सैलाना में नवमतदाता सम्मेलन: श्याम टेलर बोले- युवा शक्ति भाजपा की हड्डी, 2028 में सीट जीतने का संकल्प दिलाया...
Updated : December 28, 2025 12:58 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
राजनीति
सैलाना :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता में युवा शक्ति का योगदान अहम है। 1977 के जेपी आंदोलन की तरह आज युवा कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान हनुमान के समान हैं। इन्हें अपनी ताकत का एहसास कर हर बूथ जीतने का संकल्प लेना होगा, जिससे 2028 में सैलाना विधानसभा सीट निश्चित रूप से भाजपा के खाते में आएगी। ये बातें भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने कही। वे वेओशिन परिसर में आयोजित भाजयुमो के तत्वावधान में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। टेलर का सैलाना में पहला आगमन होने पर जगह-जगह आत्मीय स्वागत हुआ। सम्मेलन में उमड़ी युवाओं की भीड़ से वे गद्गद नजर आए। कार्यक्रम संयोजक व युवमोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी ने स्वागत भाषण में कहा कि युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान के महत्व को समझ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने टेलर के समक्ष उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम को भाजपा उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विपल जैन व कवि दर्शन लोहार ने भी संबोधित किया। उन्होंने बिना प्रलोभन के सशक्त भारत निर्माण में आहुति देने का आह्वान किया। टेलर ने नवमतदाताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शुभारंभ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण हुआ। पदाधिकारियों ने टेलर को साफा बांधकर भगवान केदारनाथ की फोटो फ्रेम भेंट की। मंच पर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, संभाग प्रभारी जयंत राव, गोविंद डामर, मोतीलाल निनामा, नारायण मईड़ा, शैतान सिंह पटेल, देवचंद पाटीदार, कैलाश मुनिया, भेरूसिंह निनामा, कैलाश झोड़िया, नरेंद्र वसुनिया, नरेंद्र जाट, अभय आप्टे, पुष्पा राठौड़ व राहुल उपमान्यु उपस्थित रहे। बाजना, शिवगढ़, रावटी, सरवन क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। संचालन सौरभ रांका ने किया। इससे पूर्व नगर आगमन पर थाना परिसर के समक्ष विशाल धबाई मित्र मंडल ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूर्व विधायक संगीता चारेल, क्रांति जोशी, पार्षद कुलदीप कुमावत व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मनीषा सिलावट मौजूद रहीं। जावरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के साथ ही सैलाना में यह आयोजन युवा उत्साह का प्रतीक बना।
और खबरे
वन्देमातरम राष्ट्रभक्तो का मुलमंत्र है विहिप बजरंग दल की शौर्य सभा में बोले मुकेश मालवा, हजारों बजरंगियों ने निकाला शौर्य संचलन...
December 28, 2025 02:24 PM
पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के साथ मनाया गया कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस, कांग्रेस केवल दल ही नहीं, आज़ादी, संविधान और लोकतंत्र की जीवंत विचारधारा है - श्री आंजना....
December 28, 2025 02:06 PM
मानव सेवा का क्रम चौथे दिन भी जारी, नेत्र रोगियों को मिला रहा उत्कृष्ट इलाज, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र रोगियों से पूरण आंजना सहित परिवारजनों ने पूछी कुशलक्षेम...
December 28, 2025 02:02 PM
कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, मनाया स्थापना दिवस....
December 28, 2025 01:53 PM
वार्ड 4,5,6 में गंदे पानी की समस्या से जल्द राहत, अमृत योजना 2.0 में नई पाइपलाइन...
December 28, 2025 01:51 PM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में वार्षिकोत्सव खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भय्या बहिनों ने दिखाया उत्साह, 900 भय्या बहिनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया...
December 28, 2025 01:48 PM
सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थ में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं. रमाकांत गोस्वामी, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
December 28, 2025 01:44 PM
नीमच से गांवों की ओर कांग्रेस का फोकस, चलो पंचायत चले अभियान को लेकर युवा कांग्रेस को मिला स्पष्ट रोडमैप, कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने ली युवा कांग्रेस की बैठक...
December 28, 2025 01:12 PM
भयावह विस्फोट, इच्छावर तहसील में मजदूर की RDX से उड़ी जान, 200मी दूर मिली लाश...
December 28, 2025 01:04 PM
राष्ट्रीय वॉलीबॉल में अरनेड़ की लेखिका शर्मा फिर लहराएंगी परचम, ग्रामीण परिवेश से निकलकर दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर पहुंची डूंगला की बेटी, आंध्रप्रदेश में राजस्थान का करेंगी गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व...
December 28, 2025 01:00 PM
सैलाना में नवमतदाता सम्मेलन: श्याम टेलर बोले- युवा शक्ति भाजपा की हड्डी, 2028 में सीट जीतने का संकल्प दिलाया...
December 28, 2025 12:58 PM
थाना यातायात परिसर में आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण कार्यक्रम, यमाराज व चित्रगुप्त की भूमिका में आमजनो को किया गया जागरूक...
December 28, 2025 12:54 PM
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैचने वाले मुख्य षडयंत्रकर्ता आरोपी को गिरफतार करने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता, साजिश में शामिल अधिकारी को भी बनाया गया आरोपी....
December 28, 2025 12:51 PM
अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 55.10 ग्राम के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता....
December 28, 2025 12:41 PM
जीवन में भाईयो के बीच धन-संपत्ति का नहीं विपत्तियों का बंटवारा होना चाहिए - साध्वी रितु जी पांडे, आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन के साथ कथा का विश्राम...
December 28, 2025 12:06 PM
जावरा, रतलाम में सोयाबीन भावान्तर योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत मिली...
December 28, 2025 11:27 AM
मालवा के गांधी स्व. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें....
December 28, 2025 10:42 AM
रतलाम-जावरा में सीएम दौरे से पहले कांग्रेस पर सख्ती...
December 28, 2025 10:07 AM
विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन, रामपुरा से बजरंगियों का दल हुआ नीमच के लिए रवाना, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन....
December 28, 2025 09:13 AM