पढें, तो ज्ञात होता है कि कायस्थ समाज के लोग सदैव राश्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करते हैं। जिसमें मुख्य रूप से मुझे याद आता है कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही शहर में नगरपालिका के सहयोग से एक चित्रगुप्त चौराहा या बगीचा विकसित किया जाएगा।
व्यासपीठ से भगवान चित्रगुप्तजी पीठ से जुडे मंत्रलेखन से जुडे हुए एवं समाज के लिए काम करने वाले अनेक कायस्थ विभूतियों का सम्मान किया गया। चित्रगुप्त पीठ द्वारा इंजी.बाबूलाल गौड, नरेन्द्र श्रीवास्तव एवं राघवेन्द्र गौड ज्योतिषाचार्य मंदसौर को महंतश्री की उपाधि दी गई।
कथा के पूर्व स्वागत उद्बोधन संयोजक सदस्य एवं मंत्रलेखन के राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र श्रीवास्तव ने दिया। सम्पूर्ण कथा एवं तैयारियों की जानकारी रतलाम कायस्थ विकास परिषद् के अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम में युवा चित्रांश, अतीश गौड, प्रत्युश गौड, कपिल श्रीवास्तव सहित अनेक युवाओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा, जिन्होंने सम्पूर्ण चल समारोह मार्ग को पोस्टर बैनर से सजा दिया था।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक मण्डल के सदस्य एवं कायस्थ विकास परिशद के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष इंजी. बाबूलाल गौड ने किया। आभार कायस्थ विकास परिशद के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती उर्मिला गौड ने माना।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सांसद खेल महोत्सव संपन्न, श्री विधायक परिहार ने झंडी दिखाकर विशाल रैली का शुभारम्भ किया....

December 15, 2025 04:59 PM

उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर, निरंतर फालोअप करें, प्रसव की संभावित तिथि के पूर्व गर्भवती महिला को बर्थ वेंटिंग रूम में भर्ती कराएं...

December 15, 2025 04:55 PM

नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई, रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश...

December 15, 2025 04:53 PM

बाल विवाह एवं जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम सपन्न...

December 15, 2025 04:51 PM

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण...

December 15, 2025 03:48 PM

आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, डॉक्टर पंकज छिपा 11 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार....

December 15, 2025 03:01 PM

सीबीएन की कार्यवाही, 171 किलोग्राम अफीम भूसा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, हुंडई क्रेटा कार जप्त....

December 15, 2025 02:57 PM

हत्या के प्रकरण में 21 वर्ष से फरार आरोपीया को गिरफ्तार करने में सरवानिया पुलिस को मिली सफलता....

December 15, 2025 02:53 PM

आज मुनिराज श्री का संजीत श्री संघ में मंगल प्रवेश, मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. संजीत में प्रवेश..

December 15, 2025 02:50 PM

मालवा-मेवाड की संगमस्थली नीमच में पहली बार हुई भगवान श्री चित्रगुप्तजी की दिव्य कथा सैंकडों समाजजनों ने कथा के माध्यम से जाने भगवान चित्रगुप्तजी से जुडे पौराणिक रहस्य...

December 15, 2025 02:39 PM

एक दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का हुआ समापन, विजेता उपविजेता को अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित..

December 15, 2025 01:40 PM

सांदीपनि विद्यालय सरवानिया महाराज में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन...

December 15, 2025 01:29 PM

शा, उ, मा, वि, झांतला में, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न...

December 15, 2025 12:36 PM

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भक्त चरित्र में शास्त्री जी ने बताया कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है

December 15, 2025 12:32 PM

विश्वकर्मा काष्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन मध्यप्रदेश का निमच मोडी माता मंदिर पर हुआ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...

December 15, 2025 11:59 AM

अब प्रतिभा का हमेशा होगा सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी...

December 15, 2025 11:47 AM

रातीतलाई में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 32 बच्‍चों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

December 15, 2025 11:11 AM

सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों को उनके स्‍वत्‍वों के त्‍वरित भुगतान किया जा रहा है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने किया 18 सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों का सम्‍मान….

December 15, 2025 11:10 AM

विहिंप मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने नशा मुक्ति अभियान शपथग्रहण करवाई....

December 15, 2025 11:06 AM