FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किसी को धोखा नहीं देना,झूठ नहीं बोलना और धर्मनिष्ठ जीवन जीना ही भारतीयता है - डॉ. जोशी....

  Updated : December 19, 2025 12:09 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। मानव मात्र के लिए सुख और प्रसन्नता की जहां कामना की जाती है, विश्व के प्रत्येक मनुष्य के जीवन में ज्ञान का उजाला आए इस हेतु तप और कामना करने वाले और निरंतर ज्ञान की साधना में रत रहने वाले राष्ट्र को ही भारत कहा जाता है उक्त उद्गार भारत और भारतीयता - विषय पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रतिष्ठान, नीमच में आयोजित विद्वतजन गोष्ठी में मुख्य वक्ताओं विष्णु नारोलिया डॉ. रविन्द्र सोहनी और डॉ. संजय जोशी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वल एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ l डॉक्टर संजय जोशी ( प्राध्यापक पीजी कॉलेज )ने कार्यक्रम की प्रस्तावना में कहा कि आज के आयोजन का उद्देश्य समाज के बुद्धिजीवी, विचारवान लोग चिंतक, विद्वान व्यक्ति एक साथ बैठकर विचार करें , मिलकर बात करें ,मिलकर निर्णय करें और लिए गए निर्णय पर मिलकर चलें तभी हम समाज और अपने राष्ट्र को दुष्ट शक्तियों से सुरक्षित रख सकेंगे। आपने संगोष्ठी के विषय भारत एवं भारतीयता का बोध को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत वो है जो सहयोग और सरोकार सिखाता है , प्रेम , आत्मीयता, करूणा ,दया सत्य को अपनाता है और भारतीयता जीवन दृष्टि है, आचरण है ,धर्म है, अध्यात्म है जिसे धारण किया जाता है।आपने कहा कि इसी भारतीयता के कारण ही भारत ने सदियों तक विश्व से आदर , प्रतिष्ठा प्राप्त की। विश्व गुरु का विश्व के सिरमौर देश का पद प्राप्त किया । हमारे भारत की इसी खुबियों की इसी भारतीयता की प्रशंसा उस समय विश्व के अनेक देशों से भारत आए विद्वानों ने पर्यटकों ने अपनी पुस्तकों में की है । हम जिस क्षेत्र में कार्यरत है वहां हम ईमानदारी से अपना धर्म निभाकर कार्य करें अपने मन में धर्म का भाव ही भारतीयता है l
विभाग समन्वयक महोदय राघवेंद्र देराश्री ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि विद्वत परिषद विद्या भारती की ही एक इकाई है जो समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को एक मंच पर लाकर समाज और राष्ट्र के विभिन्न मुद्दों, विषयों पर विचार विमर्श करने , समस्याओं के समाधान निकलाने हेतु , उपायों हेतु चिंतन करने और उसे फिर समाज के अन्यान वर्गों और आम लोगों तक ले जाने और उन्हें जागरूक करने का कार्य करता है । समाज और नीमच जिले के बुद्धिमान और प्रबुद्ध लोग समय समय पर विभिन्न विषयों पर समय समय पर इस तरह गोष्ठी के माध्यम से समाज में एक वेचारिक पर्यावरण निर्मित कर सकतें हैं। कार्यक्रम में पधारे शहर के कई विद्वतजन ने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखकर चर्चा की जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ की ओर सभी का ध्यान आकर्षित हुआ lभारत के प्रति प्रेम स्नेह और सम्मान के मन में भाव रहे, संस्कृत का ज्ञान होगा तभी भारतीय ता का बोध होगा, स्व के बोध को ही भारतीयता कहेंगे l रामायण एवं गीता से संबंधित पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा, सबसे बड़ी समस्या धर्मांतरण हैं आदि l मंदसौर से आए अतिथि रविंद्र सोहनी ने बहुत ही दृढ़ता पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि हमारे भारत की संस्कृति का नाश नहीं हो रहा है संस्कृति तो भारत की ही बची है पाश्चात संस्कृति का असर जो हमारे बच्चों पर पढ़ रहा है आपकी अपनी जिम्मेदारी है कि बच्चों को घर में ही वेद रामायण गीता की जानकारी दे l आप सभी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं तो हमारी भी मजबूरी है कि हमें अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने पडे हम बड़े -बड़े भवनो के ताले नहीं लगा सकते अपने पांच 'भ' की बात कही। आपने कहा कि भारत में जन्म लिया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।आपका कहना था कि फ्रेंच राइटर रोमियो रोला ने कहा कि जहां सभ्यता ने अपनी आंखें खोली वह भारत ही हैं l हमने राष्ट्र की कल्पना मां के रूप में की है l हमारे यहां ऋग्वेद की दिशाओं में लिखा है कि सत्य एक ही कहने का तरीका अलग-अलग है l भारतीयता का बोध आपको अपने घर से शुरू करना होगा विष्णु नारोलिया ( प्रबंधन केशव विद्यापीठ इंदौर प्रांत संयोजक विद्वत परिषद मालवा प्रांत )ने अपने उद्बोधन में कहा कि अकेले खाना विकृति है और मिल बाँट कर खाना भारत की संस्कृति है l आपका कहना था कि जीवन में भारतीयता लाना है तो भारत से वेस्टर्न को हटाना होगा l सिकंदर विश्व विजेता बनना चाहता था परंतु सुकरात ने कहा की सिकंदर भारत को जितना बहुत कठिन है वहां से तुम पहले गंगाजल,रामायण,महाभारत,अमरबेल,बांसुरी आदि को जानो वहाँ का अर्पण,समर्पण जानो l इसलिए हमें स्व के भाव को जानना होगा l अनेक दृष्टांतों के माध्यम से आपने महत्वपूर्ण जानकारिया दी lकार्यक्रम के अतिथि के रूप में रविंद्र सोहनी, विष्णु नारोलिया एवं डॉ संजय जोशी मंचासीन रहे एवं विभाग समन्वयक राघवेंद्र देरा समिति के अध्यक्ष प्रहलादराय गर्ग सचिव निलेश पाटीदार प्राचार्य कविता जिंदल प्रधानाचार्य जूही जैन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का आभार प्राचार्य महेश गदले द्वारा माना गया l

