FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कुकड़ेश्वर के पठारी क्षैत्रों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, माह दिसम्बर में 03 अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध 03 कार्यवाहीयां कर लाखों रूपये मुल्य के गांजे के 33 हजार हरे पौधे वजनी 7.65 क्विंटल जप्त...

  Updated : December 26, 2025 12:23 PM

बबलु माली

  अपराध

कुकड़ेश्वर :- माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय उज्जैन झोन उज्जैन, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम व पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित कुमार जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक भीम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पठार क्षेत्र में दिनांक 05.12.2025, 22.12.2025 एवं 25.12.2025 को अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध 03 कार्यवाहियां कर लाखों रूपये मुल्य के कुल 7.65 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजे के 33000 हजार छोटे एवं बड़े हरे पौधे जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है. विगत् दिनों अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में अफीम, गांजा आदि मादक पदार्थो की अवैध खेती हेतु ड्रोन के माध्यम से एवं मुखबीर सुचना के माध्यम से सर्चिंग अभियान चलाया जाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे 01. प्रकरण दिनांक 05.12.2025 - दिनांक 05.12.25 को निरीक्षक भीमसिंह सिसौदिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ थाना कुकडेंश्वर के पठार क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की खेती की सर्चिंग ड्रोन के माध्यम से की जा रहा थी। इसी दौरान मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला मे जंगल तरफ कच्चे रास्ते पर एक खेत जिसमे बांस के पेड़ व कुआ है। जहा गेहू एवं रायडा की फसल की आड में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे है। मुखबिर सुचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग किये जाने पर ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला जंगल वाले रास्ते के पास वाले खेत में गांजे की खेती होने संबंधी पुष्टी होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला जंगल वाले रास्ते के पास सर्वे क्र 108 की भुमि पर पहुॅचकर गांजे के अवैध खेत से करीबन 15 हजार हरे गीले पौधे 03 क्विंटल 25 किलो जप्त किये गये। 02. प्रकरण दिनांक 22.12.2025 - दिनांक 22.12.25 को निरीक्षक भीमसिंह सिसौदिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आमद-रगसपुरिया (अमरगढ़) रोड़ पश्चिम की ओर कुॅंए वाले खेत से पॉच सौ मीटर दुरी पर पत्थर की मेड वाले खेत जहॉ गेंहू और रायड़े की फसल की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कुकडे़श्वर द्वारा पुलिस थाना मनासा एवं रामपुरा पुलिस टीम के साथ सर्वे क्रमांक 85 आमद-रगसपुरिया (अमरगढ़) रोड़ पश्चिम की ओर कुॅंए वाले खेत से पॉच सौ मीटर दुरी पर पत्थर की मेड वाले खेत पर दबिश देकर लगभग 10 हजार गांजे के हरे गीले पौधें जप्त किये गये। 03. प्रकरण दिनांक 25.12.25 को संर्चिग के दौरान ग्राम शिवपुरिया मंदिर वाले में कच्चा रास्ता से लगे खेत में गेहुं ओर रायड़े की फसल की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे मिले। थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा पुलिस टीम के साथ सर्वे क्रं. 89 शिवपुरिया मंदिर वाला जगंल से लगा खेत पर लगभग 8 हजार गांजे के हरे गीले पौधे जप्त किये गये। उक्त अवैध गांजे की खेती की भुमियों के सर्वे क्रमांक के आधार पर भु-स्वामियों की जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त की जाकर उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मादक पदार्थ - कुल 33000 हजार गांजे के हरे गीले पौधे वजनी 07 क्विंटल 65 किलो
सराहनीय कार्यवाही - उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडे़श्वर निरीक्षक भीमसिंह सिसौदिया सहित पुलिस थाना कुकड़ेश्वर, थाना मनासा एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.5 क्विंटल डोडाचूरा के साथ दो तस्कर और 2 कारें जब्त....

December 26, 2025 02:45 PM

एक बिना नम्बर के टेक्ट्रर ट्राली से गाँधीसागर जलाशय की 10 क्विन्टल अवैध सूखी मछली जप्त...

December 26, 2025 02:44 PM

राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में केविके प्रदर्शनी में प्राकृतिक मॉडल की व्यापक सराहना और किसानों को मिली नई दिशा...

December 26, 2025 01:12 PM

सांदीपनि विद्यालय सैलाना में धूमधाम से शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...

December 26, 2025 01:09 PM

ट्रक में घुसी कार तीन दोस्तों की हुई मौत, सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चार लोग....

December 26, 2025 12:54 PM

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में संगठन का शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह समाचार....

December 26, 2025 12:51 PM

डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के 125 छात्र-छात्राओं ने किया चित्तौड़गढ़ के शूरवीरों को नमन...

December 26, 2025 12:48 PM

सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन

December 26, 2025 12:26 PM

कुकड़ेश्वर के पठारी क्षैत्रों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, माह दिसम्बर में 03 अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध 03 कार्यवाहीयां कर लाखों रूपये मुल्य के गांजे के 33 हजार हरे पौधे वजनी 7.65 क्विंटल जप्त...

December 26, 2025 12:23 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्‍टर ने किया नीमच में विशेष टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण, कोई भी बच्‍चा व महिला टीकाकरण से शेष ना रहे...

December 26, 2025 11:51 AM

शिशु बाह्य रोगी ओ.पी.डी. में बेहतर क्‍यू मेनेजमेंट करें, मरीजों के सहयोगियों के बैठने की अच्‍छी व्‍यवस्‍था की जाए, कलेक्‍टर ने किया जिला अस्‍पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण...

December 26, 2025 11:50 AM

संसद में सक्रियता का उदाहरण बने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, सदन में 100%उपस्थिति दर्ज कराई...

December 26, 2025 11:45 AM

इन दिनों ग्राम बमोरा में बह रही नौ दिवसीय श्री राम कथा की धर्म ज्ञान गंगा...

December 26, 2025 11:42 AM

श्री माहेश्वरी समाज भवन रुद्राक्ष मंदसौर में पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, नगर के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर हुआ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत...

December 26, 2025 06:33 AM

मध्यप्रदेश STF की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए का 599 किलोग्राम गांजा तथा लगभग 30 लाख रुपए का ट्रक जब्त...

December 26, 2025 04:29 AM

खाचरोद उपजेल से सनसनीखेज फरार, दो रेप और एक हत्या के आरोपी महिला सेल से गायब....

December 26, 2025 04:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 26, 2025 03:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 26, 2025 03:35 AM

गांव जमुनिया खुर्द में 1 जनवरी से होगा सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन...

December 25, 2025 06:55 PM