ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...
Updated : January 24, 2026 07:30 AM
कैलाश बैरागी रामपुरा
आयोजन
रामपुरा/सोनड़ी :- ग्रामोदय से अभ्युदय - मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में शुक्रवार को एक जागरूकता आधारित चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम सोनड़ी एवं नवांकुर संस्था देव श्री जन सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ग्राम विकास को सशक्त बनाना रहा। चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समिति सदस्य, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं और सक्रिय सहभागिता निभाई कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री महेंद्र पाल सिंह भाटी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर धनगर ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में परामर्शदाता के रूप में डॉ. अर्जुन धनगर उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था की ओर से प्रतिनिधि श्री अनिल धनगर ने सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। अपने उद्बोधन में श्री महेंद्र पाल सिंह भाटी ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की रूपरेखा बताते हुए ग्रामीणों से शासन की योजनाओं से जुड़ने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री किशोर जी धनगर ने आत्मनिर्भर ग्राम की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच एवं सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अर्जुन धनगर ने सामाजिक चेतना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे और ग्राम विकास में सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री सचिन कारुलाल धनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष श्री मानसिंह ने सभी अतिथियों, ग्रामीणजनों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम सोनड़ी के ग्रामीणों में विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के उद्देश्यों को मजबूती मिली। यह कार्यक्रम ग्रामीण सहभागिता, सामाजिक समरसता एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
और खबरे
रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....
January 24, 2026 11:28 AM
भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...
January 24, 2026 11:17 AM
वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....
January 24, 2026 10:29 AM
अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...
January 24, 2026 10:08 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी हुई, मासूम बच्चों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौटी...
January 24, 2026 09:54 AM
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….
January 24, 2026 09:54 AM
प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....
January 24, 2026 09:45 AM
नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्य एवं कबीर भजनों की प्रस्तुति...
January 24, 2026 09:44 AM
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...
January 24, 2026 07:30 AM
सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...
January 24, 2026 06:25 AM
रामपुरा में सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम....
January 24, 2026 05:33 AM
प्रधानाचार्य की मेहनत से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी मात...
January 24, 2026 05:20 AM
तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...
January 24, 2026 02:48 AM
मनरेगा पर हमला गरीब पर हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी संघर्ष - मीनाक्षी नटराजन, दारूखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल, तरुण बाहेती बोले, पंचायत स्तर पर बनेगा सशक्त निगरानी तंत्र....
January 24, 2026 02:33 AM
जहरीले कफ सिरप से 23 बच्चों की मौत, जांच में सामने आया बड़ा खुलासा...
January 24, 2026 02:30 AM
प्रदेश में आज उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस, शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां..
January 24, 2026 02:27 AM
नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी....
January 24, 2026 02:22 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 24, 2026 02:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 24, 2026 02:15 AM