FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नकबजनी, लूट और ठगी के नेटवर्क पर मध्‍यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तीन दिनों में 1 करोड़ 64 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद...

  Updated : December 27, 2025 03:30 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, नकबजनी एवं धोखाधड़ी) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन दिनों में महत्‍वपूर्ण सफलता दर्ज की गई है। प्रदेश के गुना, इंदौर, खरगोन, जबलपुर, सागर, छतरपुर और कटनी पुलिस ने नकबजनी, लूट और ठगी के नेटवर्क पर त्वरित कार्रवाही कर न केवल शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके कब्जे से कुल 1 करोड़ 64 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद की है। गुना: दो बड़ी सफलता कुल 88 लाख 53 हजार रूपए की- संपत्ति जब्‍त थाना विजयपुर एसआईटी ने गेल टाउनशिप में हुई नकबजनी घटना का पर्दाफाश किया है। तकनीकी विवेचना से एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 84 लाख 03 हजार रूपए मूल्‍य के सोने के आभूषण एवं नगदी बरामद की है। इसी प्रकार थाना कोतवाली पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख 50 हजार रूपए के जेवर और नगदी जब्त की है। इंदौर: ‘बंटी-बबली’ स्टाइल में चोरी का पर्दाफाश - राऊ थाना पुलिस ने फिल्म से प्रेरित होकर ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश‍किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 16 लाख 17 हजार रूपए के सोने-चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए है। सागर: लूट का त्वरित खुलासा - जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में हुई 14 लाख की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10 लाख 40 हजार रूपए नगद और घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 11 लाख 90 हजार की संपत्ति जब्त की है। जबलपुर: 30 से अधिक अपराध करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार - थाना माढ़ोताल पुलिस ने एक आदतन अपराधी अज्जू उर्फ गणेश (जिस पर 31 अपराध पूर्व से दर्ज हैं) को गिरफ्तार कर 8 चोरियों का खुलासा किया। आरोपी से सोने-चांदी के जेवर, एलईडी टीवी और एक्टिवा सहित कुल 9 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। छतरपुर: सूने मकान की चोरी का खुलासा - थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, तीन मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित कुल 7 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। खरगोन (₹20 लाख): अंतर्राज्यीय ठग गिरोह पकड़ा गया - बेड़िया थाना पुलिस ने नकली सोना थमाकर असली जेवर व नकदी ठगने वाले यूपी और हरियाणा के अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 17 लाख रूपए नगद और 3 लाख रूपए के आभूषण बरामद किए। कटनी: सस्ते सोने के नाम पर डकैती करने वाला गिरोह गिरफ्तार - कोतवाली पुलिस ने सस्ते सोने' के नाम पर ठगी और लूट करने वाले अंतर्राज्यीय पारधी गिरोह को गिरफ्तार किया है। छिंदवाड़ा निवासी फरियादी को आरोपियों ने सस्ते दाम में 7-8 किलो सोना देने का झांसा देकर कटनी बुलाया। जब पीड़ित 8 लाख रूपए लेकर पहुंचे, तो पारधी गिरोह के सदस्यों ने चाकू अड़ाकर रुपयों से भरा बैग और मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। गईं। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर कैलवारा बायपास के पास घेराबंदी कर 4 पुरुषों और 2 महिलाओं (कुल 6 आरोपी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 8 लाख रूपए नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 4 चाकू, 6 मोबाइल फोन और ठगी के लिए इस्तेमाल नकली सोने की गिन्नियां (वजनी 250 ग्राम) सहित कुल 11 लाख 45 हजार रूपए की संपत्त्ति जब्‍त की है इन कार्यवाहियों से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों पर नियंत्रण एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रति पूर्णतः सक्रिय, तत्पर और संवेदनशील है। तकनीकी संसाधनों के उपयोग, उत्कृष्ट टीम वर्क और त्वरित फील्ड एक्शन के माध्यम से पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। ऐसी कार्यवाहियाँ प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नागरिकों के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत बना रही हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच केंट सांदीपनि विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, बच्चो ने मोहा मन...

December 27, 2025 09:56 AM

राजस्थान पत्रकार परिषद ने किया, जिला अभिभाषक संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत...

December 27, 2025 09:40 AM

अनुभुति कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, 130 विद्यार्थियो को कराया जंगल भ्रमण...

December 27, 2025 09:26 AM

स्विफ्ट कार से 15 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बेगूं थाना पुलिस व ए.एन.टी.एफ कोटा की संयुक्त कार्यवाही...

December 27, 2025 08:41 AM

नकबजनी, लूट और ठगी के नेटवर्क पर मध्‍यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तीन दिनों में 1 करोड़ 64 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद...

December 27, 2025 03:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 27, 2025 03:15 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 27, 2025 03:14 AM

प्रशासन ने की नीमच में बड़ी कार्यवाही, राजस्‍व टीम ने स्‍कीम नम्‍बर 36 में 65 करोड़ की 1.215 हेक्‍टयर जमीन करवाई अतिक्रमण मुक्‍त....

December 26, 2025 03:59 PM

बांणदा के तत्‍कालीन पटवारी के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज करवाने का आदेश जारी, किसान जगदीश धाकड से किसान सम्‍मान निधि की 64 हजार रूपये की वसूली करने के निर्देश, बाणदा की सर्वे नं. 270/1- 15 एवं सर्वे नं.270/1-17 पुन: शासकीय जमीन घोषित की.....

December 26, 2025 03:57 PM

सरकारी योजनाओं से वंचित युवक ने पंचायत भवन में लगाई आग, गिरफ्तारी के बाद खुलासा, परिवार की तंगी बनी कारण...

December 26, 2025 03:25 PM

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को फुल देकर किया सम्मान व ऑटो चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही...

December 26, 2025 02:47 PM

प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.5 क्विंटल डोडाचूरा के साथ दो तस्कर और 2 कारें जब्त....

December 26, 2025 02:45 PM

एक बिना नम्बर के टेक्ट्रर ट्राली से गाँधीसागर जलाशय की 10 क्विन्टल अवैध सूखी मछली जप्त...

December 26, 2025 02:44 PM

राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में केविके प्रदर्शनी में प्राकृतिक मॉडल की व्यापक सराहना और किसानों को मिली नई दिशा...

December 26, 2025 01:12 PM

सांदीपनि विद्यालय सैलाना में धूमधाम से शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...

December 26, 2025 01:09 PM

ट्रक में घुसी कार तीन दोस्तों की हुई मौत, सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चार लोग....

December 26, 2025 12:54 PM

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में संगठन का शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह समाचार....

December 26, 2025 12:51 PM

डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के 125 छात्र-छात्राओं ने किया चित्तौड़गढ़ के शूरवीरों को नमन...

December 26, 2025 12:48 PM

सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन

December 26, 2025 12:26 PM