कलेक्टर ने किया जावद चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, आंगनवाड़ी बच्चों के साथ किया भोजन....
Updated : December 27, 2025 01:06 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय सामुदायिक चिकित्सालय जावद का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने जावद चिकित्सालय के निरीक्षण दौरान पदस्थ चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी ली। उन्होने प्रसूति वार्ड , प्रसूति कक्ष, ओपीडी में आने वाले मरीजों, स्टाफ आदि की जानकारी ली। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.भायल ने बताया, कि जावद में प्रतिमाह 20 से 25 प्रसूति होती है। महिलाओं के लिए पृथक से वार्ड की आवश्यकता है। साथ ही किचन की भी आवश्यकता है। कलेक्टर ने टी.बी.जांच कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन एक्सरे एवं टी.बी.जाचं की संख्या की जानकारी ली। उन्होने टी.बी. संभावित मरीजों की जांच संख्या बढाने और मरीजों को मोबिलाईज कर जांच के लिए लाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
जावद व सरवानिया महाराज में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण - कलेक्टर श्री चंद्रा ने शनिवार को जावद के वार्ड नं.6 में संचालित आंगनवाडी केंद्र पर टीकाकरण शिविर का जायजा लिया। उन्होने कार्यकर्ताओं से सभी बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया, कि कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नही है. कलेक्टर ने सरवानिया महाराज के डोम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। SAM एवंMAMश्रेणी के बच्चों का चिंहाकन, ए.एन.सी. जांच आदि के बारे में भी पूंछा। कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया, कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से शेष नहीं है। सभी का टीकाकरण हो चुका है। कलेक्टर ने आंगनवाडी टीम द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान में किए जा रहे कार्यो की सराहना की।
आमलीभाट में आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ किया भोजन - कलेक्टर श्री चंद्रा ने शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम आमलीभाट का भ्रमण कर सम्पूर्ण टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने ग्रामीणों से खाद की उपलब्धता, नैनो, यूरियाके उपयोग, राशन वितरण आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली कलेक्टर श्री चंद्रा ने आमलीभाट की आंगनवाडी केंद्र में बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा , कि रोजाना बच्चों को इसी तरह अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाया जाए। इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी , कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और खबरे
श्री श्री 1008 संतश्री कमलानंद गिरीजी महाराज की षष्टम पुण्य स्मरण पर हुए धार्मिक आयोजन, श्री शिव शक्ति आश्रम लेवडा में देशभर के साधु-संतों का समागम...
December 27, 2025 02:34 PM
रील डालना पड़ी महंगी, रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, भेजा जेल...
December 27, 2025 01:37 PM
रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार, जैविक हाट बाजार में खाने पीने की सभी चीजें शुद्ध एवं प्राकृतिक मिलेगी....
December 27, 2025 01:16 PM
कलेक्टर ने किया जावद चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, आंगनवाड़ी बच्चों के साथ किया भोजन....
December 27, 2025 01:06 PM
विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, कलेक्टर ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद....
December 27, 2025 01:03 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान - अरनिया मामादेव के राजस्व शिविर में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश....
December 27, 2025 01:02 PM
श्रीमद् भागवत सुनाते भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से कहा, संस्कारी व्यक्ति के साथ ही बिटिया का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवारिक जीवन सफल होता है...
December 27, 2025 12:40 PM
पर्यावरण मित्रों ने शाहिद की वाटिका परिसर में किया श्रमदान..
December 27, 2025 12:35 PM
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी बने चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष...
December 27, 2025 12:27 PM
भारतीय रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना, प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार लाने के लिए किया जाएगा - रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव....
December 27, 2025 12:25 PM
मुख्य ट्रस्टी आंजना ने तीसरे दिन विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र मरीजों से मिलकर जाना कुशलक्षेम....
December 27, 2025 12:18 PM
सेवादल का ध्वजारोहण व स्थापना दिवस कार्यक्रम कल..
December 27, 2025 12:14 PM
नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण...
December 27, 2025 11:56 AM
कंपकंपाती ठंड में बच्चों पर स्कूल का क्रूर अत्याचार, कपड़े उतरवाकर सजा प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त....
December 27, 2025 11:54 AM
श्री राम को यश दिलाने के लिए 14 वर्ष का वनवास भेजकर खुद कैकेई को दुनिया में अपयश गई, रसोई घर अन्नपूर्णा मंदिर है, चप्पल पहनकर भोजन नहीं बनाना चाहिए - पूज्या रितु पांडेय...
December 27, 2025 11:51 AM
नए साल और क्रिसमस जश्न में शराब परोसने के लिए अनिवार्य होगा ऑनलाइन लाइसेंस....
December 27, 2025 11:47 AM
रामपुरा पुलिस द्वारा रेत माफिया विक्रम गुर्जर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, वैधानिक कार्यवाही करते हुए भेजा जेल...
December 27, 2025 11:45 AM
महिंद्रा बोलेरो पिकअप में भरे 704 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....
December 27, 2025 11:39 AM
पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उ.मा. विद्यालय सैलाना की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण भोपाल यात्रा से नया ज्ञान...
December 27, 2025 10:04 AM