FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न...

  Updated : December 22, 2025 01:26 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

निंबाहेड़ा :- क्षेत्र में सतत, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समीपवर्ती ग्राम पंचायत बडौली घाटा में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तेजाजी चौक, बडौली घाटा में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ महिला कृषकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने वर्तमान समय में रासायनिक खेती से हो रहे दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसान की लागत को कम करती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया। मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने प्रशिक्षण के दौरान घनजीवामृत, जीवामृत एवं जैविक कीटनाशक दशपर्णी बनाने की विधियों को चरणबद्ध एवं व्यवहारिक रूप से समझाया। साथ ही प्राकृतिक खेती में देशी गाय के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बताया कि गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पाद मिट्टी में जीवांश बढ़ाकर फसलों की उत्पादन क्षमता को स्वाभाविक रूप से सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर हम अपनी मिट्टी को जीवित रख सकते हैं, जल एवं पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव ने किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, प्राकृतिक एवं परंपरागत बीज संरक्षण, मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लाभों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही फसल प्रबंधन करें, जिससे उत्पादन के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता बनी रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने में गहरी रुचि व्यक्त की तथा भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर किसान रामप्रसाद जाट, ओंकारलाल मेघवाल, सूरजमल जाट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों की बैठक में शिविर को लेकर आए महत्वपूर्ण सुझाव....

December 22, 2025 03:43 PM

नीमच में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से

December 22, 2025 03:11 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार सम्पन्न...

December 22, 2025 03:08 PM

दूदरसी ग्राम के शा.मा. विद्यालय में 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर्स का वितरण किया...

December 22, 2025 03:07 PM

रवि दीवान प्रदेश महामंत्री नियुक्त...

December 22, 2025 03:06 PM

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित, पहले दिन हजारों हितग्राही लाभांवित....

December 22, 2025 03:04 PM

सभी नगरीय निकाय निराश्रित पशुओं को उचित देखभाल के लिए गौशालाओं में भिजवाएं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

December 22, 2025 03:03 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, एडीएम ने ग्राम दारू में विशेष राजस्व शिविर का किया निरीक्षण...

December 22, 2025 03:02 PM

जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद की बैठक सम्‍पन्‍न....

December 22, 2025 03:01 PM

युवा संगम रोजगार स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला नीमच में 24 दिसम्‍बर को...

December 22, 2025 03:00 PM

मनरेगा का स्वरूप बदलने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा विरोध, गांधी के विचार मिटाने की साजिश, कांग्रेस नहीं होने देगी सफल - तरुण बाहेती, भाजपा की मजदूर-विरोधी और इतिहास मिटाने वाली नीतियों के खिलाफ नीमच में कांग्रेस सड़कों पर...

December 22, 2025 02:44 PM

जनवरी में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक सम्पन्न...

December 22, 2025 02:00 PM

छोटीसादड़ी ब्लाक में नवसृजित ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण...

December 22, 2025 01:56 PM

माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान...

December 22, 2025 01:54 PM

प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न...

December 22, 2025 01:26 PM

जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व कार्यवाही, कार से 44 किलो 300 ग्राम से अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एस्कोर्टिंग करती कार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार...

December 22, 2025 01:21 PM

नीमच में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को...

December 22, 2025 01:19 PM

इनरव्हील ने किये सेवा प्रकल्प...

December 22, 2025 01:16 PM

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा संगठन विस्तार, प्रशिक्षण वर्ग और नशा मुक्ति के लिए कुकड़ेश्वर प्रखंड में प्रवास किया....

December 22, 2025 12:58 PM