FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....

  Updated : January 27, 2026 03:27 AM

कैलाश बैरागी रामपुरा

  आयोजन

रामपुरा/नीमच/चैनपुरिया :- श्री देवनारायण भगवान के 1114वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर रावलीकुडी में गुर्जर बाहुल्य भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रातः श्री देवनारायण मंदिर से भगवान की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया था, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इसके बाद सुसज्जित ट्रैक्टर पर भगवान देवनारायण के चित्र को विराजमान कर, प्रातः 11 बजे मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा चैनपुरिया रावलीकुडी ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में घोड़ों पर सुसज्जित भव्य झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में भक्तगण जयकारे लगाते हुए, पुष्पवर्षा करते हुए, ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर नाचते-गाते हुए यात्रा में सहभागी बने।
पूरा रावलीकुडी गांव भक्ति, उत्साह और उमंग के रंग में सराबोर नजर आया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में सहभागी बनीं। इस अवसर पर आसपास के गांव बुज, बस्सी, खिमला, बेसला, मजीरिया सहित अनेक गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं, जिसमें देवनारायण सेवा मंडल एवं देवनारायण मंदिर के भोपागणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोभायात्रा के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। यात्रा की समाप्ति पर देवनारायण सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा महाप्रसादी भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी भक्तजनों ने मिलकर भोजन किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....

January 27, 2026 03:27 AM

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...

January 27, 2026 03:18 AM

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....

January 27, 2026 03:13 AM

पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...

January 27, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 27, 2026 03:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 27, 2026 03:05 AM

अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 03:42 PM

जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...

January 26, 2026 01:58 PM

धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 01:26 PM

टैलेंट अकैडमी जीरन ने लगातार पाँचवीं बार जीती गणतंत्र दिवस परेड....

January 26, 2026 01:14 PM

गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज सम्‍पन्‍न, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने गिरदौडा के स्‍कूल में छात्राओं के साथ किया भोजन....

January 26, 2026 12:46 PM

कल बैंकों में राष्ट्रव्यापी हडताल, पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष होगा प्रदर्शन....

January 26, 2026 12:13 PM

26 जनवरी पर अग्रसेन वाटिका पर हुआ झंडा वंदन, अध्यक्ष बंसल ने दी शुभकामनाएं, अग्र चेतना महिला क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ...

January 26, 2026 12:01 PM

सी.आर.पी.एफ. में उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:59 AM

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद प्रतिमा संख्या 30 का 27 जनवरी को सिंगोली में अनावरण, क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक हस्तियों की उपस्थिति में होगा अनावरण कार्यक्रम.....

January 26, 2026 11:56 AM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:40 AM

रामपुरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों की रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र...

January 26, 2026 11:19 AM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड की सलामी ली, जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया....

January 26, 2026 09:20 AM

फल, सब्जियां, पौधे, खाद की खरीद रहे हैँ लोग, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की रही गूंज...

January 26, 2026 01:33 AM