FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीवन के अंतिम समय में भगवान की भक्ति काम आती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा प्रारंभ....

  Updated : January 01, 2026 01:15 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच‌। समीपस्थ ग्राम कराड़िया महाराज में स्थित श्री देवनारायण मंदिर (खार वाले) पर समस्त ग्राम वासियों द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीतमय नानीबाई का मायरा कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका श्री गणेश गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से निकली ठाकुर जी की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा से हुआ। शोभायात्रा गांव में स्थित श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई, जो भोलेनाथ मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर होते हुए आयोजन स्थल श्री देवनारायण मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में गांव के गणमान्यजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे अच्छी खासी संख्या में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के पश्चात कथा पंडाल में कथावाचक श्री मारुति रामायण मंडल के संचालक व भजन गायक विनोद भैया (राठौर) ने नानी बाई का मायरा कथा का वाचन प्रारंभ किया। जिसमें उन्होंने इस पूरी कथा का वृतांत उपस्थित भक्तों को सुनाया। प्रथम दिन भगवान श्री नरसिंह के जन्म की कथा का वाचन किया गया, जिसमें भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी देवताओं का वर्णन किया गया। कथावाचक विनोद भैया ने कहां की नानी बाई का मायरा कथा प्रत्येक मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। इस कथा का श्रवण करने से मनुष्य जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं। मनुष्य को अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति जरूर करना चाहिए, क्योंकि जीवन के अंतिम समय में भगवान की भक्ति ही मनुष्य के काम आती है। कथा के मध्य में कथावाचक विनोद भैया द्वारा मधुर संगीत के साथ कई भजनों की प्रस्तुति दी गई,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 3:15 बजे तक कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। इस धार्मिक आयोजन का विश्राम 3 जनवरी को किया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन गांव के वरिष्ठ मुकेश राठौर, राकेश माली, सरपंच नरेंद्र सिंह राणावत (रावले), मुकेश माली, दीपक माली सहित अन्य धर्मप्रेमी जन उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्रम संहिता और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में ज्ञापन, आउटसोर्स,संविदा, ठेका,स्थाई,अस्थाई कर्मियों ने दिया ज्ञापन, सीटू के साथ नव वर्ष के पहले दिन ही भरी हुंकार, घोषणा पत्र के विरुद्ध कर्मियो के साथ धोखाधड़ी...

January 01, 2026 01:32 PM

जणवा समाज की तीन दिवसीय खेल कुद प्रतियोगिता अरनेंड़ में, उद्धघाटन 2 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम 3 जनवरी को रात्री 7 बजे...

January 01, 2026 01:30 PM

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार, पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-सुरक्षा कानून लागू हो वरना होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन...

January 01, 2026 01:28 PM

तीन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी में 03 साल से फरार 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार....

January 01, 2026 01:25 PM

किसानों की आय बढ़ाने गेहू,अफीम व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित...

January 01, 2026 01:20 PM

जीवन के अंतिम समय में भगवान की भक्ति काम आती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा प्रारंभ....

January 01, 2026 01:15 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी चोरी

January 01, 2026 01:13 PM

मनासा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के 02 प्रकरणों में 02 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रूपये के इनामी आरोपी को ग्राम खेड़ी दायमा से किया गिरफ्तार...

January 01, 2026 08:46 AM

मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...

January 01, 2026 05:48 AM

अन्नदाता बनेंगे ऊर्जादाता, प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेत अब लहलहाएंगे सोलर पंप से....

January 01, 2026 01:40 AM

शहर के साथ गाँव-गाँव में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा, 7 कंपनियों के नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर होल्डिंग कंपनी का गठन....

January 01, 2026 01:37 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 01, 2026 01:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 01, 2026 01:35 AM

खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन फर्मो का निरीक्षण किया, खाद्य पदार्थो के 6 नमूने लिए...

December 31, 2025 04:15 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....

December 31, 2025 04:14 PM

उन्‍नत कृषि, पशुपालन के साथ ही किसान जैविक खेती की ओर बढ़े, दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान के तहत बमोरा में पशुपालकों से कलेक्‍टर ने गृह भेटकर किया संवाद

December 31, 2025 04:13 PM

सेवा, संवेदना और सहयोग की मिसाल बना छह दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद....

December 31, 2025 03:09 PM

मंदसौर में अपराधियों को खुला संरक्षण: भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हत्या के प्रयास के आरोपी पाटीदार समाज में उबाल...

December 31, 2025 03:06 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान के निमित्त रामपुरा सेक्टर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...

December 31, 2025 02:44 PM