मंदिर संस्कारों की सुरक्षा के प्रमुख केंद्र - मनीष सागर जी महाराज, जाजम महोत्सव में उमड़े समाज जन आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा 24 अप्रैल को...
Updated : January 16, 2026 05:20 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच । एक मंदिर का निर्माण होता है तो 100 लोग संस्कारी बनते हैं। मंदिर में हमेशा निस्वार्थ भाव से भगवान की प्रतिमा के दर्शन करना चाहिए तभी उसका पुण्य फल मिलता है। ज्ञान के नेत्र से प्रभु के प्रेम पूर्वक समर्पित भाव से
दर्शन करना चाहिए। तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है।मंदिर संस्कारों की सुरक्षा के प्रमुख केंद्र होते हैं। यह बात युवा मनीष जी उपाध्यक्ष मनीष सागर जी महाराज ने कही वे आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी दादावाड़ी की प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शुक्रवार सुबह मिडिल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन में आयोजित जाजम महोत्सव में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे उन्होंने कहा कि जब भी हम कभी परमात्मा की प्रतिमा के दर्शन करने जाएं तो हमें उनके उपदेश और मूल्य याद आ जाना चाहिए। परमात्मा की अच्छाइयों के उपदेश दिखे तो हमें प्रेम होना चाहिए। भगवान के गुना को देखकर जीवन में परिवर्तन लाना चाहिए। भगवान बना कठिन है शैतान बना सरल होता है स्वयं के दोष को देखना चाहिए और अपने जीवन में सुधार लाना चाहिए और दूसरों के गुना से संस्कारों को सीखना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है आदिनाथ के गुना को बढ़ाने से आदिनाथ की साधना भक्ति बढ़ेगी। महापुरुषों के बताएं उपदेशों पर चलकर हम भी भगवान के गुना को सीख कर आत्म कल्याण के मार्ग की ओर आगे बढ़ सकते हैं तभी हमारे अवगुण दूर होंगे। यदि हमारे जीवन में दोष दूर होंगे तो हमें अगले जन्म में पशु नहीं बनना पड़ेगा। नीमच में वर्तमान में आठ जिलालय है और दो और नवीन जिनालय की स्थापना हो रही है प्रसन्नता का विषय है। समाज की ज्यादा में पवित्र स्थान है जो इस जाजम के चढ़ने की धार्मिक पुण्य से जुड़ेगा वह भगवान से भी सीधा जुड़ जाएगा। इस अवसर पर साध्वी गुण रंजन रंजन श्री जी महाराज साहब ने कहा कि जहां विनय होता है वहां धर्म होता है हमें आत्म चिंतन मनन कर भगवान के विनय के संस्कारों को सीखना चाहिए तभी हम धर्म में प्रवेश कर सकते हैं गुरु आजा बिन जीवन सिर्फ साधारण इंसान जैसा ही रह जाता है विनय बिना ज्ञान का दीपक प्रज्वलित नहीं होता है आत्मा का स्वरूप जाने बिना जीवन की ज्योति नहीं जल पर सकती है विनय से इतना बड़ा संप्रदाय बना है। नीमच नगर धर्म पुण्य कर्मभूमि है । धर्म में एक दूसरे को सहयोग किया बिनाजीवन की प्रगति नहीं हो सकती है। प्रतिष्ठा संयोजक अनिल नागौरी ने कहा कि संत मुनि नागपुर सेउग्र विहार कर जाजम महोत्सव में आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने के लिए पधारे हैं। अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन ने कहा कि गुरुदेव के धार्मिक मार्गदर्शन के सानिध्य से हमें आत्म कल्याण का मार्ग मिलेगा।
इनका उपकार है। सामूहिक गुरु वंदना राहुल जैन द्वारा करवाई गई। सरोज चौधरी ने गुरु भगवान की महिमा अपार है शकुंतला गोपावत ने गुरुजी पधारे हैं भाग्य हमारे हैं गीत खरतगच्छ महिला मंडल द्वारा होली के दिन दिवाली छाई गीत प्रस्तुत किया गया। साधु संतों का जीवन परिचय ट्रस्ट सचिव मनीष कोठारी ने प्रस्तुत किया। जा जब महोत्सव में उपाध्याय प्रवर परम पूज्य आध्यात्मिक योगी महेंद्र सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। सुबह 8 नवकारसी के बाद गुरु भगवंतो का सामया जुलूस वीर पार्क रोड महेश सर्कल कमल चौक घंटाघर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर पुस्तक बाजार जैन भवन मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ जैन भवन में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया था। जुलूस में सबसे आगे बैंड और डीजे पर भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी । महिलाएं अमृत कलश सिरोधार्य किए चल रही थी। दो युवक धार्मिक छतरी लिए चल रहे थे। जुलूस में महिला पुरुष बच्चे समाज जन्म अपार उत्साह के साथ सहभागी बने। प्रतिष्ठा प्रसंग के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों के विभिन्न चढ़ावे की बोलीयां लगाई गई, 16 जनवरी को नवकारसी के लाभार्थी राजमल ,अनिल, अरविंद, अनमोल, अर्हम नागोरी परिवार थे। इस अवसर पर प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक अनिल नागौरी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन ने बताया कि जाजम महोत्सव के माध्यम से प्रतिष्ठा प्रसंग से जुड़े विभिन्न चढ़ावे की बोलियां लगाकर घोषणा की जाएगी। धर्म सभा का संचालन ट्रस्ट सचिव मनीष कोठारी ने किया। 17 जनवरी को आयोजित स्वामी भाषण लेकर लाभार्थी तेजपाल के श्रीमाल छाजेड़ परिवार होंगे। चढ़ने के संचालन के लिए मनोज कुमार हरण निवासी सिरोही पधारेंगे। जबकि विधि कारक के रूप में ढोढर के योगेश जैन उपस्थित रहेंगे।
और खबरे
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM