FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....

  Updated : January 24, 2026 11:28 AM

कैलाश बैरागी रामपुरा

  सामाजिक

रामपुरा :- नगर के प्रमुख इलाकों में सड़कों पर घूमते मवेशी आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बस स्टैंड, लालबाग, सिनेमा रोड, हॉस्पिटल रोड, कुशालपुरा छोटा बाजार, जगदीश मंदिर सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़कों, गलियों और चौराहों पर गाय-बैल बैठे रहते हैं। इससे वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
सड़क पर सांडों की लड़ाई से मचा हड़कंप - हाल के दिनों में सांडों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना में दो सांड काफी देर तक सड़क पर लड़ते रहे, जिससे यातायात बाधित हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई बाइक सवार बाल-बाल बचे, वहीं कई बार मवेशियों की लड़ाई में दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप - नगरवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद रामपुरा को कई बार अवगत कराया जा चुका है। शांति समिति की बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन कुछ समय की औपचारिक कार्रवाई के बाद केवल आश्वासन ही मिले हैं। समस्या अब भी यथावत बनी हुई है। व्यापारी भी परेशान बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में ठेले लगाने वाले फल-सब्जी व्यापारी भी मवेशियों से खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि मवेशी उनके सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। नगरवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बहाल हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

सीएमओ बोले जल्द चलेगी विशेष मुहिम - इस संबंध में नगर परिषद रामपुरा के सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी ने बताया कि पूर्व में भी कई सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्सवी माहौल एवं एसआईआर अभियान की व्यस्तता के कारण यह प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुकी हुई थी, लेकिन अब शीघ्र ही विशेष मुहिम चलाकर सड़कों पर बैठे मवेशियों को गोशाला भेजा जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

व्याख्याता गौरव कुमारी का समृद्धि प्रतियोगिता 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पीएम श्री बापू नगर मे हर्ष का माहौल...

January 24, 2026 11:39 AM

रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....

January 24, 2026 11:28 AM

भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...

January 24, 2026 11:17 AM

वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....

January 24, 2026 10:29 AM

अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...

January 24, 2026 10:08 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्‍मजात विकृति वाले 546 बच्‍चों के कटे होठ की नि:शुल्‍क सर्जरी हुई, मासूम बच्‍चों के चेहरे पर पुन: मुस्‍कान लौटी...

January 24, 2026 09:54 AM

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्‍टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….

January 24, 2026 09:54 AM

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....

January 24, 2026 09:45 AM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति...

January 24, 2026 09:44 AM

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...

January 24, 2026 07:30 AM

सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...

January 24, 2026 06:25 AM

रामपुरा में सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम....

January 24, 2026 05:33 AM

प्रधानाचार्य की मेहनत से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी मात...

January 24, 2026 05:20 AM

तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...

January 24, 2026 02:48 AM

मनरेगा पर हमला गरीब पर हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी संघर्ष - मीनाक्षी नटराजन, दारूखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल, तरुण बाहेती बोले, पंचायत स्तर पर बनेगा सशक्त निगरानी तंत्र....

January 24, 2026 02:33 AM

जहरीले कफ सिरप से 23 बच्चों की मौत, जांच में सामने आया बड़ा खुलासा...

January 24, 2026 02:30 AM

प्रदेश में आज उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस, शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां..

January 24, 2026 02:27 AM

नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी....

January 24, 2026 02:22 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 24, 2026 02:18 AM