FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मालवा के गांधी स्व. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें....

  Updated : December 28, 2025 10:42 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक गरिमामय समारोह में भाग लिया। यहां जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित स्मृति कुंज में मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. पांडेय के गृह गांव में आयोजित हुआ, जहां राजनीतिक हस्तियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने गांव की माटी से निकलकर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, वरिष्ठ नेता कुशाल भाऊ ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा एवं स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय का स्मरण करते हुए कहा कि जावरा-मंदसौर संसदीय क्षेत्र, मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में इनका अहम योगदान रहा है। हम सभी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें,उन्होंने जोर देकर कहा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर-जावरा-नीमच क्षेत्र के लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों का साफा बांधकर पुष्पहार से हार्दिक स्वागत किया। पांडेय परिवार के सदस्यों ने भी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह समारोह न केवल स्व. डॉ. पांडेय की स्मृति को जीवंत करने वाला था, बल्कि क्षेत्र की राजनीतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ। उनके विचार और संघर्ष आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। डॉ. पांडेय को मालवा का गांधी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने सादगी, नैतिकता और सेवा के उच्च आदर्शों को अपनाकर राजनीति को नई दिशा दी थी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भयावह विस्फोट, इच्छावर तहसील में मजदूर की RDX से उड़ी जान, 200मी दूर मिली लाश...

December 28, 2025 01:04 PM

राष्ट्रीय वॉलीबॉल में अरनेड़ की लेखिका शर्मा फिर लहराएंगी परचम, ग्रामीण परिवेश से निकलकर दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर पहुंची डूंगला की बेटी, आंध्रप्रदेश में राजस्थान का करेंगी गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व...

December 28, 2025 01:00 PM

सैलाना में नवमतदाता सम्मेलन: श्याम टेलर बोले- युवा शक्ति भाजपा की हड्डी, 2028 में सीट जीतने का संकल्प दिलाया...

December 28, 2025 12:58 PM

थाना यातायात परिसर में आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण कार्यक्रम, यमाराज व चित्रगुप्त की भूमिका में आमजनो को किया गया जागरूक...

December 28, 2025 12:54 PM

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैचने वाले मुख्य षडयंत्रकर्ता आरोपी को गिरफतार करने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता, साजिश में शामिल अधिकारी को भी बनाया गया आरोपी....

December 28, 2025 12:51 PM

अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 55.10 ग्राम के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता....

December 28, 2025 12:41 PM

जीवन में भाईयो के बीच धन-संपत्ति का नहीं विपत्तियों का बंटवारा होना चाहिए - साध्वी रितु जी पांडे, आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन के साथ कथा का विश्राम...

December 28, 2025 12:06 PM

जावरा, रतलाम में सोयाबीन भावान्तर योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत मिली...

December 28, 2025 11:27 AM

मालवा के गांधी स्व. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें....

December 28, 2025 10:42 AM

रतलाम-जावरा में सीएम दौरे से पहले कांग्रेस पर सख्ती...

December 28, 2025 10:07 AM

विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन, रामपुरा से बजरंगियों का दल हुआ नीमच के लिए रवाना, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन....

December 28, 2025 09:13 AM

दशम सेवा समिति महाकाल आरती संघ पुर द्वारा गुजरात राज्य में स्थित प्रमुख धर्म स्थलों पर की जाएगी महाआरती....

December 28, 2025 07:36 AM

टवेरा चोरी की घटना का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, टवेरा बरामद....

December 28, 2025 07:12 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भावांतर योजना में 3.77 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 810 करोड़ रुपये, जावरा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम....

December 28, 2025 02:32 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 28, 2025 02:29 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 28, 2025 02:28 AM

विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन कल रविवार को, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन...

December 27, 2025 03:22 PM

मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की दिनभर गूंजायमान रहा, वाहे गुरू, वाहे गुरू... सतनाम वाहे गुरू, शेर ए हिन्द का 360 वॉ प्रकाश पर्व धूमधाम से मना...

December 27, 2025 02:38 PM

श्री श्री 1008 संतश्री कमलानंद गिरीजी महाराज की षष्टम पुण्य स्मरण पर हुए धार्मिक आयोजन, श्री शिव शक्ति आश्रम लेवडा में देशभर के साधु-संतों का समागम...

December 27, 2025 02:34 PM