FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नववर्ष के दृष्टिगत मध्यप्रदेश पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था, नशे में वाहन चलाने वाले और कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश....

  Updated : December 29, 2025 02:39 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नववर्ष 2026 के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में आज दिनांक 28 दिसंबर शाम से 1 जनवरी की रात तक सघन चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है। गत वर्ष पुलिस अधिकारियों एवं मैदानी बल की सक्रियता से असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर अभूतपूर्व नियंत्रण रहा था। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैंक के फील्ड अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अधिक तैनाती रहे। शराब पीकर वाहन चलाने (Drunk and Drive), तेज रफ्तार ड्राइविंग, छेड़खानी और महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना तथा ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के मद्देनजर मॉल, बाजार, होटल, रिसॉर्ट, पिकनिक स्पॉट (नदी, बांध, झील) और मंदिरों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करे। सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और अशांति फैलाने वाले तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही नियंत्रित करने की रणनीति पर काम किया जाए। उन्होंने वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा सहित सभी मोर्चों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी श्री मकवाणा ने जिलों में होने वाली किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष शाखा (SB) द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मध्यप्रदेश पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि नववर्ष सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ। कृपया भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बनाए रखें, और जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 29, 2025 02:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 29, 2025 02:37 AM

कांग्रेस के 140 वर्ष नीमच में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, यश घनघोरिया, शिव चौहान के तीखे तेवर, तरूण बाहेती बोले, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी, इंदिरा गांधी के साथ जेल जाने वाले कांग्रेसजनों का किया सम्मान....

December 28, 2025 02:44 PM

वन्देमातरम राष्ट्रभक्तो का मुलमंत्र है विहिप बजरंग दल की शौर्य सभा में बोले मुकेश मोलवा, हजारों बजरंगियों ने निकाला शौर्य संचलन...

December 28, 2025 02:24 PM

पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के साथ मनाया गया कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस, कांग्रेस केवल दल ही नहीं, आज़ादी, संविधान और लोकतंत्र की जीवंत विचारधारा है - श्री आंजना....

December 28, 2025 02:06 PM

मानव सेवा का क्रम चौथे दिन भी जारी, नेत्र रोगियों को मिला रहा उत्कृष्ट इलाज, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र रोगियों से पूरण आंजना सहित परिवारजनों ने पूछी कुशलक्षेम...

December 28, 2025 02:02 PM

कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, मनाया स्थापना दिवस....

December 28, 2025 01:53 PM

वार्ड 4,5,6 में गंदे पानी की समस्या से जल्द राहत, अमृत योजना 2.0 में नई पाइपलाइन...

December 28, 2025 01:51 PM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में वार्षिकोत्सव खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भय्या बहिनों ने दिखाया उत्साह, 900 भय्या बहिनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया...

December 28, 2025 01:48 PM

सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थ में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं. रमाकांत गोस्वामी, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

December 28, 2025 01:44 PM

नीमच से गांवों की ओर कांग्रेस का फोकस, चलो पंचायत चले अभियान को लेकर युवा कांग्रेस को मिला स्पष्ट रोडमैप, कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने ली युवा कांग्रेस की बैठक...

December 28, 2025 01:12 PM

भयावह विस्फोट, इच्छावर तहसील में मजदूर की RDX से उड़ी जान, 200मी दूर मिली लाश...

December 28, 2025 01:04 PM

राष्ट्रीय वॉलीबॉल में अरनेड़ की लेखिका शर्मा फिर लहराएंगी परचम, ग्रामीण परिवेश से निकलकर दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर पहुंची डूंगला की बेटी, आंध्रप्रदेश में राजस्थान का करेंगी गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व...

December 28, 2025 01:00 PM

सैलाना में नवमतदाता सम्मेलन: श्याम टेलर बोले- युवा शक्ति भाजपा की हड्डी, 2028 में सीट जीतने का संकल्प दिलाया...

December 28, 2025 12:58 PM

थाना यातायात परिसर में आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण कार्यक्रम, यमाराज व चित्रगुप्त की भूमिका में आमजनो को किया गया जागरूक...

December 28, 2025 12:54 PM

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैचने वाले मुख्य षडयंत्रकर्ता आरोपी को गिरफतार करने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता, साजिश में शामिल अधिकारी को भी बनाया गया आरोपी....

December 28, 2025 12:51 PM

अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 55.10 ग्राम के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता....

December 28, 2025 12:41 PM

जीवन में भाईयो के बीच धन-संपत्ति का नहीं विपत्तियों का बंटवारा होना चाहिए - साध्वी रितु जी पांडे, आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन के साथ कथा का विश्राम...

December 28, 2025 12:06 PM

जावरा, रतलाम में सोयाबीन भावान्तर योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत मिली...

December 28, 2025 11:27 AM