अन्नदाता बनेंगे ऊर्जादाता, प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेत अब लहलहाएंगे सोलर पंप से....
Updated : January 01, 2026 01:40 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे अनेक कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश में अन्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। किसानों को खेती के लिये खाद बीज की सहज उपलब्धता के साथ सिंचाई के संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 52 हजार किसानों के खेत में सोलर पंप स्थापित करने की योजना प्रारंभ की गई है। सोलर पंप स्थापित हो जाने से अब प्रदेश का किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस अभिनव पहल के तहत 34 हजार 600 इकाइयों को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर 33 हजार कार्यदेश जारी किए जा चुके हैं। किसान के खेत में सोलर पम्प स्थापित होने से अब उन्हें विद्युत प्रदाय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। बिजली बिल पर व्यय होने वाली यह राशि अब उनके पास बचत के रूप में रहेगी। इसके अतिरिक्त सोलर पम्प से उत्पादित अतिरिक्त ऊर्जा को किसान सरकार को बेच कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा लगातार किसानों को सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए विभिन्न योजनाओं में लाभ प्रदान कर सक्षम बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 52 हजार किसानों के खेतों में सोलर पम्प लगाने का अभिनव नवाचार किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) योजना के द्वारा किसानों के लिये ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। केन्द्र सरकार की इस योजना को प्रदेश में "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" के नाम से संचालित किया जा रहा है। इसमें (कुसुम-ब) कृषकों के यहां ऑफ ग्रिड सोलर पम्पों की स्थापना की जाती है। योजना में किसानों को 1 एच.पी. से 7.5 एच.पी. तक क्षमता के पम्प पर 90 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान) दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसमें सभी वर्ग को समान सब्सिडी (अनुदान) प्रदान की जाती है। योजनांतर्गत 1 से 7.5 हार्सपावर तक के सोलर पंप की बेंचमार्क लागत का 30 प्रतिशत अनुदान भारत सरकार द्वारा दिये जाने का प्रावधान है। सोलर पंप की वास्तविक लागत का लगभग 10 प्रतिशत कृषक अंशदान व लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा कृषक ऋण राशि के रूप में लिया जाने का प्रावधान किया गया है, जिसका ब्याज सहित भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सोलर पंप के द्वारा निर्मित ऊर्जा के दैनिक उपयोग के बाद उत्पादित अतिरिक्त ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग के लिये भी किसानों को विकल्प दिया जा रहा है। इसका उपयोग नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार किया जा सकेगा। समान क्षमता के यू.एस.पी.सी. युक्त पंपों पर बिना यू.एस.पी.सी. (सामान्य कन्ट्रोलर) के सोलर पंप पर देय अनुदान ही लागू होगा। स्थापित सोलर पम्पों के, 5 वर्ष तक रख-रखाव की जिम्मेदारी, संबंधित स्थापनाकर्ता इकाई की है। योजना की विस्तृत जानकारी निगम की वेबसाईट cmsolarpump.mp.gov.in पर उपलब्ध है। योजना में मंदसौर, नीमच, बैतूल,भिंड, सागर, शाजापुर, जबलपुर, अशोकनगर, भोपाल एवं सीहोर जिलों में कृषकों के यहाँ सोलर पम्पों की स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।
