श्री राम को यश दिलाने के लिए 14 वर्ष का वनवास भेजकर खुद कैकेई को दुनिया में अपयश गई, रसोई घर अन्नपूर्णा मंदिर है, चप्पल पहनकर भोजन नहीं बनाना चाहिए - पूज्या रितु पांडेय...
Updated : December 27, 2025 11:51 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- समीपस्थ धार्मिक नगरी बमोरा में पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में कथा मर्मज्ञ पूज्या रितु जी पांडेय की श्री राम कथा ज्ञान गंगा की सरिता में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब गोते लगा रहे हैं। विगत 6 दिनों से उड़ रहा है तो श्री राम जी की लीला की खुशी का रंग और बंट रहा है तो कथा मर्मज्ञ पूज्या रितु जी पांडेय का अमृत प्रसाद जिसे पाकर विशाल जनसमूह धन्य हो रहा है। कथा के 7 वें दिन शनिवार को श्री राम कथा में श्री राम जी को वनवास,श्री राम - भरत मिलाप, वाल्मीकि, सुमंत,निषाद राज, गुरु वशिष्ट ,भरत, सुमित्रा, कौशल्या,राजा दशरथ का प्राणांत के प्रसंग की कथा प्रवचन के दौरान संक्षिप्त विवरण सुनाते हुए कहा है कि श्री राम को यश दिलाने के लिए कैकेई को दुनिया में अपयश का पात्र बनना पड़ा,तब जाकर दुनिया में रामराज्य की स्थापना हुई। त्रेतायुग में राजा दशरथ की पत्नी रानी कैकेई थी, उसके बाद आज तक धरती पर दुसरी कैकेई नहीं बनी और ना ही कभी किसी ने कैकेई नाम रखा।100 काम छोड़कर भोजन करना, एक हजार का छोड़कर स्नान करना,एक लाख का छोड़कर दान करना और एक करोड़ काम छोड़कर भगवान का स्मरण करना। उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ साध्वी रितु जी पांडेय के मुखारविंद से बमोरा पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में क्षेत्र वासियों के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को धर्म ज्ञान गंगा का रसा स्वादन करवाते हुए कहे। कहा कि राम वनवास के बाद स्वर्ग से भी सुंदर अयोध्या वीरान हो गई थी और घर श्मशान घाट जैसे वीरान हो गये थे। भाई श्री राम के लिए भरत ने जननी मां को भी ठुकरा दिया। ईश्वर और जीव में कोई अंतर नहीं है प्रत्येक जीव में ईश्वर विद्यमान है। जिसमें नवदा भक्ति के एक भी गुण दिखता है उसे करुणानिधि भगवान श्री राम की भक्ति प्राप्त हो जाती है। कथा मर्मज्ञ साध्वी रितु पांडेय ने कहा कि रसोई घर में अन्नपूर्णा का निवास होता है रसोई घर अन्नपूर्णा मंदिर होता है इसमें चप्पल पहनकर रसोई नहीं बनानी चाहिए, अन्नपूर्णा का अपमान है। जिस घर में चरित्र पवित्र होता है उस घर में परमात्मा का वास होता है। श्री राम कथा महोत्सव पंडाल में व्यासपीठ पर सजा श्री राम का अलौकिक दरबार,आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कथा श्रवण करने उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब श्री राम के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हो रहा हैं। श्री राम - जानकी का विशेष विमान में फूलों से ऐसा मनोहारी श्रृंगार सजाया गया की देख कर हर कोई मोहित होकर अपने आप को धन्य मान रहे हैं।श्री राम कथा महोत्सव समिति के द्वारा जन सहयोग से आयोजित श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक धर्म ज्ञान गंगा कथा मर्मज्ञ पूज्या रितु जी पांडेय के मुखारविंद से प्रवाहित किया जा रहे हैं जिसमें दूर दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब ज्ञान सरिता में गोते लगा रहे हैं। श्री राम कथा महोत्सव समिति के पदाधिकारीयों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म का लाभ उठाएं।
और खबरे
रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार, जैविक हाट बाजार में खाने पीने की सभी चीजें शुद्ध एवं प्राकृतिक मिलेगी....
December 27, 2025 01:16 PM
कलेक्टर ने किया जावद चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, आंगनवाड़ी बच्चों के साथ किया भोजन....
December 27, 2025 01:06 PM
विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, कलेक्टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद....
December 27, 2025 01:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान - अरनिया मामादेव के राजस्व शिविर में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश....
December 27, 2025 01:02 PM
श्रीमद् भागवत सुनाते भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से कहा, संस्कारी व्यक्ति के साथ ही बिटिया का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवारिक जीवन सफल होता है...
December 27, 2025 12:40 PM
पर्यावरण मित्रों ने शाहिद की वाटिका परिसर में किया श्रमदान..
December 27, 2025 12:35 PM
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी बने चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष...
December 27, 2025 12:27 PM
भारतीय रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना, प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार लाने के लिए किया जाएगा - रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव....
December 27, 2025 12:25 PM
मुख्य ट्रस्टी आंजना ने तीसरे दिन विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र मरीजों से मिलकर जाना कुशलक्षेम....
December 27, 2025 12:18 PM
सेवादल का ध्वजारोहण व स्थापना दिवस कार्यक्रम कल..
December 27, 2025 12:14 PM
नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण...
December 27, 2025 11:56 AM
कंपकंपाती ठंड में बच्चों पर स्कूल का क्रूर अत्याचार, कपड़े उतरवाकर सजा प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त....
December 27, 2025 11:54 AM
श्री राम को यश दिलाने के लिए 14 वर्ष का वनवास भेजकर खुद कैकेई को दुनिया में अपयश गई, रसोई घर अन्नपूर्णा मंदिर है, चप्पल पहनकर भोजन नहीं बनाना चाहिए - पूज्या रितु पांडेय...
December 27, 2025 11:51 AM
नए साल और क्रिसमस जश्न में शराब परोसने के लिए अनिवार्य होगा ऑनलाइन लाइसेंस....
December 27, 2025 11:47 AM
रामपुरा पुलिस द्वारा रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, वैधानिक कार्यवाही करते हुए भेजा जेल...
December 27, 2025 11:45 AM
महिंद्रा बोलेरो पिकअप में भरे 704 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....
December 27, 2025 11:39 AM
पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उ.मा. विद्यालय सैलाना की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण भोपाल यात्रा से नया ज्ञान...
December 27, 2025 10:04 AM
नीमच केंट सांदीपनि विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, बच्चो ने मोहा मन...
December 27, 2025 09:56 AM
राजस्थान पत्रकार परिषद ने किया, जिला अभिभाषक संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत...
December 27, 2025 09:40 AM