जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस सौंपेगी राज्यपाल के नाम ज्ञापन, प्रसूति वार्ड, मशीनों और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे....
Updated : December 22, 2025 03:46 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। जिला चिकित्सालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस मंगलवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, नीमच पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि नीमच जिला अस्पताल में लंबे समय से व्यवस्थागत कमियां सामने आ रही हैं, जिससे आम मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं विषयों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से मैटरनिटी वार्ड से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया जाएगा, जहां प्रसव के दौरान मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हड्डी रोग विभाग में उपचार के दौरान बाहर से सामग्री मंगवाए जाने संबंधी शिकायतों, एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक मशीनों की लंबे समय से बनी खराब स्थिति तथा जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों का मुद्दा भी शामिल रहेगा। युवा कांग्रेस की ओर से यह अपेक्षा की जाएगी कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को समय पर और समुचित उपचार मिल सके। युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से रखने की अपील की है।
और खबरे
जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस सौंपेगी राज्यपाल के नाम ज्ञापन, प्रसूति वार्ड, मशीनों और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे....
December 22, 2025 03:46 PM
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों की बैठक में शिविर को लेकर आए महत्वपूर्ण सुझाव....
December 22, 2025 03:43 PM
नीमच में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से
December 22, 2025 03:11 PM
इनरव्हील डायमंड द्वारा थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार सम्पन्न...
December 22, 2025 03:08 PM
दूदरसी ग्राम के शा.मा. विद्यालय में 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर्स का वितरण किया...
December 22, 2025 03:07 PM
रवि दीवान प्रदेश महामंत्री नियुक्त...
December 22, 2025 03:06 PM
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित, पहले दिन हजारों हितग्राही लाभांवित....
December 22, 2025 03:04 PM
सभी नगरीय निकाय निराश्रित पशुओं को उचित देखभाल के लिए गौशालाओं में भिजवाएं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न...
December 22, 2025 03:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान, एडीएम ने ग्राम दारू में विशेष राजस्व शिविर का किया निरीक्षण...
December 22, 2025 03:02 PM
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न....
December 22, 2025 03:01 PM
युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला नीमच में 24 दिसम्बर को...
December 22, 2025 03:00 PM
मनरेगा का स्वरूप बदलने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा विरोध, गांधी के विचार मिटाने की साजिश, कांग्रेस नहीं होने देगी सफल - तरुण बाहेती, भाजपा की मजदूर-विरोधी और इतिहास मिटाने वाली नीतियों के खिलाफ नीमच में कांग्रेस सड़कों पर...
December 22, 2025 02:44 PM
जनवरी में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक सम्पन्न...
December 22, 2025 02:00 PM
छोटीसादड़ी ब्लाक में नवसृजित ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण...
December 22, 2025 01:56 PM
माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान...
December 22, 2025 01:54 PM
प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न...
December 22, 2025 01:26 PM
जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व कार्यवाही, कार से 44 किलो 300 ग्राम से अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एस्कोर्टिंग करती कार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार...
December 22, 2025 01:21 PM
नीमच में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को...
December 22, 2025 01:19 PM
इनरव्हील ने किये सेवा प्रकल्प...
December 22, 2025 01:16 PM