माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान...
Updated : December 22, 2025 01:54 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- भीलवाड़ा माली समाज की बेटी जया चौहान (पत्नि मनीष चौहान) ने फॉरएवर स्टार इंडिया के प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सैकड़ो महिलाओं को पछाड़कर मिसेज राजस्थान का खिताब जीता। जयपुर स्थित जी स्टूडियो में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया स्पर्धा में जया चौहान ने कई महिलाओं को हराकर राजस्थान का क्राउन पहना। जया चौहान भीलवाड़ा निवासी प्रमुख समाजसेवी व माली समाज के अग्रणी नेता गोपाल लाल माली की सुपुत्री है वही विजयनगर के प्रसिद्ध मिठाई व्यवसायी मंगल प्रसाद चौहान की पुत्रवधु है। जया चौहान ने पहली बार मिसेज राजस्थान का खिताब जीता है। मिसेज राजस्थान बनने से पहले वह इस स्पर्धा में टॉप 3 में भी जगह बना चुकी थी। जी स्टूडियो में आयोजित मिस इंडिया स्पर्धा में जहां 200 से अधिक कंटेस्टेंट ने रैम्प पर अपने अदाकारी का जलवा दिखाया। जया चौहान ने फैशन की दुनिया में अपनी जीत का पहला बड़ा खिताब मिसेज राजस्थान बनकर हासिल किया। उन्होंने राजस्थान की एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर से एमएससी आईटी की डिग्री हासिल की है और वर्तमान में कंचन देवी कॉलेज में व्याख्याता है। जया चौहान हमेशा सामाजिक कार्य में भी सक्रिय रहती है जया चौहान का परिवार एक किसान वर्ग से जुड़ा हुआ है। जया चौहान ने अपने परिवार के सपनों से अलग अपने फैशन को फॉलो किया। फैशन जगत और मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जया चौहान इस जीत के बाद फैशन जगत की बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। दो बेटो की मां मिसेज चौहान का फैशन जगत, मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया से पहले कोई संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में कुछ करने की ठानी और मिसेस राजस्थान का खिताब जीतकर सफलता हासिल की। राजस्थान में कई सालों से मिस और मिसेज राजस्थान की बड़ी प्रतियोगिताओ का आयोजन होता आ रहा है इस साल भी भव्य रूप से प्रतियोगिता में स्टेज, लाइटिंग और म्यूजिक की चकाचौंध रही। इंवेट की कॉरियोग्राफी और निर्देशन अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फैशन कॉरियोग्राफर शाय लोबो ने की। शाय लोबो फेशन और ग्लेमर इंडस्ट्री का बड़ा नाम है, जो शाहरूख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई बड़े बॉलिवुड सितारों के साथ काम कर चुके है।
और खबरे
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों की बैठक में शिविर को लेकर आए महत्वपूर्ण सुझाव....
December 22, 2025 03:43 PM
नीमच में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से
December 22, 2025 03:11 PM
इनरव्हील डायमंड द्वारा थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार सम्पन्न...
December 22, 2025 03:08 PM
दूदरसी ग्राम के शा.मा. विद्यालय में 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर्स का वितरण किया...
December 22, 2025 03:07 PM
रवि दीवान प्रदेश महामंत्री नियुक्त...
December 22, 2025 03:06 PM
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित, पहले दिन हजारों हितग्राही लाभांवित....
December 22, 2025 03:04 PM
सभी नगरीय निकाय निराश्रित पशुओं को उचित देखभाल के लिए गौशालाओं में भिजवाएं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न...
December 22, 2025 03:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान, एडीएम ने ग्राम दारू में विशेष राजस्व शिविर का किया निरीक्षण...
December 22, 2025 03:02 PM
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न....
December 22, 2025 03:01 PM
युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला नीमच में 24 दिसम्बर को...
December 22, 2025 03:00 PM
मनरेगा का स्वरूप बदलने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा विरोध, गांधी के विचार मिटाने की साजिश, कांग्रेस नहीं होने देगी सफल - तरुण बाहेती, भाजपा की मजदूर-विरोधी और इतिहास मिटाने वाली नीतियों के खिलाफ नीमच में कांग्रेस सड़कों पर...
December 22, 2025 02:44 PM
जनवरी में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक सम्पन्न...
December 22, 2025 02:00 PM
छोटीसादड़ी ब्लाक में नवसृजित ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण...
December 22, 2025 01:56 PM
माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान...
December 22, 2025 01:54 PM
प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न...
December 22, 2025 01:26 PM
जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व कार्यवाही, कार से 44 किलो 300 ग्राम से अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एस्कोर्टिंग करती कार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार...
December 22, 2025 01:21 PM
नीमच में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को...
December 22, 2025 01:19 PM
इनरव्हील ने किये सेवा प्रकल्प...
December 22, 2025 01:16 PM
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा संगठन विस्तार, प्रशिक्षण वर्ग और नशा मुक्ति के लिए कुकड़ेश्वर प्रखंड में प्रवास किया....
December 22, 2025 12:58 PM