कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन...
Updated : December 23, 2025 02:08 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र पर दिनाक 23 दिसम्बर, 2025 किसान सम्मान दिवस का लाइव आयोजन किया गया। लाइव कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय व ग्रामीण विकास मत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी विधेयक, 2025 पेश कर दिया है। इसके तहत सरकार ने मनरेगा को बदलने और इसके तहत जारी व्यवस्था को बेहतर करने की बात, कही है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) पेश कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लोकसभा के पटल पर पुनस्र्थापित किया, जिसके बाद अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) के नाम के साथ इसके कई नियमों को बदलने के बाद मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी अस्तित्व में आएगा। विकसित भारत गारंटी फौर रोजगार एड आजीविका मिशन (ग्रामीण) -VB&G RAM G बिल 2025 सरकार का कहना है कि यह कानून ग्रामीण रोजगार को विकसित भारत 2047' के विजन से जोड़ते हुए उसे ज्यादा आधुनिक प्रभावी और टिकाऊ बनाएगा। नया कानून रोजगार गारंटी की अवधारणा को बरकरार रखता है लेकिन इसमें कई अहम बदलाव किए गए है। हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन की मजदूरी वाली नौकरी की गारंटी मनरेगा में यह सीमा 100 दिन थी। यह रोजगार उन वयस्क सदस्यों को मिलेगा जो बिना विशेष कौशल के काम करने को तैयार हो। किसान दिवस में 155 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यकम् में डॉ आर एल सोनी निदेशक प्रसार शिक्षा प्रसार शिक्षा निदेशालय उदयपुर ने कृषको को बताया कि 3 दिसंबर 1902 को भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। चौधरी चरण सिड को किसानों के सबसे बड़े मसीहा के तौर पर भी जाना जाता है। साल 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाने का फैसला किया था। चौधरी चरण सिंह को भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे इसलिए उन्होंने किसानों के लिए कई सुधार कार्य किए थे। किसानों का देश की प्रगति में बड़ा योगदान होता है इसलिए हमें किसानों को सम्मान देना चाहिए। डॉ रतन लाल सोलकी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आध्यक्ष ने कहा कि किसान के बिना जीवन मुश्किल है, हम भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते और भोजन का अधिकांश हिस्सा हमें किसानों के उपजाए हुए अन्न दलहन और फल सब्जियों से मिलता है। किसान खेतों में मेहनत कर के जो उपजाते है उन्हीं से हमारा पेट भरता है। किसान न हो तो हमारा अस्तित्व नहीं रह पाएगा। मुदा स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु किसान खेत की मिट्टी की जांच कराये तथा भूमि उर्वरता प्रश्चन हेतु जैविक खादों का अधिकाधिक प्रणेग, फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय बताये। श्रीमती दीपा इन्दौरिया कार्यक्रम सहायक वित्तौडगढ़ ने किसान दिवस के उपल्स में उपस्थित किसानों को उदबोधन में बताया कि कृषि उत्पादों को विक्रय को साथ साथ कृषि उत्पादों को मूल्य सवीन एवं प्रसंस्करण तकनीकी को अपनाकर कृषका उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। किसान सम्मान दिवस पर जिले के प्रगतिशील किसान श्री शांति लाल जाट नन्नाणा श्री खाजू खा कन्नौज श्री प्रहलाद उपाध्याय केली एवं महिला प्रगतिशील कृषक श्रीमती करुणा रेगर बाड़ी निम्बाहेडा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर से श्रीमती मीनल पाटनी आईटीसी प्रोजेक्ट हेड, श्री संदीप लौहार कृषि अधिकारी, श्री नकल बम्बोरिया, क्षेत्र पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे। केन्द्र के श्री शकर लाल नाई सेवानियत सहायक कृषि अधिकारी ने किसान दिवस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले प्रगतिशील किसानों के नवाचार के बार में संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही किसान दिवस पर पधारे अतिधि एवं प्रगतिशील किसान एवं कृषको का धन्यवाद अर्पित किया।
और खबरे
श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा भारतीय संस्कृति की संवाहक - पं.रमाकांत गोस्वामी....
December 23, 2025 03:08 PM
केजरीवाल मॉडल के लिए प्रदेश में आप की जरुरत - रानी अग्रवाल, उद्योगपति अडानी के हाथों अरावली पर्वत माला रख दी गिरवी, प्रधानमंत्री का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान साबित हुआ दिखावा बिजली, पानी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार, भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए आप से जुड़े आमसभा में भाजपा कांग्रेस छोड़ अनेक लोगो ने आप की सदस्यता ग्रहण की....
December 23, 2025 03:04 PM
पी.एम.एफ.ई.योजना तहत 15 जनवरी तक शतप्रतिशत प्रकरणों में स्वीकृति सुनिश्चित करवाएं, जिला पंचायत सीईओ ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..
December 23, 2025 02:15 PM
मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन दावे आंपत्तिया प्राप्त करने के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न...
December 23, 2025 02:14 PM
विधायक श्री सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में वानर खो में अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न 150 विद्यार्थियो और शिक्षकों को कराया जंगल भ्रमण....
December 23, 2025 02:13 PM
ग्राम दारू में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 रोगियों ने लिया लाभ...
December 23, 2025 02:12 PM
गुड्डीबाई को पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के एसडीएम को दिए निर्देश कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 107 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
December 23, 2025 02:11 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन...
December 23, 2025 02:08 PM
सांसद अग्रवाल बुधवार को सुशासन रथ यात्रा में शामिल होंगे दोपहर में करेंगे जनसुनवाई....
December 23, 2025 02:07 PM
इंस्टाग्राम पर रील डालना पड़ी महंगी, रेत माफियाओं पर कार्यवाही, 5 फाइटर सहित पनडुब्बी जब्त….
December 23, 2025 01:18 PM
प्रतीक सिंह भारद्वाज बने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडलिस्ट....
December 23, 2025 11:07 AM
जिला अस्पताल की बदहाली पर युवा कांग्रेस का प्रहार, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, अवैध वसूली, निजी लैब को फायदा और डॉक्टरों की कमी पर आंदोलन की चेतावनी....
December 23, 2025 11:04 AM
3.12 क्विंटल गांजे के लगभग 10 हजार हरे पौधे जप्त, कुकडेश्वर पुलिस की सफलतम कार्यवाही, कुकडेंश्वर पुलिस द्वारा माह दिसम्बर में मादक पदार्थ की अवैध खेती के विरूद्व दुसरी बड़ी कार्यवाही....
December 23, 2025 07:05 AM
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 4.391 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक मोटरसाइकिल जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
December 23, 2025 06:34 AM
नगरीय निकाय में सामग्री क्रय में अनियमित्ता के प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, जाँच समिति की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई....
December 23, 2025 04:28 AM
प्रदेश में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस, स्कूलों में होंगी चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिताएँ, प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल होने की अपील....
December 23, 2025 04:25 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 23, 2025 04:19 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 23, 2025 03:55 AM
शासकीय महाविद्यालय जीरन में गणित के क्षेत्र में रोजगार पर व्याख्यान आयोजित...
December 23, 2025 12:34 AM