प्रमुख बिन्दु - प्रदेश में प्रधानमंत्री कुसुम-बी (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) योजना के द्वारा किसानों के लिये की जा रही ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित। प्रदेश में प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" के नाम से संचालित। किसानों को अन्नदाता के साथ ही ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में कार्य जारी। प्रदेश के 33 हजार किसान के खेतों में सोलर पंप स्थापना के लिए कार्यादेश जारी। सोलर पंप स्थापना के लिए 34 हजार 600 लेटर ऑफ अवॉर्ड, इकाइयों को प्रदान किये गये। 52 हजार किसानों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य होगा पूर्ण। किसानों को 1 एच.पी. से 7.5 एच.पी. तक क्षमता के पम्प पर 90 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान) दिये जाने का प्रावधान। सभी वर्गों के लिये समान सब्सिडी (अनुदान) व्यवस्था। योजना में 1 से 7.5 हॉर्स पॉवर तक के सोलर पंप की बेंचमार्क लागत का 30 प्रतिशत अनुदान भारत सरकार द्वारा। सोलर पंप की वास्तविक लागत का लगभग 10 प्रतिशत कृषक अंशदान। लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा कृषक ऋण राशि के रूप में, जिसका ब्याज सहित भुगतान राज्य सरकार द्वारा। योजना में मंदसौर, नीमच, बैतूल,भिंड, सागर, शाजापुर, जबलपुर, अशोकनगर, भोपाल एवं सीहोर जिलों में कृषकों के यहाँ सोलर पम्पों की स्थापना का कार्य प्रारम्भ। जानकारी निगम की वेबसाईट cmsolarpump.mp.gov.in पर उपलब्ध।
और खबरे
अन्नदाता बनेंगे ऊर्जादाता, प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेत अब लहलहाएंगे सोलर पंप से....
January 01, 2026 01:40 AM
शहर के साथ गाँव-गाँव में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा, 7 कंपनियों के नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर होल्डिंग कंपनी का गठन....
January 01, 2026 01:37 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 01, 2026 01:35 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 01, 2026 01:35 AM
खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन फर्मो का निरीक्षण किया, खाद्य पदार्थो के 6 नमूने लिए...
December 31, 2025 04:15 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....
December 31, 2025 04:14 PM
उन्नत कृषि, पशुपालन के साथ ही किसान जैविक खेती की ओर बढ़े, दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत बमोरा में पशुपालकों से कलेक्टर ने गृह भेटकर किया संवाद
December 31, 2025 04:13 PM
सेवा, संवेदना और सहयोग की मिसाल बना छह दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद....
December 31, 2025 03:09 PM
मंदसौर में अपराधियों को खुला संरक्षण: भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हत्या के प्रयास के आरोपी पाटीदार समाज में उबाल...
December 31, 2025 03:06 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान के निमित्त रामपुरा सेक्टर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...
December 31, 2025 02:44 PM
नगर परिषद सिंगोली से सेवानिवृत्त होने पर गब्बर भाई टांक का सम्मान समारोह कर दी भावभीनी विदाई....
December 31, 2025 02:41 PM
नीमच सिटी क्षेत्र में खेलते-खेलते 02 वर्षीय मासूम ने स्वयं को कमरे में किया बंद, डायल-112 जवानों ने रोशनदान तोड़कर बाहर निकाला..
December 31, 2025 02:19 PM
मनासा क्षेत्र में सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 08 व्यक्ति हुए घायल, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
December 31, 2025 02:18 PM
अमृत हरित अभियान में नपा नीमच रही संभाग में प्रथम, उज्जैन में प्रशस्ति पत्र सौंप कर कीया सम्मानित...
December 31, 2025 02:16 PM
चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य बंद, ठेकेदार नदारद, वाहन तो दूर पैदल चलने वालों के हाल बेहाल...
December 31, 2025 02:14 PM
विदाई समारोह : सीएमओ श्री खान को 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई....
December 31, 2025 02:06 PM
सैलाना कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...
December 31, 2025 11:31 AM
झाबुआ के सेजली वन्य अभयारण्य क्षेत्र में कथित गौहत्या के विरोध में ज्ञापन....
December 31, 2025 11:28 AM
भामाशाहों के सहयोग से महका सरकारी स्कूल, कड़ाके की ठंड में स्वेटर की गर्माहट से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, भारत विकास परिषद की प्रेरणा से जिला समन्वयक प्रकाश कुमावत ने 30से अधिक बच्चों को बांटे स्वेटर
December 31, 2025 10:27 AM