FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सेवा और समर्पण का संकल्प, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न....

  Updated : April 12, 2026 09:10 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- सेवा, संस्कार और समर्पण के ध्येय को आत्मसात करने वाली संस्था भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा का वार्षिक दायित्व ग्रहण समारोह स्थानीय मणिरत्नम रिसॉर्ट के मनोरम परिसर में गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन में जहाँ नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा का संकल्प लिया, वहीं अतिथियों ने परिषद के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। अतिथियों का मिला सानिध्य - समारोह के मुख्य अतिथि प्रखर वक्ता पंडित मनोज कश्यप रहे। कार्यक्रम की विशिष्टता तब और बढ़ गई जब मंच पर अतिथि के रूप में मानव अधिकार आयोग (मध्यप्रदेश) के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा एवं वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा विराजमान हुए। अतिथियों ने माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। नई टीम ने ली सेवा की शपथ - संगठन की रीति-नीति के अनुसार, प्रांतीय सचिव और शपथ अधिकारी विनोद काला ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, महिला प्रमुख श्रीमती संध्या राठी इन मुख्य पदाधिकारियों के साथ ही पूरी कार्यकारिणी ने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। शपथ विधि के दौरान रीजनल सेवा प्रमुख प्रदीप चोपड़ा, संरक्षक सुनील सिंहल एवं पूर्व अध्यक्ष ललित राठी की उपस्थिति ने नव-नियुक्त टीम का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने दी प्रेरणास - मारोह को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में मील का पत्थर साबित हो रही है। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया। वहीं, नपा अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कुशल संचालन और गरिमामयी समापन - पूरे कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन संगीता जरौली एवं उमेश शर्मा की जोड़ी ने किया। उनके शब्दों के चयन और मंच संचालन ने उपस्थित जनसमूह को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम के अंत में सचिव प्रमोद मालू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम आगामी सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और परिषद के सदस्य उपस्थित रहे


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

1 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही...

April 12, 2026 12:05 PM

कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता सम्राट दीक्षित भाजपा में शामिल...

April 12, 2026 11:51 AM

14 अप्रैल को आप पार्टी नीमच में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएगी, विशेष कार्यक्रम व संवाद सभा का आयोजन...

April 12, 2026 11:43 AM

सेवा और समर्पण का संकल्प, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न....

April 12, 2026 09:10 AM

प्रमुख युवा जन गोष्ठी का सफल आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित...

April 12, 2026 08:59 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार....

April 12, 2026 08:52 AM

गांव बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक माधव मारू पहुंचे विधानसभा के ग्रामीण अंचल में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर वरिष्ट नागरिकों का किया सम्मान....

April 12, 2026 08:42 AM

रतलाम में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू....

April 12, 2026 05:49 AM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही...

April 12, 2026 02:54 AM

गैस कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 2866 स्थानों पर जांच, 4283 सिलेंडर जब्त...

April 12, 2026 02:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 12, 2026 02:49 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 12, 2026 02:47 AM

प्रतापगढ़ जिले में सूरजमुखी की खेती का नया सवेरा, कट्स इंटरनेशनल और इक्रिसेट की बड़ी पहल..

April 11, 2026 04:05 PM

क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सकलेचा के हाथों कल होगा करोडो के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण....

April 11, 2026 03:55 PM

पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला....

April 11, 2026 02:38 PM

नीमच का गौरव, अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक...

April 11, 2026 02:00 PM

इज्तिमाई शादी सम्मेलन को लेकर तैयारीयों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के मेंबर....

April 11, 2026 12:36 PM

मत करो अपने शहर को मैला, पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यावरण के साथ बाग बगीचों का भी है महत्व.…

April 11, 2026 12:34 PM

जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5000 रुपए अर्थदंड...

April 11, 2026 12:09 PM