FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

20 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, मंदसौर पुलिस का बड़ा खुलासा...

  Updated : January 02, 2026 11:52 AM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

मंदसौर। जिले की पुलिस ने एक सुनियोजित निवेश ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह के मुख्य सरगना अजय राठौर और उसके साथी आदित्य पालीवाल को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह ने स्थानीय निवेशकों को चेन सिस्टम का लालच देकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की साजिश रची थी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने इस सफलता पर विशेष टीम को बधाई दी और फरार अपराधियों पर 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। प्रकरण थाना व्हाय.डी. नगर के अपराध क्रमांक 002/25 के तहत दर्ज है जिसमें धारा 318(4) 316(5) बीएनएस और 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी अजय राठौर (30 वर्ष) मल्हारगढ़ निवासी ने 'क्रोलिक' नामक फर्जी कंपनी की स्थापना की। वह निवेशकों को 15 प्रतिशत रिटर्न का वादा कर भोले-भाले लोगों को फंसाता। शुरुआत में छोटी-मोटी राशि लौटाकर विश्वास जीतने के बाद गिरोह ने करोड़ों रुपये जमा कर लिए और कंपनी बंद कर फरार हो गया। आदित्य पालीवाल (26 वर्ष) पिपलिया मंडी निवासी अजय का मुख्य सहयोगी था। दोनों अनाधिकृत ट्रेडिंग से निवेशकों का पैसा हजम करते रहे। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ये आरोपी तकनीकी रूप से इतने कुशल थे कि पुलिस को चकमा देते रहे। अजय ने एथिकल हैकिंग का कोर्स किया था जिसका इस्तेमाल वह सीम रहित मोबाइल प्रॉक्सी नेटवर्क और वर्चुअल लोकेशन से बचाव के लिए करता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम के नेतृत्व में निरीक्षक शिवांशु मालवीय (थाना प्रभारी व्हाय.डी. नगर) उपनिरीक्षक रितेश नागर (सायबर सेल प्रभारी) और उपनिरीक्षक विनय बुंदेला ने तकनीकी डेटा विश्लेषण से सुराग पकड़ा। टीम ने फरीदाबाद रवाना होकर जमीनी जांच की जिसमें प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी दशरथ मालवीय मुजफ्फर उद्दीन और आरक्षक मनीष बघेल का योगदान सराहनीय रहा।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 1 लैपटॉप 1 एप्पल आईपैड 3 मोबाइल फोन और 1 महिंद्रा थार वाहन (कुल मूल्य 20 लाख रुपये) जब्त किया। पूछताछ में गबन राशि संपत्ति और लिक्विड मनी की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा जिले में अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदसौर पुलिस की ओर से जनता से अपील की गई है कि बिना जांच-पड़ताल के किसी फर्जी स्कीम या प्रलोभन में न फंसें। मेहनत की कमाई को ठगों से बचाएं। सतर्क रहें सावधान रहें जागरूक बनें। इस तरह की ठगी से बचाव के लिए साइबर सेल से संपर्क करें। यह कार्रवाई निवेशकों के लिए राहत की सांस लेकर आई है लेकिन पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे गिरोहों पर नजर बनी रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की प्रेरक यात्रा पर बनी फिल्म शतक देखने उमड़ा जनसैलाब....

February 22, 2026 06:42 AM

दिनदहाड़े अनाज व्यापारी की दुकान से नकदी पर हाथ साफ, चोरी करते युवक की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड, पुलिस ने शुरू की तलाश....

February 22, 2026 05:43 AM

माननखेड़ा रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

February 22, 2026 05:39 AM

दुर्घटना में घायल युवक व बालक को समय पर पहुँचाया अस्पताल, संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय सेवा का फिर उदाहरण बने डायल-112 जवान....

February 22, 2026 05:38 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही, अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त, 20 आरोपी गिरफ्तार…..

February 22, 2026 05:37 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

February 22, 2026 05:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 22, 2026 05:35 AM

जीरन के टेलेंट एकेडमी स्कूल में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत RBSK टीम ने किया निःशुल्क चेकअप....

February 21, 2026 04:18 PM

पलाश के खिले फूलों से प्रकृति की निखरी छटा..

February 21, 2026 03:16 PM

₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास और प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार – ओमप्रकाश सखलेचा...

February 21, 2026 02:55 PM

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...

February 21, 2026 02:31 PM

स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न...

February 21, 2026 02:05 PM

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्‍पन्‍न....

February 21, 2026 02:05 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ....

February 21, 2026 01:26 PM

नवनियुक्त वैश्य युवा जिला कार्यकारिणी ने संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से की भेंट, व्यक्त किया आभार...

February 21, 2026 01:23 PM

सुपर-8 का संग्राम शुरू, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया...

February 21, 2026 11:33 AM

24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...

February 21, 2026 11:02 AM

शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...

February 21, 2026 11:00 AM

कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....

February 21, 2026 10:37 AM