श्रीमद् भागवत सुनाते भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से कहा, संस्कारी व्यक्ति के साथ ही बिटिया का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवारिक जीवन सफल होता है...
Updated : December 27, 2025 12:40 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- जिस परिवार में प्रेम सद्भाव रहता है वहां शांति रहती है और प्रगति होती है हम सभी को परिवारों में प्रेम सद्भाव से रहना चाहिए संस्कारी परिवार ही प्रगति का परिचायक होता है। सुसंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता है जिस प्रकार राजा रुक्मी ने अपनी पुत्री रूक्मणी का विवाह शुभ संस्कारी कृष्ण के साथ किया और संसार को ये संदेश दिया की संस्कारी व्यक्ति के साथ ही कन्या का विवाह करना चाहिए तभी उसका पारिवारिक जीवन सफल होता है यह बात भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कथा सुनाते हुए कही। वे चौकाना बालाजी के पीछे कमल अग्रसेन भवन में सिंहल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यास पीठ पर भागवत आचार्य रमाकांत जी गोस्वामी विराजे थे। कथा सुनाते आचार्य श्री महाराज ने कहा कि शुभ मंगल कार्य के लिए घर से प्रस्थान करना हो तो गुड शहद दही का सेवन करके ही निकालना चाहिए। रोज सुबह सूर्योदय से पूर्व सुबह जल्दी उठना चाहिए तभी जीवन का कल्याण होता है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किया गया दान जीवन में साथ जाता है। धन संपत्ति वैभव सब यहीं रह जाते हैं। मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके साथ पुण्य कर्म ही साथ जाते हैं। इसलिए हमें अच्छे काम करना चाहिए। हम जब भी तीर्थ के दर्शन के लिए जाए तो कुछ अंशदान दान करना चाहिए ताकि पुण्य बढ़ता रहे। श्री कृष्णा और मैया यशोदा के प्रेम से हमें यह शिक्षा मिलती है मां की ममता का संसार में कोई सानी नहीं होता है। मां की ममता से बढ़कर कोई प्रेम नहीं होता है।आधुनिक युग में विद्यार्थी शिक्षक से ज्ञान करने के प्राप्त करने के बाद अपने शिक्षक को भूल जाता है जबकि प्राचीन काल में श्री कृष्ण ने 64 दिन में सांदीपनि गुरु से उज्जैन में 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था और अपने सांदीपनि गुरु के मृत पुत्र को वापस जीवित लौटाकर दक्षिणा प्रदान की थी जो संसार में आज तक उत्कृष्ट दक्षिणा है। कथा विश्राम पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू,विधायक दिलीप सिंह परिहार,लोकेश चांगल सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। इस अवसर पर 1500 कथा 6कॉलेज, 12 धर्मशाला/ आश्रम 84 कोस में अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार आदि उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए आचार्य रमाकांत जी गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में झुमें भक्त - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य जब पंडित जी महाराज ने रुक्मणी कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया जैसे ही पंडाल में रुक्मणी और श्री कृष्ण के स्वांगधारी कलाकार आए तो भक्ति पंडाल में श्रद्धालु भक्त जयकारा लगाने लगे, महिलाएं मंगल गीत गाने लगी ,भक्त जनों ने फूलों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भजनों पर नृत्य किया, वरमाला की रस्म निभाई गई तत्पश्चात स्वांगधारी व्यास पीठ पर पहुंचे जहां पंडित जी महाराज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भजनों पर भक्तजन झूम उठे और रुक्मणी श्री कृष्ण के जयकारे लगे, झांकी में माता का स्वांग महिलाओं ने तथा रुक्मणी का अभिनय साक्षी अग्रवाल ने और यश अग्रवाल ने कृष्ण का स्वांग निभाते हुए अभिनय प्रस्तुत किया।
कंस वध काल यमण कालिया देह वध की कथा सुनाई - कथा के दौरान पंडित जी महाराज ने शिशुपाल रणछोड़ राजा रुकमणी आदि के प्रसंग सुनने के साथ ही कंस वध, कालियादेह, वध, कालयमण,मुचकुन्दं, द्वारकाधीश, नारद मुनि, राजा भीष्मक की पुत्री रेवती बलराम विवाह, शिशुपाल आदि की कथा और श्री कृष्ण का मथुरा आगमन सहित अन्य प्रसंग सुनाने के साथ वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला।
और खबरे
श्री श्री 1008 संतश्री कमलानंद गिरीजी महाराज की षष्टम पुण्य स्मरण पर हुए धार्मिक आयोजन, श्री शिव शक्ति आश्रम लेवडा में देशभर के साधु-संतों का समागम...
December 27, 2025 02:34 PM
रील डालना पड़ी महंगी, रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, भेजा जेल...
December 27, 2025 01:37 PM
रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार, जैविक हाट बाजार में खाने पीने की सभी चीजें शुद्ध एवं प्राकृतिक मिलेगी....
December 27, 2025 01:16 PM
कलेक्टर ने किया जावद चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, आंगनवाड़ी बच्चों के साथ किया भोजन....
December 27, 2025 01:06 PM
विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, कलेक्टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद....
December 27, 2025 01:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान - अरनिया मामादेव के राजस्व शिविर में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश....
December 27, 2025 01:02 PM
श्रीमद् भागवत सुनाते भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से कहा, संस्कारी व्यक्ति के साथ ही बिटिया का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवारिक जीवन सफल होता है...
December 27, 2025 12:40 PM
पर्यावरण मित्रों ने शाहिद की वाटिका परिसर में किया श्रमदान..
December 27, 2025 12:35 PM
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी बने चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष...
December 27, 2025 12:27 PM
भारतीय रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना, प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार लाने के लिए किया जाएगा - रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव....
December 27, 2025 12:25 PM
मुख्य ट्रस्टी आंजना ने तीसरे दिन विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र मरीजों से मिलकर जाना कुशलक्षेम....
December 27, 2025 12:18 PM
सेवादल का ध्वजारोहण व स्थापना दिवस कार्यक्रम कल..
December 27, 2025 12:14 PM
नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण...
December 27, 2025 11:56 AM
कंपकंपाती ठंड में बच्चों पर स्कूल का क्रूर अत्याचार, कपड़े उतरवाकर सजा प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त....
December 27, 2025 11:54 AM
श्री राम को यश दिलाने के लिए 14 वर्ष का वनवास भेजकर खुद कैकेई को दुनिया में अपयश गई, रसोई घर अन्नपूर्णा मंदिर है, चप्पल पहनकर भोजन नहीं बनाना चाहिए - पूज्या रितु पांडेय...
December 27, 2025 11:51 AM
नए साल और क्रिसमस जश्न में शराब परोसने के लिए अनिवार्य होगा ऑनलाइन लाइसेंस....
December 27, 2025 11:47 AM
रामपुरा पुलिस द्वारा रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, वैधानिक कार्यवाही करते हुए भेजा जेल...
December 27, 2025 11:45 AM
महिंद्रा बोलेरो पिकअप में भरे 704 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....
December 27, 2025 11:39 AM
पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उ.मा. विद्यालय सैलाना की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण भोपाल यात्रा से नया ज्ञान...
December 27, 2025 10:04 AM