FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...

  Updated : April 11, 2026 09:01 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  राजनीति

रतलाम /सैलाना/बाजना :- सैलाना बाजना क्षेत्रीय विकास को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार के लगातार और प्रभावी प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। विधानसभा में पिछले ढाई वर्षों से उठाए जा रहे मुद्दों और तारांकित प्रश्नों के चलते शासन ने सैलाना-बाजना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात मंजूर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ₹35 करोड़ की लागत से 9 नए हाई स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें हाई स्कूल भामट, मकोड़ियारुंडी (सैलाना), भग्गा सेलोत, बरखेड़ा, कुंडियापाड़ा, तंबोलिया (रावटी), बजरंगगढ़, गढ़ी गमना, ठीकरिया (बाजना) शामिल हैं। इन स्कूलों के निर्माण से ग्रामीण अंचल के हजारों विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा। वहीं, ₹6 करोड़ 73 लाख की लागत से 60 नए आंगनवाड़ी भवनों को भी मंजूरी मिली है। इनमें 20 भवन बाजना जनपद और 40 भवन सैलाना जनपद में बनाए जाएंगे। इससे महिलाओं और बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, क्षेत्र के चार छात्रावास भवनों की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 72 लाख की राशि भी स्वीकृत हुई है, जिससे सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। यदि कुल स्वीकृत राशि की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग ₹43 करोड़ 45 लाख तक पहुंचता है, जो सैलाना-बाजना क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विधायक डोडियार ने स्पष्ट किया कि इन सभी कार्यों के लिए वे पिछले ढाई वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने सत्र के दौरान जर्जर स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों और छात्रावासों की स्थिति को लेकर तारांकित प्रश्न लगाए और संबंधित मंत्री से सीधे जवाब भी मांगा। उनके इसी निरंतर प्रयास का परिणाम आज क्षेत्र को मिला है। विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों में इन कार्यों का श्रेय अन्य जनप्रतिनिधियों को देने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृतियां उनके निरंतर संघर्ष और विधानसभा में उठाए गए मुद्दों का प्रतिफल हैं। क्षेत्रवासियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक डोडियार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, एक गिरफ्तार...

April 11, 2026 09:06 AM

ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...

April 11, 2026 09:01 AM

दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार प्रसार के निर्देश श्री प्रवीण कुमार दहेज प्रतिषेध अधिकारी...

April 11, 2026 06:31 AM

नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...

April 11, 2026 06:31 AM

कलेक्‍टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्‍ता गठित, नीमच में कन्‍ट्रोल रूम स्‍थापित....

April 11, 2026 06:30 AM

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....

April 11, 2026 06:25 AM

पोषण पखवाड़ा 2026, स्कूलों में विविध कार्यक्रम, बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर...

April 11, 2026 06:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

April 11, 2026 03:56 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 11, 2026 03:54 AM

नीमच मंडी में आज के भाव, 65,738 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

April 10, 2026 04:41 PM

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व...

April 10, 2026 04:35 PM

जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने चलाया नलों पर टोटी लगाओ अभियान...

April 10, 2026 04:34 PM

लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्‍क होम्‍योपैथिक चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 113 रोगियों ने लिया लाभ...

April 10, 2026 04:31 PM

नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़...

April 10, 2026 04:29 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह आज नीमच आएंगे...

April 10, 2026 04:27 PM

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन पर शिकंजा, पांच वाहन जब्त...

April 10, 2026 04:26 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

April 10, 2026 04:24 PM

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम अवेयरनेस व बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित....

April 10, 2026 04:22 PM

मादक पदार्थ तस्करी की साजिश का भंडाफोड़, तस्करी की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2 लाख रुपये नकद सहित दो कार जब्त, विस्तृत नेटवर्क की जांच जारी....

April 10, 2026 04:21 PM