कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....
Updated : January 10, 2026 01:13 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को नीमच शहर के हिंगोरिया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं जावद के बावल रोड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जावद के वार्ड नंबर 14 में नल से जल की आपूर्ति व्यवस्था को देखा और रहवासियों से चर्चा कर पेयजल की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली । कलेक्टर ने संबंधित निकायों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ज्ञान मंदिर कॉलेज में पेयजल टंकी का भी अवलोकन किया और रह वासियों से पेयजल गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण दौरान कलेक्टर ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर जल शुद्धीकरण प्रक्रिया फिल्टरेशन प्रक्रिया क्लोरिनेशन एवं जल परीक्षण की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, कि पेयजल आपूर्ति के पहले पानी की गुणवत्ता की अच्छी तरह से नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। शिकायत पर तत्काल जांच कर, कार्यवाही करें- कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, कि कही भी दूषित या अशुद्ध जल आपूर्ति की शिकायत मिलती है, तो तत्काल जांच कर, आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा, कि पेयजल से जुडी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने निरीक्षण दौरान पेयजल टंकी का अवलोकन कर, टंकियों की नियमित साफ-सफाई, समय -समय पर धुलाई एवं जल परीक्षण के निर्देश भी दिए।
जनजनित बीमारियों की रोकथाम के विशेष उपाय करें- कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर सतत विशेष निगरानी रखी जाए और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए तथा कही भी अशुद्ध पेयजल की शिकायत प्राप्त होती है, तो त्वरित कार्यवाही की जाए। इस निरीक्षण दौरान परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पराग जैन, एसडीएम जावद सुश्री प्रिति संघवी, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिह धार्वे, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, तहसीलदार नीमच श्री संजय मालवीय, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग सहित नगरीय निकायो का अमला एवं नागरिक उपस्थित थे।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM