मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास...
Updated : January 17, 2026 06:42 AM
DESK NEWS
अपराध
नीमच। अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा मकान निर्माण के ठेके के रूपये के हिसाब व लेनदेन के विवाद के कारण फरियादी के साथ मारपीट उसकी नाक तोड़ने वाले आरोपी ठेकेदार शक्तिपाल उर्फ छोटू पिता दशरथ तेली, उम्र-48 वर्ष, निवासी-खेड़ी मोहल्ला, नीमच सिटी, नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 28.09.2021 को सुबह के लगभग 09ः25 बजे ग्राम रावणरूण्डी, नीमच सिटी की हैं। घटना दिनांक को फरियादी जमुनिया बालाजी दर्षन करने जा रहा था, जैसे ही वह ग्राम रावणरूण्डी में उसकी मोहिनी काकी के मकान के पास पहुंचा, तभी वहां पर उसे आरोपी मिला, जिसको उसने अपना मकान बनाने का ठेका दिया था। आरोपी उससे बोला कि तूने मेरा काम का हिसाब नहीं किया, तो इस बात पर फरियादी ने उससे कहा कि जितना काम तुमने किया, उतने पैसे मैंने दे दिए हैं। इसी बात पर ओर विवाद करते हुवे आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुवे उसके नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उसके नाक की हड्डी टूट गई थी। आस-पास उपस्थित लोगो द्वारा बीच-बचाव किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच सिटी में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।
और खबरे
रात्रि में दुकान की दीवार में सैंध लगाकर नगदी चुराने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद चुराई गई नगदी, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार बरामद...
January 17, 2026 07:02 AM
मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास...
January 17, 2026 06:42 AM
06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...
January 17, 2026 06:41 AM
31 किलो 710 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त , दो अभियुक्त गिरफ्तार....
January 17, 2026 06:39 AM
नीमच हवाई पट्टी पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आत्मीय स्वागत हुआ...
January 17, 2026 06:32 AM
जीरन खण्ड के घसुण्डी जागीर मंडल के बरकटी में कल रविवार को हिंदू सम्मेलन...
January 17, 2026 02:35 AM
विद्यार्थी के साथ मारपीट के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा....
January 17, 2026 02:32 AM
दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिल्ली में की भेंट, कुक स्ट्रेट तैराकी चुनौती के लिए टीम को शुभकामनाएँ...
January 17, 2026 02:30 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2026 02:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2026 02:11 AM
हिन्दू समाज की ऐतिहासिक एकजुटता, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर दड़ोली मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन, 10 गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब....
January 16, 2026 10:19 PM
चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना दिखाया दम, खेलो एमपी यूथ गेम्स विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ....
January 16, 2026 05:23 PM
मंदिर संस्कारों की सुरक्षा के प्रमुख केंद्र - मनीष सागर जी महाराज, जाजम महोत्सव में उमड़े समाज जन आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा 24 अप्रैल को...
January 16, 2026 05:20 PM
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए अनुकरणीय उदाहरण - डॉ विपिन माथुर, डॉक्टरों की नीमच से उदयपुर साइकिल यात्रा संपन्न...
January 16, 2026 05:18 PM
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का कल मनासा आगमन...
January 16, 2026 04:20 PM
रतलाम पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 किलो 930 ग्राम एमडी जब्त, 16 आरोपी गिरफ्तार...
January 16, 2026 04:13 PM
वन परिक्षेत्र रतनगढ़ की बड़ी कार्रवाई, जंगली वन तीतर का अवैध शिकार करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार...
January 16, 2026 03:57 PM
स्वास्थ्य टीमें मनासा में घर-घर स्क्रीनिंग का दूसरा राउंड भी पूरा करें - संभाग आयुक्त श्री सिंह, सर्दी खांसी के मरीजों की घर-घर स्क्रीनिंग एवं उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम लगाने के दिए निर्देश....
January 16, 2026 02:49 PM
खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए, आज पराजित टीम कल अवश्य जितेगी - दीवान...
January 16, 2026 02:46 PM