मादक पदार्थ तस्करी की साजिश का भंडाफोड़, तस्करी की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2 लाख रुपये नकद सहित दो कार जब्त, विस्तृत नेटवर्क की जांच जारी....
Updated : April 10, 2026 04:21 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी एवं बेगू थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में डोडाचूरा खरीदने की तैयारी से आये 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कारें एवं ₹1,99,000 की नगद राशि जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारियों एवं जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन में, डीएसपी बेगूं अंजलिसिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी बेगूं कमलचन्द्र मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। ऐसे खुला तस्करी का राज - डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल प्रमोद मय टीम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाने के एएसआई लेखराज, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, जगदीप व रतनसिंह द्वारा ठुकराई में स्कूल तिराहे से पहले तारापीपली जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो कारों में सवार व्यक्तियों ने जोगणिया माता मंदिर दर्शन का बहाना बनाया, किन्तु पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी डोडाचूरा की वाणिज्यिक मात्रा खरीदने की पूर्ण तैयारी के साथ स्थानीय व्यक्तियों से मोबाइल पर संपर्क कर मौके पर पहुंचे थे। उनके पास लाखों रुपये की नगदी भी थी, जिससे मादक पदार्थ की खरीद की जानी थी। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 8/28, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत पाया जाने पर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा ₹1,99,000 नगद राशि जब्त कर दोनों कारों को भी जब्त किया गया। पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य संभावित तस्करों एवं सप्लायर नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी - 1.दीपचन्द पिता बीरबलराम जाट उम्र 29 वर्ष, निवासी खारिया थाना रतनगढ़ जिला चूरू 2.करतार चौधरी पिता हनुमान चौधरी उम्र 30 वर्ष, निवासी सांदोलिया थाना अराई जिला अजमेर। 3.विक्रमसिंह पिता रघुनाथ सिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी सांदोलिया थाना अराई जिला अजमेर। 4.महेन्द्र पिता नारायणलाल जाट, उम्र 21 वर्ष, निवासी सराणा थाना गांधीनगर जिला अजमेर। 5.कृष्णकांत सोनी पिता नोरतमल सोनी,उम्र 21 वर्ष, निवासी भांकरोटा, जयसिंहपुरा थाना भांकरोटा जिला जयपुर पश्चिम 6.महेन्द्र पिता रामदयाल जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटसुरा थाना अराई जिला अजमेर। 7.राहुल पिता उमराव जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी डींडवाड़ा थाना किशनगढ़ जिला अजमेर। 8.मनीष जाट पिता जगदीश, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटसुरा थाना अराई जिला अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत अपराधियों पर निरंतर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।
और खबरे
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व...
April 10, 2026 04:35 PM
जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने चलाया नलों पर टोटी लगाओ अभियान...
April 10, 2026 04:34 PM
लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 113 रोगियों ने लिया लाभ...
April 10, 2026 04:31 PM
नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़...
April 10, 2026 04:29 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह आज नीमच आएंगे...
April 10, 2026 04:27 PM
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन पर शिकंजा, पांच वाहन जब्त...
April 10, 2026 04:26 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
April 10, 2026 04:24 PM
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम अवेयरनेस व बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित....
April 10, 2026 04:22 PM
मादक पदार्थ तस्करी की साजिश का भंडाफोड़, तस्करी की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2 लाख रुपये नकद सहित दो कार जब्त, विस्तृत नेटवर्क की जांच जारी....
April 10, 2026 04:21 PM
उपराष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में किया गया सिंधी भाषा में संविधान पुस्तक का विमोचन, भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी बने कार्यक्रम के साक्षी, 10 अप्रेल समस्त सिन्धी समाज के लिए स्वर्णिम दिन कहलायेगा...
April 10, 2026 04:17 PM
शिक्षा के साथ तकनीक का संगम, विधायक सखलेचा ने डीकेन में बांटी साइकिलें, AI छात्रों को दिया सफलता का मंत्र...
April 10, 2026 04:09 PM
जीरन मंडी में नई कमान, नया अरमान, प्रभारी भंवर ने संभाली कमान, परिहार का जन्मदिन बना खुशियों का बहाना...
April 10, 2026 04:05 PM
गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए उठी बुलंद आवाज, सरवानिया महाराज में संतों की ऐतिहासिक संकल्प सभा आयोजित, 27 अप्रैल को तहसील पर सौंपे जाएंगे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन..
April 10, 2026 01:30 PM
फोफलिया की महिला का आरोप, रास्ता रोक पानी छोड़ा, पटवारी-तहसीलदार पर मिलीभगत का आरोप....
April 10, 2026 01:25 PM
पहले दिन गेहूं खरीदी तोल केंद्र पर पहुंचे किसानों को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और किया सम्मान...
April 10, 2026 09:09 AM
फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिस्टल जब्त...
April 10, 2026 09:06 AM
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....
April 10, 2026 09:01 AM
विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....
April 10, 2026 09:00 AM
तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...
April 10, 2026 07:21 AM