तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...
Updated : January 24, 2026 02:48 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
घटना
उज्जैन :- जिले के तराना क्षेत्र में गुरुवार रात से शुरू हुआ तनाव शुक्रवार को हिंसा में बदल गया। बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद हालात बिगड़ गए। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार सुबह से ही इलाके में तनाव का माहौल रहा, जो दोपहर बाद पथराव और आगजनी में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नकाबपोश उपद्रवियों ने तकिया गली और मालीपुरा क्षेत्र में घरों पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हिंसा यहीं नहीं रुकी। भीड़ ने पूर्व पार्षद आज़ाद खान की कबाड़ की दुकान और खालिक शाह की बस में आग लगा दी. आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि गुरुवार रात पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर ली थी, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर शाम को फ्लैग मार्च किया, इसके बावजूद रात करीब 9 बजे मदारवाड़ से मालीपुरा की ओर दोबारा पथराव की घटना सामने आई। चश्मदीदों के मुताबिक उपद्रवी नकाब पहने हुए थे।
प्रशासन सख्त, 15 आरोपी हिरासत में - स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर नीरज सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं तराना पहुंचे और हालात की निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने रात भर मौके पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने अब तक हिंसा के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस की निगरानी में है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है
और खबरे
सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...
January 24, 2026 06:25 AM
रामपुरा में सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम....
January 24, 2026 05:33 AM
प्रधानाचार्य की मेहनत से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी मात...
January 24, 2026 05:20 AM
तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...
January 24, 2026 02:48 AM
मनरेगा पर हमला गरीब पर हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी संघर्ष - मीनाक्षी नटराजन, दारूखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल, तरुण बाहेती बोले, पंचायत स्तर पर बनेगा सशक्त निगरानी तंत्र....
January 24, 2026 02:33 AM
जहरीले कफ सिरप से 23 बच्चों की मौत, जांच में सामने आया बड़ा खुलासा...
January 24, 2026 02:30 AM
प्रदेश में आज उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस, शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां..
January 24, 2026 02:27 AM
नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी....
January 24, 2026 02:22 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 24, 2026 02:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 24, 2026 02:15 AM
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लाक कांग्रेस द्वारा मनरेगा चौपाल सम्पन्न...
January 23, 2026 05:02 PM
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में स्कूली बच्चों के साथ बसंत पंचमी उत्सव मनाया...
January 23, 2026 03:10 PM
ग्वाला समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित, 10 जोड़ों का विवाह हुआ, समाज ने दिया आशीर्वाद...
January 23, 2026 03:08 PM
प्रशासन द्वारा आदेश का पालन नहीं करने और जबरन रास्ता बंद करने वालों के विरुद्ध सिविल जेल की कार्रवाई, एसडीएम ने दो लोगों को 15 दिन के लिए जेल भेजा....
January 23, 2026 03:04 PM
बसंत पंचमी पर भादवा माताजी में श्री सगरवंशी माली समाज का प्रथम तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न, 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे....
January 23, 2026 02:31 PM
ज्ञान ज्योति कनेरा में सरस्वती जयंती बसंत पंचमी एवं नामदेव जयंती मनाई..
January 23, 2026 02:00 PM
धूमधाम से संपन्न हुआ सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन, 49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन, समाज के सामूहिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब.….
January 23, 2026 01:58 PM
घोडीदाना पर जुआ खेलते 12 गिरफतार, जुआ उपकरण, नगद तथा छः मोटरसाईकिल जब्त..
January 23, 2026 01:52 PM
आईसीएसएसआर प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन संपन्न....
January 23, 2026 01:46 PM