जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायत कलस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर...
Updated : December 19, 2025 12:40 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रशासन गांवों की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 22 दिसम्बर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक पंचायत कलस्टर स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत नीमच में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एंव ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन गांवों की ओर अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये. नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रशासन गांवों की और अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक 83 कलस्टर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे और राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जावेगा।प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे चरण में जिले में 7 तहसीलों में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को 14 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
पालक शिक्षक संवाद - बैठक में बताया गया, कि 22 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे प्रशासन गांवों की ओरे अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा संकुल स्तर पर पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जावेगी और 12वीं कक्षा तक के ए.बी.सी.ग्रेड के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार पर चर्चा की जावेगी। शाला त्यागी और बची में पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर, अपने बच्चों को शाला के पुन:दाखिल दिलाने के लिए प्रेरित किया जावेगा। शेष रहे सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बताने के लिए आवेदन फार्म तैयार करवाए जाएंगे। नि:शुल्क साईकिल वितरण एवं छात्रवृत्ति वितरण संबंधी समस्याओं का निदान भी किया जावेगा।
जन्मजात विकृति तथा सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों का चिंहाकन - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति एवं पी.एम.मातृ वंदना के हितलाभ का भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान सभी बच्चों के ऊंचाई एवं वजन का पुन: सत्यापन, अपार एवं आभा आईडी बनाने संबंधी कार्य, जन्मजात विकृति वाले बच्चों को चिन्हांकन कर उन्हें SAM एवं MAM श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें एन.आर.सी.में भर्ती करवाने और उनके पोषण में सुधार के कार्य किए जावेगें। साथ ही समग्र, ईकेवायसी का कार्य भी किया जावेगा।
स्वास्थ शिविरों का आयोजन - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों में स्वास्थ्य जांच कर उपचार कर नि:शुल्क औषधियां वितरण, एन.सी.डी.जांच, सभी छूटे हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं का टीकाकरण एवं हीमोग्लोबिन जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया जावेगा।
संबल योजना एवं कर्मकार मण्डल के नवीन पंजीयन - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में समग्र आईडी की समस्या का समाधान , समग्र आईडी, ई-केवायसी, अपडेट, आवास चेकर सत्यापन, मनरेगा हितग्राहियों का ईकेवायसी, वृहद स्वच्छता अभियान सम्बल योजना, कर्मकार मण्डल के तहत नवीन पंजीयन वेज बुकिंग, मटेरियल बुकिंग, मां की बगिया के हितग्राहियों को मस्टर जारी करने संबंधी कार्य किए जाएंगे।
और खबरे
विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का शुभारंभ, जिला नीमच के पुलिस थानों में भी सामूहिक ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन
December 19, 2025 01:10 PM
चार्मी बाहेती का ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में चयनित, जिले के साथ उज्जैन संभाग को किया गौरवान्वित..
December 19, 2025 01:07 PM
सैलाना क्षेत्र के दशरथ हारी बने लोको पायलट, गांव में हर्ष की लहर..
December 19, 2025 01:03 PM
स्वदेशी जागरण हेतु निकली विशाल वाहन रैली....
December 19, 2025 01:01 PM
सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में हुई जलकल विभाग की बैठक, पेयजल व्यवस्था सुधारने सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
December 19, 2025 12:59 PM
भीलवाडा के विकास के लिए एक और रेलवे स्टेशन की महती आवश्यकता - सांसद अग्रवाल, भीलवाडा को विकसित जिलों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्पित सांसद अग्रवाल...
December 19, 2025 12:43 PM
सिंगोली में प्रशासन की टीम ने चायनिज मांझा के विरूद्ध की जांच मांझा विक्रेताओं के संस्थाओं का किया निरीक्षण...
December 19, 2025 12:40 PM
जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायत कलस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर...
December 19, 2025 12:40 PM
शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान-1.79 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त, चिकली में 3.850 हेक्टेयर एवं कुकडेश्वर में 0.279 हेक्टेयर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण...
December 19, 2025 12:39 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त...
December 19, 2025 12:38 PM
किसान 31 दिसम्बर तक फसल बीमा कराए...
December 19, 2025 12:37 PM
नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक- यूरिया की नहीं है कोई कमी, जिले में 12339.16 मैट्रीक टन उर्वरक है उपलब्ध.....
December 19, 2025 12:36 PM
मप्र में 10 प्रतिशत से अधिक बिजली महंगी करने की तैयारी, ग्राहकों पर बढ़ेगा खर्च का बोझ....
December 19, 2025 12:33 PM
कहां है भाजपा का सुशासन, नीमच जिले में लगातार बढ़ रहे हैं आपराधिक मामले, पुलिस प्रशासन मौन - गजेंद्र यादव
December 19, 2025 12:31 PM
रोटरी डायमंड द्वारा तीन विद्यालयों में सेवा कार्य सम्पन्न, स्वेटर, स्कूल शूज़ और स्कूल बैग वितरण से बच्चों में खुशी की लहर...
December 19, 2025 12:28 PM
किसी को धोखा नहीं देना,झूठ नहीं बोलना और धर्मनिष्ठ जीवन जीना ही भारतीयता है - डॉ. जोशी....
December 19, 2025 12:09 PM
अल्हेड के छात्र करेंगे हवाई सफर दिल्ली से भोपाल तक....
December 19, 2025 12:02 PM
बलात्कार के प्रकरण मे 10 माह से फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को मानसा (पंजाब) से किया गिरफ्तार....
December 19, 2025 12:00 PM
नीमच के तीन युवाओं ने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन में दी दस्तक, केंद्रीय मंत्री के सानिध्य में लिया संसदीय अनुभव...
December 19, 2025 11:53 AM