टवेरा चोरी की घटना का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, टवेरा बरामद....
Updated : December 28, 2025 07:12 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
घटना
चित्तौड़गढ़ :- कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा शहर में गत मंगलवार को हुई चौपहिया वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई टवेरा कार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इसी माह में शहर से ही एक टाटा इण्डिगो कार चोरी करने की घटना भी स्वीकार की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसम्बर को भरत बाग के सामने स्थित टेम्पो शोरूम के बाहर से सोनुगिरी पुत्र बाबुगिरी गोस्वामी की टवेरा गाड़ी चोरी हो जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई घटना की गम्भीरता के मध्यनजर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के सुपरविजन में घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी तुलसीराम पु.नि. के नेतृत्व में थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह, नवरंग लाल, चान्दमल, कानि. राजेश कुमार, हरिराम, बलराम व प्रहलाद द्वारा लगातार प्रयास कर एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ आरोपी द्वारा चोरी करने हेतु काम में ली गई मारूती कार की पहचान की गई। इस आधार पर करीब तीन संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया एवं गहन पुछताछ के पश्चात इनके द्वारा टवेरा कार चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों को 28 वर्षीय कालु पुत्र देवीलाल तेली निवासी शम्भुपुरा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौडगढ, 30 वर्षीय मुरली नायक पुत्र दयाराम नायक निवासी सतखण्डा थाना सदर निम्बाहेडा व 35 वर्षीय ईलयास हुसैन उर्फ सानु पुत्र ईकबाल हुसैन पठान निवासी कजौडपुरा सावा थाना शम्भुपुरा को गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा आरोपियों की निशादेही से चोरी की गई टवेरा कार को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की घटना में प्रयुक्त मारूती कार भी चोरी की होना पाई गई। जिसके सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। इन्ही आरोपियों द्वारा इसी माह 03 दिसम्बर को संगम मार्ग स्थित कुकडा रिसोर्ट के सामने से टाटा इण्डिगो कार चोरी करने की घटना भी स्वीकार की गई। जिसके सम्बन्ध में भी आरोपियों से पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
और खबरे
दशम सेवा समिति महाकाल आरती संघ पुर द्वारा गुजरात राज्य में स्थित प्रमुख धर्म स्थलों पर की जाएगी महाआरती....
December 28, 2025 07:36 AM
टवेरा चोरी की घटना का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, टवेरा बरामद....
December 28, 2025 07:12 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भावांतर योजना में 3.77 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 810 करोड़ रुपये, जावरा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम....
December 28, 2025 02:32 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 28, 2025 02:29 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 28, 2025 02:28 AM
विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन कल रविवार को, राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा का होगा उद्बोधन...
December 27, 2025 03:22 PM
मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की दिनभर गूंजायमान रहा, वाहे गुरू, वाहे गुरू... सतनाम वाहे गुरू, शेर ए हिन्द का 360 वॉ प्रकाश पर्व धूमधाम से मना...
December 27, 2025 02:38 PM
श्री श्री 1008 संतश्री कमलानंद गिरीजी महाराज की षष्टम पुण्य स्मरण पर हुए धार्मिक आयोजन, श्री शिव शक्ति आश्रम लेवडा में देशभर के साधु-संतों का समागम...
December 27, 2025 02:34 PM
रील डालना पड़ी महंगी, रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, भेजा जेल...
December 27, 2025 01:37 PM
रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार, जैविक हाट बाजार में खाने पीने की सभी चीजें शुद्ध एवं प्राकृतिक मिलेगी....
December 27, 2025 01:16 PM
कलेक्टर ने किया जावद चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, आंगनवाड़ी बच्चों के साथ किया भोजन....
December 27, 2025 01:06 PM
विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, कलेक्टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद....
December 27, 2025 01:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान - अरनिया मामादेव के राजस्व शिविर में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश....
December 27, 2025 01:02 PM
श्रीमद् भागवत सुनाते भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से कहा, संस्कारी व्यक्ति के साथ ही बिटिया का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवारिक जीवन सफल होता है...
December 27, 2025 12:40 PM
पर्यावरण मित्रों ने शाहिद की वाटिका परिसर में किया श्रमदान..
December 27, 2025 12:35 PM
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी बने चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष...
December 27, 2025 12:27 PM
भारतीय रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना, प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार लाने के लिए किया जाएगा - रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव....
December 27, 2025 12:25 PM
मुख्य ट्रस्टी आंजना ने तीसरे दिन विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र मरीजों से मिलकर जाना कुशलक्षेम....
December 27, 2025 12:18 PM
सेवादल का ध्वजारोहण व स्थापना दिवस कार्यक्रम कल..
December 27, 2025 12:14 PM