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का शुभारंभ, जिला नीमच के पुलिस थानों में भी सामूहिक ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन

December 19, 2025 01:10 PM

चार्मी बाहेती का ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में चयनित, जिले के साथ उज्जैन संभाग को किया गौरवान्वित..

December 19, 2025 01:07 PM

सैलाना क्षेत्र के दशरथ हारी बने लोको पायलट, गांव में हर्ष की लहर..

December 19, 2025 01:03 PM

स्वदेशी जागरण हेतु निकली विशाल वाहन रैली....

December 19, 2025 01:01 PM

सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में हुई जलकल विभाग की बैठक, पेयजल व्यवस्था सुधारने सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

December 19, 2025 12:59 PM

भीलवाडा के विकास के लिए एक और रेलवे स्टेशन की महती आवश्यकता - सांसद अग्रवाल, भीलवाडा को विकसित जिलों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्पित सांसद अग्रवाल...

December 19, 2025 12:43 PM

सिंगोली में प्रशासन की टीम ने चायनिज मांझा के विरूद्ध की जांच मांझा विक्रेताओं के संस्‍थाओं का किया निरीक्षण...

December 19, 2025 12:40 PM

जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्‍बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायत कलस्‍टर स्‍तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर...

December 19, 2025 12:40 PM

शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान-1.79 करोड़ रूपये मूल्‍य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्‍त, चिकली में 3.850 हेक्टेयर एवं कुकडेश्वर में 0.279 हेक्टेयर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण...

December 19, 2025 12:39 PM

खनिजों का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त...

December 19, 2025 12:38 PM

किसान 31 दिसम्‍बर तक फसल बीमा कराए...

December 19, 2025 12:37 PM

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक- यूरिया की नहीं है कोई कमी, जिले में 12339.16 मैट्रीक टन उर्वरक है उपलब्‍ध.....

December 19, 2025 12:36 PM

मप्र में 10 प्रतिशत से अधिक बिजली महंगी करने की तैयारी, ग्राहकों पर बढ़ेगा खर्च का बोझ....

December 19, 2025 12:33 PM

कहां है भाजपा का सुशासन, नीमच जिले में लगातार बढ़ रहे हैं आपराधिक मामले, पुलिस प्रशासन मौन - गजेंद्र यादव

December 19, 2025 12:31 PM

रोटरी डायमंड द्वारा तीन विद्यालयों में सेवा कार्य सम्पन्न, स्वेटर, स्कूल शूज़ और स्कूल बैग वितरण से बच्चों में खुशी की लहर...

December 19, 2025 12:28 PM

किसी को धोखा नहीं देना,झूठ नहीं बोलना और धर्मनिष्ठ जीवन जीना ही भारतीयता है - डॉ. जोशी....

December 19, 2025 12:09 PM

अल्हेड के छात्र करेंगे हवाई सफर दिल्ली से भोपाल तक....

December 19, 2025 12:02 PM

बलात्कार के प्रकरण मे 10 माह से फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को मानसा (पंजाब) से किया गिरफ्तार....

December 19, 2025 12:00 PM

नीमच के तीन युवाओं ने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन में दी दस्तक, केंद्रीय मंत्री के सानिध्य में लिया संसदीय अनुभव...

December 19, 2025 11:53 AM