इन दिनों ग्राम बमोरा में बह रही नौ दिवसीय श्री राम कथा की धर्म ज्ञान गंगा...
Updated : December 26, 2025 11:42 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- समीपस्थ ग्राम बमोरा की पावन धरा पर पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में प्रतिदिन संगीतमय श्री राम कथा मर्मज्ञ साध्वी रितु पांडे के मुखारविंद से भक्ति रस का प्रवाह किया जा रहा है। शुक्रवार को धर्म पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को ज्ञान गंगा का रसास्वादन करते हुए दीदी ने कहा कि सूर्यास्त के बाद घर में झाडू लगाने से दरिद्रता आती है, संध्या के समय अध्ययन करने से आंखों की रोशनी खराब होती है, संध्या के समय भोजन नहीं करना चाहिए और संध्या के समय निंद नहीं निकालना चाहिए निंद निकालने और नारी को गर्भ धारण नहीं करना चाहिए संध्या के समय गर्भ धारण करने से संतान दुराचारी बनती है। कैकेई ने राजा दशरथ से श्री राम को 14 वर्ष का वनवास मांगकर दशरथ का काल मांग लिया और राजा दशरथ ने कैकेई को मौत दान दे दी। उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ साध्वी रितु पांडेय के मुखारविंद से पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में क्षेत्र वासियों के सहयोग से बमोरा श्री राम कथा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार को धर्म ज्ञान गंगा का रसास्वादन करवाते हुए कहा कि नारी के ह्वदय को परमात्मा भी नहीं जान पाए। पतिव्रता नारी जिसके गले में मंगलसूत्र,मांग में सिंदूर है तो पलंग पर बैठी हो तो पति के आने पर उठ जाना चाहिए, जिससे सुहागिन स्त्री और पति के बीच मर्यादा बनी रहती है। रामचरित्र मानस की चौपाइयों पर संक्षिप्त विवरण भगवान श्री राम, माता जानकी,केवट, निषाद राज, रानी कैकेई,दासी मंथरा, राजा दशरथ, रानी कौशल्या, रानी सुमित्रा, सुमंत के चित्रण का वर्णन करने के दौरान पूरा पंडाल करूणमय वातावरण में गुल गया। श्री राम जानकी विवाह पश्चात विदाई का दृष्टांत का वर्णन के दौरान करुण भरा विदाई गीत....ओ राम जी पड़ा रहने दो अपनी शरण में......... गीत गाते-गाते साध्वी दीदी का गला रुंध गया और आंखों से आंसू छलछला गई, इस दौरान कथा पंडाल में सन्नाटा सा छा गया, सिर्फ आवाज आ रही थी तो श्रद्धालुओं की रोने की सिसकियों की और वहीं श्रोताओं के आंखों से आंसू टपकते देखे गए। कैकेई के दो वरदान में भरत को राजगद्दी और श्री राम को 14 वर्ष तक वन का राजा बना दिया। बमोरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा मर्मज्ञ साध्वी रितु पांडेय द्वारा प्रवाहित की जा रही है। कथा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है सभी श्री राम ज्ञान गंगा में डुबकीयां लगा रहे हैं। कथा समिति के पदाधिकारीयों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।
और खबरे
सांदीपनि विद्यालय सैलाना में धूमधाम से शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...
December 26, 2025 01:09 PM
ट्रक में घुसी कार तीन दोस्तों की हुई मौत, सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चार लोग....
December 26, 2025 12:54 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में संगठन का शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह समाचार....
December 26, 2025 12:51 PM
डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के 125 छात्र-छात्राओं ने किया चित्तौड़गढ़ के शूरवीरों को नमन...
December 26, 2025 12:48 PM
सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन
December 26, 2025 12:26 PM
कुकड़ेश्वर के पठारी क्षैत्रों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, माह दिसम्बर में 03 अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध 03 कार्यवाहीयां कर लाखों रूपये मुल्य के गांजे के 33 हजार हरे पौधे वजनी 7.65 क्विंटल जप्त...
December 26, 2025 12:23 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्टर ने किया नीमच में विशेष टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण, कोई भी बच्चा व महिला टीकाकरण से शेष ना रहे...
December 26, 2025 11:51 AM
शिशु बाह्य रोगी ओ.पी.डी. में बेहतर क्यू मेनेजमेंट करें, मरीजों के सहयोगियों के बैठने की अच्छी व्यवस्था की जाए, कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण...
December 26, 2025 11:50 AM
संसद में सक्रियता का उदाहरण बने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, सदन में 100%उपस्थिति दर्ज कराई...
December 26, 2025 11:45 AM
इन दिनों ग्राम बमोरा में बह रही नौ दिवसीय श्री राम कथा की धर्म ज्ञान गंगा...
December 26, 2025 11:42 AM
श्री माहेश्वरी समाज भवन रुद्राक्ष मंदसौर में पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, नगर के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर हुआ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत...
December 26, 2025 06:33 AM
मध्यप्रदेश STF की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए का 599 किलोग्राम गांजा तथा लगभग 30 लाख रुपए का ट्रक जब्त...
December 26, 2025 04:29 AM
खाचरोद उपजेल से सनसनीखेज फरार, दो रेप और एक हत्या के आरोपी महिला सेल से गायब....
December 26, 2025 04:28 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 26, 2025 03:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 26, 2025 03:35 AM
गांव जमुनिया खुर्द में 1 जनवरी से होगा सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन...
December 25, 2025 06:55 PM
नीमच जिले मे गर्भवती महिलाओं के लिये 26 एवं 27 दिसंबर को टीकाकरण शिविर....
December 25, 2025 05:14 PM
वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर वन्य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
December 25, 2025 05:11 PM
श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वां प्रकाश पर्व, वाहे गुरू... वाहे गुरू... के घोष से गूंजेगा गुरूद्वारा परिसर नगर कीर्तन का शहर की जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत कल धूम धाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व गंगानगर ऑफिस पर हुई पुष्प वर्षा, अनेको समाजजनों ने किया भव्य स्वागत....
December 25, 2025 04:22 PM