गैस कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 2866 स्थानों पर जांच, 4283 सिलेंडर जब्त...
Updated : April 12, 2026 02:53 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अभी तक 2866 स्थानों पर जांच की गई, 4283 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 11 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 738 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है। इसमें 1 प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। प्रदेश के समस्त जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत् रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। भारत में कच्चे तेल (Crude Oil) का पर्याप्त भण्डार है, देश एवं प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की निरंतर सप्लाई हो सके एवं सप्लाई में कोई रुकावट न आए। मध्यप्रदेश और पूरे देश में एलपीजी (LPG) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित 70% सीमा के अधीन संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों को तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार सप्लाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिये हैं। यह भी ध्यान रखा जाये कि सड़क पर कारोबार कर रहे छोटे व्यवसायी (स्ट्रीट वेण्डर) को भी उक्त अनुसार कमर्शियल सिलेण्डर प्रदाय किये जायें। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में स्थित बॉटलिंग प्लांट तथा वितरकों के पास उपलब्धता एवं प्रदाय की सतत् रूप से समीक्षा की जा रही है। साथ ही माईग्रेन्ट लेबर, छात्रों आदि के लिए खाना पकाने के लिये 05kg के सिलेण्डेर ऑयल कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वह वैकल्पिक साधनों, जैसे इंडक्शतन,सोलर कुकर, बायो गैस, गोबर धन तथा स्वससहायता समूहों द्वारा उत्पादित गो-काष्ठ का उपयोग करें।
रसोई गैस की स्थिति - रसोई गैस का प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के विरूद्ध एलपीजी सिलेण्डर का प्रदाय निरंतर रूप से किया जा रहा है। साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को शासन द्वारा तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार आवंटन प्रतिशत के आधार पर कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की सप्लाई सतत् रूप से की जा रही है। घरेलू एवं कॉमर्शियल की सप्लाई में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई एवं वितरण सामान्य है।
पीएनजी गैस - सीजीडी संस्थाओं तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिन घरों में पाईपलाईन की अधोसंरचना उपलब्ध है, एवं सप्लाई प्राप्तज नहीं कर रहे है, ऐसे 1.5 लाख घरों को आगामी 03 माह में पीएनजी से कनेक्ट करने के लिये निर्देशित किया गया। इस हेतु सभी सीजीडी संस्था एं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कैम्प लगायें, जिसमें जिला प्रशासन, खाद्य विभाग नगर निगम/नगर पालिका के अधिकारी, ऑयल कंपनी और सीजीडी संस्थाओं के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। ऐसे सभी घरों एवं व्यवसाईयों की सूची सीजीडी संस्था को उपलब्ध कराई जाये। अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर पूर्व से पीएनजी की पाइप लाईन है, सर्वप्रथम उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही नई पाइन लाईन डालकर कनेक्शन का कार्य भी साथ-साथ किया जाए। सीजीडी संस्थाओं द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होंने जिला कलेक्टर्स के माध्यम से आवश्यक मैन पॉवर प्राप्त करने की कार्यवाही कर ली है तथा आगामी माहों में लक्ष्य् के अनुसार नये पीएनजी कनेक्शनन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशनुसार जिन स्थानों से पीएनजी की पाइन लाईन गई है, उसके आस पास के घरेलू एवं कमर्शियल उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर लें क्योंकि पीएनजी कनेक्शन प्राप्त न करने की स्थिति में आगामी 03 माह में एलपीजी की सप्लाई बंद की जा सकती है। समस्त सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे आवेदन एवं उसके विरूद्ध दिये जा रहे पीएनजी कनेक्शरन की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य शासन द्वारा पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिए सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन किये जाने के 24 घंटे के अंदर पाइपलाइन बिछाने की ROU स्वी्कृतियां जारी की जा रही हैं। अभी तक प्राप्त सभी स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है तथा कोई भी आवेदन शेष नहीं है। गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्थाओं/सुधार ग़ृ़हों के साथ-साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्यं प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्यालय, पुलिस कॉलोनी, आदि में जहां से आस-पास पाईपलाईन बिछी हुई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शेन प्रदाय करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आस-पास पाईपलाईन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों की पहचान की जाकर पीएनजी पर शिफ्ट करने के निर्देश सीजीडी संस्थाओं को दिये गये। सीजीडी संस्थाओं को घरेलू एवं व्यावसायिक पीएनजी के आवेदनकर्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्तओ करने के लिये सीजीडी संस्थाओं के कन्ट्रोल रूम नं. निम्नानुसार प्रदाय किये गये है -
अवंतिका गैस लिमिटेड – इंदौर, उज्जैयन, ग्वालियर (9424098887)। गैल गैस लिमिटेड - देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788)। नवेरिया गैस लिमिटेड – धार (07292-223311)। थिंक गैस - भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107) IOCL - गुना (9425991090), मउगंज, रीवा (9424836488), अशोकनगर (9425119522), मुरैना (7223982333) BPCL - महैर, सतना, शहडोल (9424738607), सीधी, सिंगरौली (9424341954)
गुजरात गैस लि. - रतलाम (7412230292) प्रदेश के उक्त शहरों में जिन स्थानों से पाईपलाईन गई है, उस पाईपलाईन के आस-पास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है। प्रदेश के अन्य जिलों में पाईपलाईन का विस्तारन होने के उपरांत पीएनजी कनेक्शेन प्रदाय किये जा सकेंगे।
और खबरे
गैस कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 2866 स्थानों पर जांच, 4283 सिलेंडर जब्त...
April 12, 2026 02:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 12, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 12, 2026 02:47 AM
प्रतापगढ़ जिले में सूरजमुखी की खेती का नया सवेरा, कट्स इंटरनेशनल और इक्रिसेट की बड़ी पहल..
April 11, 2026 04:05 PM
क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सकलेचा के हाथों कल होगा करोडो के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण....
April 11, 2026 03:55 PM
पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला....
April 11, 2026 02:38 PM
नीमच का गौरव, अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक...
April 11, 2026 02:00 PM
इज्तिमाई शादी सम्मेलन को लेकर तैयारीयों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के मेंबर....
April 11, 2026 12:36 PM
मत करो अपने शहर को मैला, पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यावरण के साथ बाग बगीचों का भी है महत्व.…
April 11, 2026 12:34 PM
जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5000 रुपए अर्थदंड...
April 11, 2026 12:09 PM
समावेशी विकास हेतु मानव अधिकारों का संरक्षण ज़रूरी - अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह का नीमच में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत...
April 11, 2026 12:04 PM
बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए - श्री सिंह, पंख अभियान बाछड़ा समुदाय के कल्याण की सराहनीय पहल है मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक...
April 11, 2026 12:04 PM
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती, महात्मा फूले के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक - माली...
April 11, 2026 11:33 AM
दलपतपुरा, नायनखेडी और पीठ के जंगलों में भीषण आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा...
April 11, 2026 11:23 AM
828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
April 11, 2026 10:48 AM
पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, एक गिरफ्तार...
April 11, 2026 09:06 AM
ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...
April 11, 2026 09:01 AM
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार प्रसार के निर्देश श्री प्रवीण कुमार दहेज प्रतिषेध अधिकारी...
April 11, 2026 06:31 AM
नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...
April 11, 2026 06:31 AM