FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस, स्कूलों में होंगी चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिताएँ, प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल होने की अपील....

  Updated : December 23, 2025 04:25 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने स्कूल के बच्चों से इस दिन होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान के संबंध में प्रतिवर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिये समर्पित एक राष्ट्रीय उत्सव है। इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें विकसित भारत के सपने में योगदान देने के लिये प्रेरित करना है।

वीर बाल दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताएँ - स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आयु समूह के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयु वर्ग 3-6 वर्ष के लिये चित्रकारी, पेंटिंग, खेल गतिविधियाँ और कहानी सुनाना प्रमुख हैं। आयु वर्ग 6-10 वर्ष के लिये चित्रकला, निबंध लेखन और कहानी सुनाना प्रमुख है। इसके लिये जो विषय तय किये गये हैं, उनमें मेरे सपनों का भारत, वह भारत जो मैं देखना चाहता हूँ, दूसरों की मदद करना मेरी महाशक्ति है, मेरी संस्कृति के रंग और मेरे आसपास के नायक, जिनमें शिक्षक, देखभालकर्ता और मित्र शामिल हैं। स्कूलों में आयु वर्ग 11-18 वर्ष के लिये निबंध, कविताएँ, वाद-विवाद और डिजिटल प्रतियोगिता शामिल हैं। इनके लिये जो विषय तय किये गये हैं, उनमें राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका, विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण, विकसित भारत बनाने में बच्चों की भूमिका, विकासशील भारत को आकार देने में बच्चों की भूमिका, साहस और करुणा, एक नायक क्या बनाता है, भारत के इतिहास की वीरता कहानियाँ, डिजिटल इण्डिया में युवाओं के लिये अवसर, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-प्रत्येक बालिका को सशक्त बनाना शामिल हैं। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत-नवाचार में युवाओं की अग्रणी भूमिका, वोकल फॉर लोकल-भारत की पारम्परिक शिल्प-कलाओं का उत्सव मनाना, स्किल इण्डिया मिशन और अमृतकाल में कल के भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका को शामिल किया गया है। शिक्षकों को इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिये कहा गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगरीय निकाय में सामग्री क्रय में अनियमित्ता के प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, जाँच समिति की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई....

December 23, 2025 04:28 AM

प्रदेश में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस, स्कूलों में होंगी चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिताएँ, प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल होने की अपील....

December 23, 2025 04:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 23, 2025 04:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 23, 2025 03:55 AM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में गणित के क्षेत्र में रोजगार पर व्याख्यान आयोजित...

December 23, 2025 12:34 AM

जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस सौंपेगी राज्यपाल के नाम ज्ञापन, प्रसूति वार्ड, मशीनों और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे....

December 22, 2025 03:46 PM

हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों की बैठक में शिविर को लेकर आए महत्वपूर्ण सुझाव....

December 22, 2025 03:43 PM

नीमच में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से

December 22, 2025 03:11 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार सम्पन्न...

December 22, 2025 03:08 PM

दूदरसी ग्राम के शा.मा. विद्यालय में 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर्स का वितरण किया...

December 22, 2025 03:07 PM

रवि दीवान प्रदेश महामंत्री नियुक्त...

December 22, 2025 03:06 PM

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित, पहले दिन हजारों हितग्राही लाभांवित....

December 22, 2025 03:04 PM

सभी नगरीय निकाय निराश्रित पशुओं को उचित देखभाल के लिए गौशालाओं में भिजवाएं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

December 22, 2025 03:03 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, एडीएम ने ग्राम दारू में विशेष राजस्व शिविर का किया निरीक्षण...

December 22, 2025 03:02 PM

जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद की बैठक सम्‍पन्‍न....

December 22, 2025 03:01 PM

युवा संगम रोजगार स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला नीमच में 24 दिसम्‍बर को...

December 22, 2025 03:00 PM

मनरेगा का स्वरूप बदलने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा विरोध, गांधी के विचार मिटाने की साजिश, कांग्रेस नहीं होने देगी सफल - तरुण बाहेती, भाजपा की मजदूर-विरोधी और इतिहास मिटाने वाली नीतियों के खिलाफ नीमच में कांग्रेस सड़कों पर...

December 22, 2025 02:44 PM

जनवरी में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक सम्पन्न...

December 22, 2025 02:00 PM

छोटीसादड़ी ब्लाक में नवसृजित ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण...

December 22, 2025 01:56 PM