FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्‍टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….

  Updated : January 24, 2026 09:54 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- नीमच जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर भव्‍य परेड की सलामी लेगी। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें झण्‍डा वंदन किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः9.00 बजे प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच,सशस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेनाएंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी। इस अवसर पर नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि,आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी,जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड,ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी। अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ,ए.एस.पी. श्री नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल(अंतिम पूर्वाभ्यास) शनिवार को शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने भव्‍य मार्च पास्ट परेड प्रस्‍तुत की तथा विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिर्हसल में अपर कलेक्‍टर एवं ए.एस.पी.ने भव्‍य परेड का निरीक्षण कर,परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन, , एसडीएम संजीव साहू, नगर पालिका सीएमओ श्री दुर्गा बामनिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....

January 24, 2026 11:28 AM

भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...

January 24, 2026 11:17 AM

वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....

January 24, 2026 10:29 AM

अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...

January 24, 2026 10:08 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्‍मजात विकृति वाले 546 बच्‍चों के कटे होठ की नि:शुल्‍क सर्जरी हुई, मासूम बच्‍चों के चेहरे पर पुन: मुस्‍कान लौटी...

January 24, 2026 09:54 AM

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्‍टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….

January 24, 2026 09:54 AM

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....

January 24, 2026 09:45 AM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति...

January 24, 2026 09:44 AM

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...

January 24, 2026 07:30 AM

सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...

January 24, 2026 06:25 AM

रामपुरा में सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम....

January 24, 2026 05:33 AM

प्रधानाचार्य की मेहनत से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी मात...

January 24, 2026 05:20 AM

तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...

January 24, 2026 02:48 AM

मनरेगा पर हमला गरीब पर हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी संघर्ष - मीनाक्षी नटराजन, दारूखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल, तरुण बाहेती बोले, पंचायत स्तर पर बनेगा सशक्त निगरानी तंत्र....

January 24, 2026 02:33 AM

जहरीले कफ सिरप से 23 बच्चों की मौत, जांच में सामने आया बड़ा खुलासा...

January 24, 2026 02:30 AM

प्रदेश में आज उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस, शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां..

January 24, 2026 02:27 AM

नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी....

January 24, 2026 02:22 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 24, 2026 02:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 24, 2026 02:15 AM