कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में संगठन का शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह समाचार....
Updated : December 26, 2025 12:51 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 28 दिसंबर को स्थानीय गांधी भवन में एक भव्य और ऐतिहासिक सांगठनिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने के साथ-साथ जिले में संगठन को नई मजबूती देने का शक्ति संकल्प भी बनेगा। इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया मुख्य अतिथि के रूप में नीमच पहुंचेंगे। उनके प्रथम आगमन को लेकर युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यश घनघोरिया अपने संबोधन में युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय समारोह में जिले के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से एक नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। साथ ही पार्टी की नीतियों को लंबे समय तक जमीनी स्तर पर मजबूती देने वाले पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान भी किया जाएगा साथ ही निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गण का सम्मान भी किया जाएगा । गांधी भवन में आयोजित होने वाले इस समागम में जिलेभर से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अपनी एकजुटता, अनुशासन और संगठनात्मक ताकत का प्रभावी प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनमोहनसिंह मन्नु बना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। मन्नु बना ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह समागम युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
और खबरे
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को फुल देकर किया सम्मान व ऑटो चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही...
December 26, 2025 02:47 PM
प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.5 क्विंटल डोडाचूरा के साथ दो तस्कर और 2 कारें जब्त....
December 26, 2025 02:45 PM
एक बिना नम्बर के टेक्ट्रर ट्राली से गाँधीसागर जलाशय की 10 क्विन्टल अवैध सूखी मछली जप्त...
December 26, 2025 02:44 PM
राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में केविके प्रदर्शनी में प्राकृतिक मॉडल की व्यापक सराहना और किसानों को मिली नई दिशा...
December 26, 2025 01:12 PM
सांदीपनि विद्यालय सैलाना में धूमधाम से शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...
December 26, 2025 01:09 PM
ट्रक में घुसी कार तीन दोस्तों की हुई मौत, सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चार लोग....
December 26, 2025 12:54 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में संगठन का शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह समाचार....
December 26, 2025 12:51 PM
डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के 125 छात्र-छात्राओं ने किया चित्तौड़गढ़ के शूरवीरों को नमन...
December 26, 2025 12:48 PM
सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन
December 26, 2025 12:26 PM
कुकड़ेश्वर के पठारी क्षैत्रों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, माह दिसम्बर में 03 अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध 03 कार्यवाहीयां कर लाखों रूपये मुल्य के गांजे के 33 हजार हरे पौधे वजनी 7.65 क्विंटल जप्त...
December 26, 2025 12:23 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्टर ने किया नीमच में विशेष टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण, कोई भी बच्चा व महिला टीकाकरण से शेष ना रहे...
December 26, 2025 11:51 AM
शिशु बाह्य रोगी ओ.पी.डी. में बेहतर क्यू मेनेजमेंट करें, मरीजों के सहयोगियों के बैठने की अच्छी व्यवस्था की जाए, कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण...
December 26, 2025 11:50 AM
संसद में सक्रियता का उदाहरण बने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, सदन में 100%उपस्थिति दर्ज कराई...
December 26, 2025 11:45 AM
इन दिनों ग्राम बमोरा में बह रही नौ दिवसीय श्री राम कथा की धर्म ज्ञान गंगा...
December 26, 2025 11:42 AM
श्री माहेश्वरी समाज भवन रुद्राक्ष मंदसौर में पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, नगर के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर हुआ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत...
December 26, 2025 06:33 AM
मध्यप्रदेश STF की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए का 599 किलोग्राम गांजा तथा लगभग 30 लाख रुपए का ट्रक जब्त...
December 26, 2025 04:29 AM
खाचरोद उपजेल से सनसनीखेज फरार, दो रेप और एक हत्या के आरोपी महिला सेल से गायब....
December 26, 2025 04:28 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 26, 2025 03:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 26, 2025 03:35 AM