FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..

  Updated : January 11, 2026 02:21 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके प्रतिबंधित चाइनीज डोर (नायलॉन मांझा) के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यव्यापी स्तर पर कमर कस ली है। शासन द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित इस चाइनीज़ मांझे के उन्मूलन के लिये पुलिस द्वारा एक समन्वित और बहुस्तरीय रणनीति अपनाई गई है। इस कार्यवाही में पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत न केवल अवैध मांझे की जब्ती की जा रही है, बल्कि इसकी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को तोड़ने के लिए स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीमें नियमित रूप से बाजारों, दुकानों, वाहनों और संदिग्ध स्थानों की निगरानी कर रहीहैं। पुलिस का उद्देश्य केवल वैधानिक कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से इसे जड़ से समाप्त करना है।
इंदौर में उल्लेखनीय कार्रवाइयां - इंदौर में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी एवं एडीसीपी श्री दी शेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में चन्दन नगर पुलिस ने लगभग 2 लाख 46 हजार रुपये मूल्य की भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोर जब्त किया है। इसके अतिरिक्त, थाना जूनी इंदौर ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखों का माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध विक्रय पर दुकान सील करने की कार्रवाई की। इंदौर जोन-2 में भी एडीसीपी श्री अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में पुलिस ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है और नागरिकों को जागरूक किया है।
उज्जैन पुलिस की सख्त कार्रवाई - उज्जैन में थाना नानाखेड़ा पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचते 1 आरोपी व 1 बाल अपचारी को 12 चक्रियां (कीमत लगभग 3000 रुपए) के साथ गिरफ्तार किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। रतलाम में पुलिस द्वारा दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई। खरगोन में व्यापारियों को प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय न करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई। बुरहानपुर में पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को खतरनाक मांझे के दुष्परिणामों तथा सुरक्षित विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं पन्ना जिले में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मांझा जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश पुलिस प्रतिबंधित मांझे के क्रय-विक्रय, भंडारण और उपयोग में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अभिभावकों और युवाओं से आग्रह करती है कि मकर संक्रांति पर केवल पारंपरिक सूती धागे का उपयोग करें। जानलेवा चाइनीज डोर का पूर्ण बहिष्कार कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर नीमच ने आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को गर्म ऊनी कंबल वितरण किए...

January 11, 2026 10:12 AM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 11, 2026 09:40 AM

रामपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीब 5 हजार गांजे के हरे पौधे किये जप्त...

January 11, 2026 04:59 AM

लग्जरी लाइफ जीने वाले रहमान डकैत का साम्राज्य खत्म, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों में था खौफ...

January 11, 2026 04:16 AM

भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में एमपी देगा पूरा योगदान, प्री-बजट बैठक में रखा पक्ष, सिंहस्थ 2028 के लिए 20 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का आग्रह....

January 11, 2026 02:35 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..

January 11, 2026 02:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 11, 2026 02:16 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 11, 2026 02:15 AM

कलेक्‍टर ने दिए केम्‍पर के पानी का गुणवत्‍ता परीक्षण करवाने के निर्देश, पेयजल के 153 नमूने गुणवत्‍ता परीक्षण के लिए भेजे, 57 टंकियों की सफाई हुई..

January 10, 2026 04:35 PM

22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है

January 10, 2026 04:33 PM

अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त...

January 10, 2026 04:28 PM

अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर...

January 10, 2026 04:25 PM

श्री मोहनराव महाडिक पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…

January 10, 2026 04:13 PM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में कल रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन....

January 10, 2026 01:56 PM

आईटीआई जावद में प्लेसमेंट ड्राइव 12 जनवरी को....

January 10, 2026 01:49 PM

अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि.मि. मनासा में श्री बामनिया परिसमापक नियुक्त...

January 10, 2026 01:47 PM

जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी....

January 10, 2026 01:44 PM

वैद्यनाथ महादेव की कथा श्रवण करने से शरीर की व्याधियां नष्ट होती है - स्वामी अनंतराम महाराज....

January 10, 2026 01:39 PM

कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....

January 10, 2026 01:13 PM